KKR vs RR Fantasy Captain And Vice Captain Choices: आज IPL 2025 में कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबला, जानें अपनी टीम फैंटेसी में किस बनाए कप्तान और उपकप्तान

कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) और राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) इस सीजन में रविवार 4 मई को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) सीजन के आगामी 53वें मैच में एक बार फिर आमने-सामने होंगी। यह रोमांचक मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में होगा और यह भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगा

राजस्थान रॉयल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (Photo Credit: X Formerly Twitter)

KKR vs RR Fantasy Captain And Vice Captain Choices: कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) और राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) इस सीजन में रविवार 4 मई को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) सीजन के आगामी 53वें मैच में एक बार फिर आमने-सामने होंगी. यह रोमांचक मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में होगा और यह भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगा. कोलकाता नाइट राइडर्स वर्तमान में 10 मैचों में 4 जीत के साथ अंक तालिका में सातवें स्थान पर है और प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए उसे बाकी सभी मैच जीतने होंगे. दूसरी ओर, राजस्थान रॉयल्स 11 मैचों में सिर्फ 3 जीत के साथ प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई है और उम्मीद इस मैच में वह चौथी जीत दर्ज करेगी. कोलकाता की कमान अजिंक्य रहाणे के हाथों में होगी. इसके अलावा टीम में कई अनुभव खिलाड़ी हैं. दूसरी ओर, राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी रियान पराग करेंगे. जबकि टीम में युवा खिलाड़ियों की भरमार है. ऐसे में एक रोमांचक मैच देखने को मिल सकता है.

यह भी पढें: KKR vs RR TATA IPL 2025 Mini Battle: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स मैच में इन खिलाड़ियों के बीच होगा मिनी बैटल, जानिए कौन किस पर पड़ेगा भारी?

1. यशस्वी जायसवाल

यशस्वी जायसवाल आईपीएल 2025 में टॉप फॉर्म में हैं. उन्होंने अपने पिछले पांच मैचों में 64.25 की औसत और 166.88 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं. उन्होंने रॉयल्स के लिए बल्ले से अपनी निरंतरता और प्रभुत्व दिखाते हुए तीन अर्धशतकों सहित चार 40+ स्कोर बनाए हैं. हाल के खेलों में इस तरह के शानदार फॉर्म के साथ जायसवाल आगामी केकेआर बनाम आरआर फैंटेसी मैच के लिए एक कप्तान या उपकप्तान के रूप में अच्छे विकल्प हैं.

2. सुनील नरेन

सुनील नरेन कोलकाता नाइट राइडर्स के आगामी मैचों के लिए एक बेहतरीन कप्तान या उप-कप्तान हैं. बल्ले से उनकी धमाकेदार शुरुआत पारी की शुरुआत में ही जल्दी फ़ैंटेसी पॉइंट दिला सकती है. सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि उनके ऑलराउंडर प्रदर्शन के चलते वह एक कप्तान के लिए अच्छा विकल्प होंगे। प्रति मैच औसतन 101.75 फ़ैंटेसी पॉइंट के साथ नरेन बल्ले और गेंद दोनों से सबसे बड़ा योगदान कर सकतें हैं.

3. रियान पराग

रियान पराग इस सीजन में राजस्थान रॉयल्स के दूसरे सबसे बेहतरीन फैंटेसी परफॉर्मर रहे हैं. जिन्होंने प्रति मैच औसतन 63 अंक हासिल किए हैं. भले ही उन्होंने इस सीजन में बल्ले से अब तक कोई बड़ी पारी नहीं खेली है. लेकिन बल्ले और गेंद से उनकी क्षमता उन्हें केकेआर बनाम आरआर मुकाबले के लिए एक बेहतरीन विकल्प बनाती है. इसके अलावा, ईडन गार्डन्स में उनका मजबूत टी20 रिकॉर्ड यानी 59.2 की औसत से 237 रन विकल्प बनाती है और आप इन्हे आज अपने टीम में कप्तान या उपकप्तान बना सकतें हैं.

प्रमुख खिलाड़ी जिन्हें आप अपनी टीम में शामिल कर सकतें हैं: वैभव सूर्यवंशी, नितीश राणा, शिम्रोन हेटमायर, आंद्रे रसेल, जोफ्रा आर्चर, रहमानुल्लाह गुरबाज़, अजिंक्य रहाणे जो अपनी टीम के अच्छा प्रदर्शन कर सकतीं हैं. तो यह कुछ खिलाड़ी हैं जिन्हें आप अपनी टीम में शामिल कर सकतें हैं.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

कोलकाता नाइट राइडर्स: सुनील नरेन, रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी, वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रोवमैन पॉवेल, अनुकूल रॉय, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती

इम्पैक्ट प्लेयर:  वैभव अरोड़ा

राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, नितीश राणा, रियान पराग (कप्तान), शुभम दुबे, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिम्रोन हेटमायर, जोफ्रा आर्चर, महेश थीक्षाना, फजलहक फारूकी, कुमार कार्तिकेय

इम्पैक्ट प्लेयर: आकाश मधवाल

नोट: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के मैच का स्कोरकार्ड हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को हराकर कोलकाता नाइट राइडर्स ने दर्ज की पहली जीत, रिंकू सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 156 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Live Score Update: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Live Toss And Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड