KKR vs MI, IPL 2024 60th Match Stats And Record Preview: मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत दर्ज कर प्लेआफ का दावा पुख्ता करने उतरेगी कोलकाता नाइट राइडर्स, आज मैच में बन सकते हैं ये बड़े रिकॉर्ड

ईडन गार्डन स्टेडिमय में दोनों टीमों के बीच 10 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान कोलकाता नाइट राइडर्स ने तीन मुकाबले जीते हैं और 7 मुकाबलों में उन्हें हार मिली है. मुंबई इंडियंस ने इस मैदान पर 17 मुकाबले खेले हैं. 5 मैच में टीम को जीत और 12 मैच में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है.

मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (Photo Credit: Twitter)

KKR vs MI, IPL 2024 60th Match Records and Approaching Milestones: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (Indian Premier League 2024) में आज 60वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) और मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलकाता (Kolkata) के होमग्राउंड ईडन गार्डन (Eden Gardens) में शाम साढ़े सात बजे से शुरू होगा. कोलकाता नाइट राइडर्स का आईपीएल 2024 में अबतक प्रदर्शन शानदार रहा है. KKR vs MI, IPL 2024 60th Match: कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, इन खिलाड़ियों के बीच होगी कांटे की टक्कर

दूसरी तरफ पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस का बुरा हाल है. और टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है. आज के मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत दर्जकर प्लेआफ का अपना दावा पुख्ता करने के इरादे से उतरेगी.

अंक तालिका में दोनों टीमों की स्थिति की बात की जाए तो कोलकाता नाइट राइडर्स ने 11 में से आठ मैच जीते हैं और तीन में उसे हार का सामना करना पड़ा है. कोलकाता नाइट राइडर्स के पास अब तक कुल 16 अंक हैं. वहीं हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस की हालत बहुत खराब है. मुंबई इंडियंस टॉप 4 में जाने की रेस से अब पूरी तरह से बाहर है. 12 मुकाबले खेलने के बाद मुंबई इंडियंस ने महज चार ही जीते हैं और उसके पास केवल 8 अंक हैं. लेकिन अब मुंबई की टीम बाकी टीमों का खेल बिगाड़ सकती है.

ईडन गार्डन स्टेडिमय में दोनों टीमों के बीच 10 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान कोलकाता नाइट राइडर्स ने तीन मुकाबले जीते हैं और 7 मुकाबलों में उन्हें हार मिली है. मुंबई इंडियंस ने इस मैदान पर 17 मुकाबले खेले हैं. 5 मैच में टीम को जीत और 12 मैच में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है. इस मैदान पर कोलकाता नाइट राइडर्स  84 मैच खेले हैं. 51 मैच में टीम को जीत और 32 मैच में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है.

आज के मुकाबले में बन सकते हैं ये बड़े रिकॉर्ड

इंडियन प्रीमियर लीग में कोलकाता नाइट राइडर्स के स्टार गेंदबाज मिचेल स्टार्क को 50 विकेट तक पहुंचने के लिए चार और विकेट की जरूरत है.

इंडियन प्रीमियर लीग में कोलकाता नाइट राइडर्स के विस्फोटक आलराउंडर आंद्रे रसेल को 2500 रन तक पहुंचने के लिए चार रन और चाहिए.

टी20 क्रिकेट में मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को 11,500 रन तक पहुंचने के लिए चौदह रन और चाहिए.

इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस के दिग्गज बल्लेबाज ईशान किशन को 250 चौके तक पहुंचने के लिए एक और चार की दरकार है.

इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा को 600 चौके तक पहुंचने के लिए 12 चौकों की आवश्कयता है.

टी20 क्रिकेट में मुंबई इंडियंस के दिग्गज आलराउंडर मोहम्मद नबी को 350 विकेट की उपलब्धि तक पहुंचने के लिए तीन विकेट की जरूरत है.

टी20 क्रिकेट में कोलकाता नाइट राइडर्स के स्टार बल्लेबाज नीतीश राणा को 4500 रन के आंकड़े तक पहुंचने के लिए तेरह रन और चाहिए.

टी20 क्रिकेट में कोलकाता नाइट राइडर्स के स्टार बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज़ को 4000 रन के आंकड़े तक पहुंचने के लिए पंद्रह रन और चाहिए.

टी20 क्रिकेट में कोलकाता नाइट राइडर्स के स्टार बल्लेबाज मनदीप सिंह को 4000 रन के आंकड़े तक पहुंचने के लिए 95 रन और चाहिए.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड