ENG vs WI 2nd ODI 2025 Preview: दूसरे वनडे में वेस्टइंडीज की होगी वापसी या इंग्लैंड जीत के साथ बनाएगी अजेय बढ़त; यहां जानिए हेड-टू-हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल्स और लाइव स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम दूसरा वनडे मुकाबला 01 जून (रविवार) को कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में भारतीय समयानुसार दोपहर 03:30 बजे से खेला जाएगा. जिसका टॉस 03:00 PM को होगा.

इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज (Photo Credit: X Formerly Twitter)

England National Cricket Team vs West Indies Cricket Team 2nd ODI 2025 Preview: इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज (ODI Series) का दूसरा मुकाबला 01 जून(रविवार) को कार्डिफ़ (Cardiff) के सोफिया गार्डन (Sophia Gardens) में खेला जाएगा. पहले वनडे में इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को 238 रनों से हराकर सीरीज़ में 1-0 की बढ़त बनाई थी और इस मैच में भी वो प्रबल दावेदार के रूप में उतरेगी. यह मुकाबला इंग्लैंड के घरेलू समर का दूसरा मैच होगा लेकिन सीरीज़ का एकमात्र डे गेम होगा. इंग्लैंड की टीम संतुलित बल्लेबाज़ी और घरेलू परिस्थितियों के अनुकूल गेंदबाज़ों के कारण मज़बूत नजर आ रही है. वहीं वेस्टइंडीज को चुनौती देने के लिए अपने बल्लेबाज़ों को बेहतर प्रदर्शन करना होगा क्योंकि पिच बल्लेबाज़ों के लिए अनुकूल मानी जा रही है. इंग्लैंड ने पहले वनडे में वेस्टइंडीज को 238 रनों से रौंदा, इंग्लिश बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों ने मचाया कोहराम, यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद इंग्लैंड की टीम में नए चेहरों की एंट्री हुई है, जिनमें जैकब बेथेल, जैमी स्मिथ जैसे खिलाड़ी शामिल हैं. कप्तान हैरी ब्रूक के नेतृत्व में इंग्लैंड की टीम भविष्य के लिए नई दिशा में आगे बढ़ रही है. दूसरी ओर, वेस्टइंडीज के पास ब्रैंडन किंग, शाई होप, अल्ज़ारी जोसेफ, गुडकैश मोटी और जेडन सील्स जैसे प्रतिभावान खिलाड़ी मौजूद हैं। यदि यह टीम एकजुट होकर खेलती है तो इंग्लैंड को टक्कर दे सकती है. पहले वनडे में निराश करने के बाद वेस्टइंडीज इस मैच में बेहतर प्रदर्शन करना चाहेगी.

इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज हेड-टू-हेड रिकॉर्ड (ENG vs WI Head-To-Head Record in ODIs): इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच वनडे क्रिकेट का इतिहास 1973 से चला आ रहा है, अब तक दोनों टीमों के बीच 109 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें इंग्लैंड ने 55 और वेस्टइंडीज ने 48 मुकाबले जीते हैं, छह मैचों का कोई नतीजा नहीं निकला.

वेस्टइंडीज बनाम इंग्लैंड दूसरे वनडे मैच के लिए मुख्य खिलाड़ी(ENG vs WI Key Players To Watch Out): जो रूट, विल जैक्स, ब्रायडन कार्स, शाई होप, रोस्टन चेज़, अल्ज़ारी जोसेफ ये कुछ ऐसे खिलाड़ी है जो मैच का रुख बदलना जानते है. जिनपर सबकी निगाहें रहेगी.
वैसे खिलाड़ी जो मिनी बैटल में एक दुसरे को कर सकते है परेशान(Mini Battle): इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज़ जो रूट और वेस्टइंडीज के गेंदबाज अल्ज़ारी जोसेफ के बीच की टक्कर रोमांचक हो सकती है. वहीं शाई होप और ब्रायडन कार्स के बीच की भिड़ंत भी इस मुकाबले के नतीजे पर असर डाल सकती है. दोनों टीमों के पास कई प्रभावशाली युवा खिलाड़ियों के साथ संतुलित लाइनअप है.

इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज दूसरा वनडे 2025 कब और कहां खेला जाएगा?

इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम दूसरा वनडे मुकाबला 01 जून (रविवार) को कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में भारतीय समयानुसार दोपहर 03:30 बजे से खेला जाएगा. जिसका टॉस 03:00 PM को होगा.

इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज दूसरा वनडे 2025 का लाइव टेलीकास्ट और ऑनलाइन स्ट्रीमिंग कहां और कैसे देखें?

भारत में इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज वनडे सीरीज़ 2025 का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के एचडी/एसडी चैनलों पर किया जाएगा. वहीं, ऑनलाइन स्ट्रीमिंग सोनीलिव ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी, जिसके लिए सक्रिय सब्सक्रिप्शन होना आवश्यक है.

इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज दूसरा वनडे 2025 के लिए संभावित प्लेइंग इलेवन:

इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम: बेन डकेट, जैमी स्मिथ, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, विल जैक्स, जैमी ओवरटन, आदिल राशिद, ब्रायडन कार्स, साकिब महमूद।

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम: ब्रैंडन किंग, जस्टिन ग्रीव्स, कीसी कार्टी, शाई होप (कप्तान/विकेटकीपर), ज्वेल एंड्रू, आमिर जंगू, रोस्टन चेज़, मैथ्यू फोर्ड, गुडकैश मोटी, अल्ज़ारी जोसेफ, जेडन सील्स

Share Now

Tags

Ben Duckett Birmingham Weather Brandon King Cardiff ENG vs WI eng vs wi live eng vs wi live streaming in india eng vs wi odi England cricket team england cricket team vs west indies cricket team england cricket team vs west indies cricket team match scorecard england national cricket team England national cricket team vs West Indies cricket team England National Cricket Team vs West Indies Cricket Team Match Scorecard england vs west indies live england vs west indies live telecast channel in india england vs west indies odi Harry Brook Jacob Bethell jamie smith Saqib Mahmood score Shai Hope Sophia Gardens West Indies cricket team West Indies vs England where to watch england cricket team vs west indies cricket team इंग्लैंड क्रिकेट टीम इंग्लैंड क्रिकेट टीम बनाम ओमान क्रिकेट टीम इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम जेमी स्मिथ जैकब बेथेल बर्मिंघम मौसम बेन डकेट ब्रैंडन किंग भारत में इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज लाइव प्रसारण चैनल वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम वेस्टइंडीज बनाम इंग्लैंड शाई होप साकिब महमूद स्कोर हैरी ब्रूक

संबंधित खबरें

BAN vs NZ, 3rd ODI 2026 Pitch And Weather Report: चटगांव में बल्लेबाजों की होगी बल्ले-बल्ले या गेंदबाज दिखाएंगे कमाल, मैच से पहले जानें पिच और मौसम का हाल

BAN vs NZ, 3rd ODI 2026 Match Live Streaming: आज बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 40 रनों से रौंदा, जोफ्रा आर्चर ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Live Score Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट