KKR vs RCB 39th IPL Match 2020: मैच से पहले यहां पढ़ें कोलकाता नाईट राइडर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर के बीच कैसे रहे हैं आंकड़ें

आईपीएल 2020 के एक बेहद रोमांचक मुकाबले में आज कोलकाता नाईट राइडर्स का मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर के साथ है. बैंगलौर की टीम जहां अपने नौ मुकाबलों के बाद 12 (-0.096) अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर स्थित है, वहीं कोलकाता की टीम अपने नौ मुकाबलों के बाद 10 (-0.607) अंकों के चौथे स्थान पर स्थित है.

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर (Photo Credits: Twitter)

KKR vs RCB 39th IPL Match 2020: आईपीएल 2020 (IPL 2020) के एक बेहद रोमांचक मुकाबले में आज कोलकाता नाईट राइडर्स का मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर के साथ है. बैंगलौर की टीम जहां अपने नौ मुकाबलों के बाद 12 (-0.096) अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर स्थित है, वहीं कोलकाता की टीम अपने नौ मुकाबलों के बाद 10 (-0.607) अंकों के साथ चौथे स्थान पर स्थित है. ऐसे में दोनों ही टीमों की आज कोशिश रहेगी कि आज मुकाबला जीतकर वह पॉइंट्स टेबल में अपनी स्थिति को और मजबूत करें. ऐसे में आज के मैच से पहले बात करें आईपीएल (IPL) में अबतक दोनों टीमों के बीच खेले गए मुकाबलों एवं बनें प्रमुख रिकॉर्ड के बारे में तो इस प्रकार हैं-

- आईपीएल टूर्नामेंट में अबतक कोलकाता नाईट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर की टीम कई बार आमने-सामने हो चूकी है. इनमें कोलकता ने बैंगलौर के खिलाफ 15 बार जीत हासिल की है, वहीं बैंगलौर ने कोलकता के खिलाफ 11 बार सफलता प्राप्त की है.

- इस सीजन में दोनों टीमों के बीच अबतक एक मैच खेला गया है. इस मुकाबले में विराट कोहली की अगुवाई वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर की टीम ने कोलकता को 82 रन से शिकस्त दी थी.

यह भी पढ़ें- IPL 2020: प्रीति जिंटा ने 20वीं बार कराई कोरोना वायरस की जांच, कहा- मैं COVID-19 टेस्ट क्वीन बन गई हूं, देखें Video

- देश से बाहर कोलकाता और बैंगलौर की टीम दो बार आमने-सामने हुई है. इन दोनों मुकाबलों में एक बार कोलकाता और एक बार बैंगलौर की टीम जीत दर्ज करने में कामयाब हुई है.

- कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए ऑलराउंडर खिलाड़ी आंद्रे रसेल ने बैंगलौर के खिलाफ सर्वाधिक 308 रन बनाए हैं. गेंदबाजी में सुनील नारायण ने 16 विकेट चटकाए हैं.

- वहीं रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर लिए कप्तान विराट कोहली ने कोलकाता के खिलाफ सर्वाधिक 707 रन बनाए हैं. गेंदबाजी में युजवेंद्र चहल ने 14 सफलता प्राप्त की है.

बता दें कि आज का मुकाबला अबू धाबी (Abu Dhabi) स्थित शेख जायद क्रिकेट स्टेडियम (Sheikh Zayed Cricket Stadium) में खेला जाएगा. दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए मैदान में शाम 7.00 बजे आएंगे, वहीं मैच का लाइव प्रसारण 7.30 बजे से किया जाएगा.

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Score Update: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 58वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर प्लेऑफ की उम्मीदों को मजबूत करना चाहेगी पंजाब किंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू