KKR vs PBKS Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 12वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का सामना पंजाब किंग्स (PBKS) से 6 अप्रैल को होगा. कोलकाता नाइट राइडर्स को अपने पहले दोनों मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है और टीम अब अपनी पहली जीत की तलाश में उतरेगी. वहीं, पंजाब किंग्स ने अपने दोनों मुकाबलों में जीत दर्ज की है और टीम इस लय को बरकरार रखना चाहेगी.

कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Kolkata Knight Riders vs Punjab Kings, TATA Indian Premier League 2026 12th Match: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 12वां मुकाबला आज यानी 6 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स (KKR vs PBKS) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलकाता (Kolkata) के ईडन गार्डन्स स्टेडियम (Eden Gardens Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. दोनों टीमों का इस सीजन में यह तीसरा मुकाबला होगा. इस मैच में दोनों ही टीमें शानदार प्रदर्शन कर जीत हासिल करना चाहेंगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स की अगुवाई अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) कर रहे हैं. जबकि, पंजाब किंग्स की कमान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: KKR vs PBKS, IPL 2026 12th Match Stats And Preview: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में पंजाब किंग्स को हराकर अपनी पहली जीत दर्ज करना चाहेगी कोलकाता नाइट राइडर्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 12वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का सामना पंजाब किंग्स (PBKS) से 6 अप्रैल को होगा. कोलकाता नाइट राइडर्स को अपने पहले दोनों मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है और टीम अब अपनी पहली जीत की तलाश में उतरेगी. वहीं, पंजाब किंग्स ने अपने दोनों मुकाबलों में जीत दर्ज की है और टीम इस लय को बरकरार रखना चाहेगी.

कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स हेड टू हेड (KKR vs PBKS Head To Head Record)

आईपीएल इतिहास में कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच अब तक 35 मुकाबले हुए हैं. इस दौरान कोलकाता नाइट राइडर्स का पड़ला भारी रहा हैं. कोलकाता नाइट राइडर्स ने 21 मैचों में जीत दर्ज की है. वहीं, पंजाब किंग्स 13 मैच ही अपने नाम कर पाई है. जबकि, एक मैच में कोई नतीजा नहीं निकला है. आईपीएल के पिछले सीजन में दोनों टीमों के बीच दो मुकाबले हुए थे. एक मैच में कोई नतीजा नहीं निकला था. वहीं, दूसरा मुकाबला पंजाब किंग्स ने 16 रन से जीता था. कोलकाता नाइट राइडर्स को पंजाब किंग्स के खिलाफ आखिरी जीत साल 2023 में मिली थी.

कोलकाता नाइट राइडर्स की गेंदबाजी पहले दोनों मैच में कुछ खास नहीं रही है. दूसरे मैच में तो टीम के बल्लेबाज भी फ्लॉप रहे. ऐसे में पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में अनुभवी सुनील नारायण और वरुण चक्रवर्ती से काफी उम्मीदें होंगी. बल्लेबाजी में रिंकू सिंह से एक बड़ी पारी खेलने को देखेंगे. लगातार दो मैचों में मिली जीत के बाद पंजाब किंग्स अपनी प्लेइंग इलेवन में ज्यादा बदलाव करने को नहीं देखेगी. तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह अभी अपना लय प्राप्त नहीं कर पाए हैं. ऐसे में वह इस मुकाबले में बेहतर करना चाहेंगे. कूपर कॉनॉली अपनी शानदार फॉर्म इस मैच में भी जारी रखना चाहेंगे.

ईडन गार्डन स्टेडियम में काली मिट्‌टी की पिच बनाई जाती है. ऐसे में यह बल्लेबाजों को काफी रास आती है. खेल की शुरुआत में यहां तेज गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिलती है. उसके बाद स्पिनर्स हावी होते हैं. इस पिच पर अगर बल्लेबाज की निगाह एक बार जम गई तो आसानी से बड़े-बड़े शॉट्स लगते हैं. यहां की तेज आउटफील्ड भी बल्लेबाजों के पक्ष में जाती है. आईपीएल में पहली पारी का औसत स्कोर 165 रन है.

 

इस सीजन में पंजाब किंग्स के स्टार बल्लेबाज कूपर कॉनॉली ने दो पारियों में 108 की औसत और 163.63 की स्ट्राइक रेट से 108 रन बनाए हैं. कूपर कॉनॉली के अलावा प्रभसिमरन सिंह के बल्ले से दो पारियों में 40 की औसत से 80 रन निकले हैं. कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए अंगकृष रघुवंशी ने दो पारियों में 51.50 की औसत से 103 रन बनाए हैं. गेंदबाजी में विजय वैशाक ने दो पारियों में 14.40 की औसत से पांच विकेट चटकाए हैं. केकेआर के स्टार गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी ने दो पारियों में 18.75 की औसत से चार विकेट लिए हैं.

नोट: कोलकाता नाइट राइडर्स क्रिकेट टीम बनाम पंजाब किंग्स क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Live Score Update: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Key Players To Watch Out: आज चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें