KKR vs SRH 8th IPL Match 2020: सनराइजर्स हैदराबाद ने जीता टॉस, लिया पहले बल्लेबाजी करने का फैसला

इंडियन प्रीमियर लीग 2020 के आठवें मैच में शनिवार यानि आज कोलकाता नाईट राइडर्स का मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद के साथ है. आईपीएल के इस अहम मुकाबले में हैदराबाद के कप्तान डेविड वॉर्नर ने जीतकर पहले बल्लेबाज करने का फैसला लिया है. मैच का लाइव प्रसारण आधे घंटे बाद यानि शाम 7.30 बजे से किया जाएगा.

कोलकाता नाईट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (Photo Credits: File Photo)

KKR vs SRH 8th IPL Match 2020: इंडियन प्रीमियर लीग 2020 (Indian Premier League 2020) के आठवें मैच में शनिवार यानि आज कोलकाता नाईट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) का मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के साथ है. आईपीएल के इस अहम मुकाबले में हैदराबाद के कप्तान डेविड वॉर्नर (David Warner) ने टॉस   जीतकर पहले बल्लेबाज करने का फैसला लिया है. मैच का लाइव प्रसारण आधे घंटे बाद यानि शाम 7.30 बजे से किया जाएगा.

बता दें कि आईपीएल के 13वें सीजन में अबतक दोनों ही टीमों को अपनी पहली सफलता हासिल नहीं हुई है. कोलकाता को जहां अपने पहले मैच में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के खिलाफ 49 रन से हार का सामना करना पड़ा था. वहीं वॉर्नर की अगुवाई वाली हैदराबाद की टीम को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर (Royal Challengers Bangalore) के खिलाफ 10 रन से शिकस्त झेलनी पड़ी थी. ऐसे में दोनों टीमें आज अपनी पहली जीत के लिए अबू धाबी (Abu Dhabi) में जोर आजमाइश करेंगी.

यह भी पढ़ें- KKR vs SRH 8th IPL Match 2020: मैच से पहले यहां पढ़ें कोलकाता नाईट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच कैसे रहें हैं आंकड़े

संभावित टीमें इस प्रकार हैं-

कोलकाता नाईट राइडर्स: दिनेश कार्तिक (कप्तान), आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, कुलदीप यादव, शुभमन गिल, लॉकी फग्र्यूसन, नीतीश राणा, रिंकू सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, संदीप वॉरियर, अली खान, कमलेश नागरकोटी, शिवम मावी, सिद्देश लाड, पैट कमिंस, इयोन मोर्गन, टॉम बेंटन, राहुल त्रिपाठी, वरुण चक्रवर्ती, एम. सिद्धार्थ, निखिल नाइक, क्रिस ग्रीन.

सनराइजर्स हैदराबाद: डेविड वॉर्नर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, बैसिल थम्पी, भुवनेश्वर कुमार, बिली स्टानलेक, जॉनी बेयरस्टो, केन विलियम्सन, मनीष पांडे, मोहम्मद नबी, राशिद खान, संदीप शर्मा, शहबाज नदीम, श्रीवत्स गोस्वामी, सिद्धार्थ कौल, खलील अहमद, टी. नटराजन, विजय शंकर, रिद्धिमान साहा, विराट सिंह, प्रीयम गर्ग, जेसन होल्डर, संदीप बवांका, फाबियान ऐलेन, अब्दुल समद, संजय यादव.

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Scorecard: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपरकिंग्स को 10 रनों से रौंदा, ईशान मलिंगा ने चटकाए 3 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Scorecard: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपरकिंग्स के सामने रखा 195 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा और हेनरिक क्लासेन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 29वें मुकाबले में जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेगी पंजाब किंग्स, लखनऊ सुपर जायंट्स से होगी टक्कर, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 28वें मुकाबले में जीत की तलाश में उतरेगी कोलकाता नाइट राइडर्स, राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कड़ा मुकाबला, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू