IND A vs ENG Lions 2nd Unofficial Test Match 2025 Day 1 Stumps: KL राहुल का शतक, ध्रुव जुरेल और करुण नायर ने दी मजबूती, इंग्लैंड लॉयंस के खिलाफ इंडिया ए ने पहले दिन 7 विकेट खोकर बनाए 319 रन, यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

इंडिया ए और इंग्लैंड लॉयंस के बीच दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट के पहले दिन का खेल इंडिया ए के नाम रहा. पहले बल्लेबाज़ी के लिए बुलाए जाने के बावजूद इंडिया ए ने 83 ओवरों में 7 विकेट खोकर 319 रन बना लिए हैं. स्टंप्स के समय तनुष कोटियन (5*) और अंशुल काम्बोज (1*) क्रीज़ पर मौजूद थे.

इंडिया ए बनाम इंग्लैंड लायंस(Photo Credit: JioHotstar)

India A National Cricket Team vs England A National Cricket Team Match Scorecard: इंडिया ए बनाम इंग्लैंड लायंस 2025 दूसरा अनौपचारिक टेस्ट मैच 6 जून (गुरुवार) से नॉर्थम्प्टन के काउंटी ग्राउंड (County Ground, Northampton) में खेला जा रहा हैं. इंडिया ए और इंग्लैंड लॉयंस के बीच दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट के पहले दिन का खेल इंडिया ए के नाम रहा. पहले बल्लेबाज़ी के लिए बुलाए जाने के बावजूद इंडिया ए ने 83 ओवरों में 7 विकेट खोकर 319 रन बना लिए हैं. स्टंप्स के समय तनुष कोटियन (5*) और अंशुल काम्बोज (1*) क्रीज़ पर मौजूद थे. यह भी पढ़ें: इंडिया ए बनाम इंग्लैंड लायंस दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट के पहले जानिए कब, कहां और कैसे देखें लाइव प्रसारण

टीम की शुरुआत हालांकि कुछ खास नहीं रही, जब यशस्वी जायसवाल (17) और कप्तान अभिमन्यु ईश्वरन (11) जल्दी आउट हो गए. लेकिन इसके बाद केएल राहुल ने ज़िम्मेदारी भरी पारी खेलते हुए 168 गेंदों में 15 चौकों और 1 छक्के की मदद से 116 रनों की शतकीय पारी खेली. राहुल की इस पारी से ना सिर्फ टीम को मज़बूती मिली, बल्कि यह वापसी के संकेत भी थे कि वह लंबे फॉर्मेट के लिए पूरी तरह तैयार हैं.

करुण नायर ने 40 (71 गेंद) रन और विकेटकीपर ध्रुव जुरेल ने 52 (87 गेंद) रन बनाकर पारी को और आगे बढ़ाया. वहीं नितीश रेड्डी ने 34 रन की उपयोगी पारी खेली। गेंदबाज़ों की बात करें तो इंग्लैंड लॉयंस के लिए सबसे सफल गेंदबाज़ क्रिस वोक्स रहे, जिन्होंने 17 ओवर में 3 मेडन रखते हुए 50 रन देकर 3 विकेट चटकाए. जॉर्ज हिल ने 2 विकेट लिए, जबकि टॉम हेन्स और फरहान अहमद को 1-1 विकेट मिला.

अब देखना यह होगा कि इंडिया ए के निचले क्रम के बल्लेबाज़ दूसरे दिन कितनी मज़बूती से टीम को 350 या उससे ऊपर के स्कोर तक पहुंचा पाते हैं. दूसरी ओर, इंग्लैंड लॉयंस की कोशिश होगी कि वे जल्द से जल्द इंडिया ए की पारी को समेटकर बल्लेबाज़ी में बढ़त बना सकें.

Share Now

Tags

ENG A vs IND A ENG vs IND England A England A National Cricket Team England A vs India A England Cricket England Lions England Lions vs India A England vs India IND A vs ENG A IND A vs ENG A Live IND A vs ENG A Live Streaming IND A vs ENG A Live Telecast IND vs ENG IND vs ENG Test Series ind vs eng test series 2025 India (A) India (A) vs England Lions India A National Cricket Team India A National Cricket Team vs England A National Cricket Team India A National Cricket Team vs England A National Cricket Team Match Scorecard India A vs England A India A vs England Lions Live India A vs England Lions Live Streaming India A vs England Lions Live Streaming Online India A vs England Lions Live Telecast India vs England live cricket LIVE CRICKET SCORE live cricket streaming इंग्लैंड ए इंग्लैंड ए बनाम भारत ए इंग्लैंड क्रिकेट इंग्लैंड बनाम भारत इंग्लैंड लायंस इंग्लैंड लायंस बनाम भारत ए भारत ए बनाम इंग्लैंड ए भारत ए बनाम इंग्लैंड ए लाइव भारत बनाम इंग्लैंड भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज भारत-ए भारत-ए बनाम इंग्लैंड लायंस लाइव क्रिकेट लाइव क्रिकेट स्कोर लाइव क्रिकेट स्ट्रीमिंग पाक बनाम इंग्लैंड

संबंधित खबरें

RCB Vs DC WPL 2026 Final Match Live Score Update: वडोदरा में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा हैं फाइनल मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वडोदरा में आरसीबी बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

RCB Vs DC WPL 2026 Final Match Prediction: फाइनल मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराकर पहला टाइटल अपने नाम कर पाएगी दिल्ली कैपिटल्स? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

RCB Vs DC WPL 2026 Final Match Toss Winner Prediction: आरसीबी बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच वडोदरा में कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

\