KKR vs SRH, IPL 2024 Final: कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा आईपीएल 2024 का फाइनल, यहां देखें दोनों टीमों का सफर

शुक्रवार को खेले गए दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 36 रनों से हराकर तीसरी बार आईपीएल के फाइनल में जगह बनाई है. अब सनराइजर्स हैदराबाद का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स से होगा.

कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद (Photo Credits: Twitter)

KKR vs SRH: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (Indian Premier League 2024) में कल खिताबी मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) और सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चेन्नई (Chennai) के एमए चिदम्बरम स्टेडियम (MA Chidambaram Stadium) में शाम साढ़े सात बजे से शुरू होगा. सनराइजर्स हैदराबाद ने दूसरे क्वालीफायर (Qualifier) मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) को हराकर फाइनल में अपनी जगह बनाई.

शुक्रवार को खेले गए दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 36 रनों से हराकर तीसरी बार आईपीएल के फाइनल में जगह बनाई है. अब सनराइजर्स हैदराबाद का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स से होगा. SRH vs KKR Final Dream11 Team Prediction: IPL 2024 की ताज के लिए कल कोलकाता नाईट राइडर्स से भिड़ेगी सनराइजर्स हैदराबाद, यहां जानें कैसे चुने बेस्ट फैंटेसी प्लेइंग इलेवन

कोलकाता नाईट राइडर्स का सफर

बता दें कि श्रेयस अय्यर की अगुवाई में कोलकाता नाईट राइडर्स ने इस सीजन की शुरुआत सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जीत से की. इसके बाद कोलकाता नाईट राइडर्स ने श्रेयस अय्यर की कप्तानी और गौतम गंभीर की मेंटरशिप में धमाकेदार का प्रदर्शन किया. कोलकाता नाईट राइडर्स ने अपने शुआती पांच मुकाबले लगातार जीत दर्ज की थीं.

अपने 14 लीग मुकाबलों में कोलकाता नाईट राइडर्स महज 3 मैच गवांई और 9 मुकाबले जीतकर प्लेऑफ में जगह बनाई. कोलकाता नाईट राइडर्स की टीम ने पॉइंट्स टेबल में टॉप पर रहते हुए प्लेऑफ में पहुंची थीं. पहले क्वालीफायर में एक बार फिर कोलकाता नाईट राइडर्स के गेंदबाजों और बल्लेबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया और सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर इस सीजन की फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनी.

पेट कमिंस ने दिलाया सनराइजर्स हैदराबाद को फाइनल का टिकट

सनराइजर्स हैदराबाद नए कप्तान की नई सोच के साथ मैदान पर नजर आई. इस सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद ने पेट कमिंस को कप्तान चुना, जिनके नेतृत्व ने इसबार सनराइजर्स हैदराबाद ने अविश्वसनीय प्रदर्शन किया. सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को मौजूदा सीजन में अपने पहले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स से हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन इसके बाद हैदराबाद की टीम ने धांसू कमबैक किया.

सनराइजर्स हैदराबाद ने अपनी सलामी जोड़ी ट्रैविस हेड-अभिषेक शर्मा की विस्फोटक पारियों की बदौलत आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा कर डाला और विरोधी टीम के गेंदबाजों के मन में खौफ पैदा कर प्लेऑफ में जगह बनाने वाली टीम बनी. पॉइंट्स टेबल में सनराइजर्स हैदराबाद 14 मैचों में 8 जीत और 5 हार के साथ दूसरे पायदान पर रही. हालांकि, पहले क्वालीफायर में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा, लेकिन दूसरे क्वालीफायर में राजस्थान रॉयल्स को धुल चटाते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल इतिहास में तीसरी बार फाइनल में जगह पक्की की है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Prediction: अहम मुकाबले में जिम्बाब्वे को हराकर जीत की पटरी पर लौटना चाहेगा भारत, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Weather Update: चेन्नई में भारत बनाम जिम्बाब्वे मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Preview: आज भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Live Streaming In India: भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच आज खेला जाएगा सुपर-8 का अहम मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

\