KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को हराकर कोलकाता नाइट राइडर्स ने दर्ज की पहली जीत, रिंकू सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज पांच रन के स्कोर पर टीम के दोनों सलामी बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने 19.4 ओवर में छह विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से रिंकू सिंह ने सबसे ज्यादा नाबाद 53 रनों की धुआंधार पारी खेली.

कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Kolkata Knight Riders Cricket Team vs Rajasthan Royals Cricket Team, TATA Indian Premier League 2026 28th Match Scorecard Update: टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 28वां मुकाबला आज यानी 19 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स (KKR vs RR) के बीच खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलकाता (Kolkata) के Eden Gardens Stadium में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने राजस्थान रॉयल्स को चार विकेट से हरा दिया हैं. इसके साथ ही कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने इस सीजन में अपनी पहली जीत दर्ज कर ली हैं. इस सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स की अगुवाई अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) कर रहे हैं. जबकि, राजस्थान रॉयल्स की कमान रियान पराग (Riyan Parag) के कंधों पर है. यह भी पढ़ें: PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Toss And Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

कोलकाता नाइट राइडर्स क्रिकेट टीम बनाम राजस्थान रॉयल्स क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Kolkata Knight Riders Cricket Team vs Rajasthan Royals Cricket Team Match Scorecard)

इस रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की टीम का आगाज शानदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 81 रन बोर्ड पर जड़ दिए.

पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट खोकर 155 रन बनाए. राजस्थान रॉयल्स की तरफ से वैभव सूर्यवंशी ने सबसे ज्यादा 46 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान वैभव सूर्यवंशी ने महज 28 गेंदों पर छह चौके और दो छक्के लगाए. वैभव सूर्यवंशी के अलावा यशस्वी जयसवाल ने 39 रन बनाए.

दूसरी तरफ, कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम को वरुण चक्रवर्ती ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से वरुण चक्रवर्ती और कार्तिक त्यागी ने सबसे ज्यादा तीन-तीन विकेट अपने नाम किए. वरुण चक्रवर्ती और कार्तिक त्यागी के अलावा सुनील नारायण ने दो विकेट चटकाए. कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 156 रन बनाने थे.

बता दें कि लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज पांच रन के स्कोर पर टीम के दोनों सलामी बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने 19.4 ओवर में छह विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से रिंकू सिंह ने सबसे ज्यादा नाबाद 53 रनों की धुआंधार पारी खेली. इस धमाकेदार पारी के दौरान रिंकू सिंह ने महज 34 गेंदों पर पांच चौके और दो छक्के लगाए. रिंकू सिंह के अलावा अनुकूल रॉय ने नाबाद 29 रन बटोरे.

वहीं, राजस्थान रॉयल्स की टीम को जोफ्रा आर्चर ने पहली बड़ी सफलता दिलाई. राजस्थान रॉयल्स की ओर से रवीन्द्र जड़ेजा ने सबसे ज्यादा दो विकेट अपने नाम किए. रवीन्द्र जड़ेजा के अलावा जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, रवि बिश्नोई और यशराज पुंजा ने एक-एक विकेट चटकाए.

पहली पारी का स्कोरकार्ड:

राजस्थान रॉयल्स की बल्लेबाजी: 155/9, 20 ओवर (वैभव सूर्यवंशी 46 रन, यशस्वी जयसवाल 39 रन, ध्रुव जुरेल 5 रन, रियान पराग 12 रन, शिम्रोन हेटमायर 15 रन, डोनोवन फरेरा 7 रन, रवींद्र जड़ेजा 9 रन, रवि बिश्नोई 0 रन, जोफ्रा आर्चर 9 रन और ब्रिजेश शर्मा नाबाद 1 रन.)

कोलकाता नाइट राइडर्स की गेंदबाजी: (वरुण चक्रवर्ती 3 विकेट, सुनील नारायण 2 विकेट और कार्तिक त्यागी 2 विकेट).

दूसरी पारी का स्कोरकार्ड:

कोलकाता नाइट राइडर्स की बल्लेबाजी: 161/6, 19.4 ओवर (अजिंक्य रहाणे 0 रन, टिम सीफर्ट 0 रन, अंगकृष रघुवंशी 10 रन, कैमरून ग्रीन 27 रन, रोवमैन पॉवेल 23 रन, रिंकू सिंह नाबाद 53 रन, रमनदीप सिंह 10 रन और अनुकूल रॉय नाबाद 29 रन.)

राजस्थान रॉयल्स की गेंदबाजी: (जोफ्रा आर्चर 1 विकेट, नंद्रे बर्गर 1 विकेट, रवि बिश्नोई 1 विकेट, रवीन्द्र जड़ेजा 2 विकेट और यशराज पुंजा 1 विकेट).

नोट: कोलकाता नाइट राइडर्स क्रिकेट टीम बनाम राजस्थान रॉयल्स क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड