KKR vs SRH IPL 2024 Final: कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खिताबी टक्कर, कौन बनेगा चैम्पियन?, यहां देखें हेड टू हेड रिकॉर्ड और संभावित प्लेइंग 11

कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) रविवार को आईपीएल 2024 के खिताबी मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) से भिड़ेगी. मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) में शाम 7:30 बजे से शुरु होगा. मुकाबले का टॉस 7:00 बजे होगा.

KKR vs SRH (Photo Credit: IPL/X)

चेन्नई, 26 मई: कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) रविवार को आईपीएल 2024 के खिताबी मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) से भिड़ेगी. मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) में शाम 7:30 बजे से शुरु होगा. मुकाबले का टॉस 7:00 बजे होगा. यह भी पढ़ें: KKR vs SRH IPL 2024 Final Live Streaming: आईपीएल के 17वें ट्रॉफी के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगी काटें की टक्कर, यहां जानें कब, कहां और कैसे देखें लाइव प्रसारण

कोलकाता ने आखिरी बार 2014 में गौतम गंभीर के नेतृत्व में आईपीएल खिताब जीता था, जो अब फ्रेंचाइजी के मेंटर हैं. वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद ने 2016 में डेविड वार्नर की अगुवाई में खिताब हासिल किया। इसके बाद दोनों ही टीमों को एक-एक फाइनल में हार मिली.

अब 2024 में एक बार फिर दोनों टीमों ने फाइनल में जगह बनाई है, जहां हैदराबाद का नेतृत्व पैट कमिंस कर रहे हैं और कोलकाता की कमान श्रेयस अय्यर के हाथो में है.

इस सीजन का क्वालिफायर-1 भी इन्हीं दोनों टीमों के बीच खेला गया था, जिसमें कोलकाता को 8 विकेट से जीत मिली थी. यानी श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली टीम मैच में मजबूत आत्मविश्वास के साथ उतरेगी. यह तीसरा मौका होगा जब दोनों टीमें सीजन में आमने-सामने है.

आमने-सामने की लड़ाई में कोलकाता का पलड़ा भारी है. अब तक दोनों टीमों के बीच कुल 27 मुकाबले हुए. इनमें से 18 मुकाबले कोलकाता ने और 9 मुकाबले हैदराबाद ने जीते.

इस फाइनल मुकाबले की खास बात यह है कि जहां एक तरफ हैदराबाद के पास उनकी तूफानी बैटिंग लाइन-अप है, वहीं दूसरी तरफ कोलकाता की खतरनाक स्पिन जोड़ी, सुनील नारायण और वरुण चक्रवर्ती, जो किसी भी मजबूत बैटिंग लाइन-अप को तोड़ने का माद्दा रखती है.

अगर हैदराबाद की बात करे तो गेंदबाज़ी लाइन अप में भुवनेश्वर कुमार कोलकाता के विरुद्ध अहम भूमिका निभा सकते हैं. कुल मिलाकर यह मुकाबला कांटे की टक्कर का होने वाला है, लेकिन पसंदीदा कोलकाता मानी जा रही है.

संभावित प्लेइंग 11

सनराइजर्स हैदराबाद : पैट कमिंस (कप्तान), ट्रैविस हेड, राहुल त्रिपाठी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अब्दुल समद, एडन मार्करम, अभिषेक शर्मा, नीतीश रेड्डी, भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन और मयंक मारकंडे.

कोलकाता नाइट राइडर्स : श्रेयस अय्यर (कप्तान), रहमनुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, वेंकटेश अय्यर, सुनील नारायण, आंद्रे रसल, हर्षित राणा, वैभव अरोड़ा, मिचेल स्टार्क और वरुण चक्रवर्ती.

 

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस को 29 रनों से रौंदा, सुनील नारायण ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 248 रनों का टारगेट, फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Live Score Update: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट