KL Rahul-Athiya Shetty Wedding: एमएस धोनी-विराट कोहली से लेकर सलमान खान-शाहरुख खान तक, ये बड़ी हस्तियां केएल राहुल और अथिया शेट्टी की शादी में हो सकते हैं शामिल
टीम इंडिया के दिग्गज विकेटकीपर-बल्लेबाज केएल राहुल और बॉलीवुड अभिनेत्री अथिया शेट्टी की शादी 23 जनवरी को होगी. इस स्टार कपल की शादी में कई बड़ी हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद है.
KL Rahul-Athiya Shetty Wedding: टीम इंडिया (Team India) के दिग्गज विकेटकीपर-बल्लेबाज केएल राहुल (KL Rahul) और बॉलीवुड (Bollywood) अभिनेत्री अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) की शादी होने में महज तीन दिन बचे हैं. इस स्टार कपल की शादी 23 जनवरी को खंडाला स्थित जश्न बंगला में होगी. बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी (Sunil Shetty) ने पहले ही कहा है कि उनकी बेटी की शादी में बहुत करीबी लोग ही शामिल होंगे. फिलहाल केएल राहुल और अथिया शेट्टी की शादी में शामिल होने वाले खास मेहमानों का अंदाजा लगा लिया गया है.
कुछ लोगों का कहना है कि बॉलीवुड के बादशाह शाहरूख खान, टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी, दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली और सलमान खान जैसी बड़ी हस्तियां केएल राहुल और अथिया शेट्टी की शादी में शामिल हो सकती हैं. IPL 2023: आईपीएल में नजर आ सकते हैं दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत! रिकी पोंटिंग ने किया बड़ा खुलासा
शाहरूख खान-सलमान खान हो सकते हैं शामिल
बॉलवुड अभिनेता और अथिया शेट्टी के पिता से सुनील शेट्टी की तरफ अभी इस बात की पुष्टि नहीं की गई हैं कि शाहरूख खान, सलमान खान एमएस धोनी और विराट कोहली उनकी बेटी की शादी में शामिल होंगे. लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, केएल राहुल और अथिया शेट्टी की शादी में शाहरूख खान और सलमान खान में कोई एक हस्ती जरूर शामिल होगी. इन दिनों केएल राहुल और अथिया शेट्टी की शादी की तैयारियां चल रही है. सुनील शेट्टी के करीबी लोगों का खंडाला आना-जाना शुरू हो गया है. शादी की रश्म कल यानी 21 जनवरी से शुरू होगी. इसी दिन संगीत सेरेमनी होगी. सुनील शेट्टी ने मेहमानों के लिए शानदार बंदोबस्त किए हैं.
सिंपल शादी करना चाहते हैं केएल राहुल और अथिया शेट्टी
बता दें कि सुनील और माना शेट्टी अपनी बेटी अथिया शेट्टी की शादी को यादगार बनाने में कोई कमी नहीं छोड़ना चाहते हैं. 8 बेडरूम के अलावा जश्न बंगला के सामने एक बड़ा मैदान है. यहीं पर शादी के दौरान बाहरी उत्सव होने की संभावना है. स्विमिंग पूल के पास एक क्विंट कॉर्नर है जो महिलाओं के लिए अच्छी खासी जगह है और 21 जनवरी को लेडीज संगीत सेरेमनी यहीं पर आयोजित होगी. केएल राहुल और अथिया शेट्टी की शादी में बेहद ही करीबी लोग ही शामिल होंगे. अभिनेता सुनील शेट्टी ने बताया है कि उनकी बेटी और केएल राहुल बहुत की साधारण तरीके से शादी करना चाहते थे.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 20, 2023 05:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

