KKR vs LSG Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़ें

कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए अंगकृष रघुवंशी ने पिछले 10 मैचों में 39.57 की औसत और 146.56 की स्ट्राइक रेट से 277 रन बनाए हैं. वहीं, अजिंक्य रहाणे ने 143.08 की स्ट्राइक रेट से 269 रन बनाए हैं. लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए मिचेल मार्श ने पिछले 10 मैचों में 41.1 की औसत से 411 रन बनाए हैं. गेंदबाजी में वरुण चक्रवर्ती ने 9 विकेट चटकाए हैं, जबकि आवेश खान के नाम 11 विकेट दर्ज हैं.

कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Kolkata Knight Riders vs Lucknow Super Giants, TATA Indian Premier League 2026 15th Match: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 15वां मुकाबला आज यानी 9 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स (KKR vs LSG) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलकाता (Kolkata) के ईडन गार्डन्स स्टेडियम (Eden Gardens Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. कोलकाता नाइट राइडर्स ने इस सीजन अब तक तीन मुकाबले खेले हैं, जिसमें उसे दो में हार और एक मैच बारिश के कारण रद्द हुआ है. वहीं, लखनऊ सुपर जायंट्स ने दो मैचों में एक जीत और एक हार दर्ज की है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. इस सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स की कमान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) के हाथों में है, जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स की अगुवाई ऋषभ पंत (Rishabh Pant) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Kolkata Pitch Report: ईडन गार्डन्स में बरसेंगे रन या गिरेगा विकेटों का तूफान? जानें पिच रिपोर्ट और मैच का पूरा हाल

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 15वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) से 9 अप्रैल को होगा. कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम इस सीजन जीत की तलाश में है, जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स संतुलित प्रदर्शन के साथ मैदान में उतरेगी.

कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स हेड टू हेड (KKR vs LSG Head To Head Record)

आईपीएल इतिहास में कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच अब तक 6 मुकाबले हुए हैं. इस दौरान लखनऊ सुपर जायंट्स का पलड़ा भारी रहा है. लखनऊ सुपर जायंट्स ने 4 मुकाबलों में जीत दर्ज की है, जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स को सिर्फ 2 मैचों में जीत मिली है. आईपीएल 2025 में दोनों टीमों के बीच खेले गए मुकाबले को लखनऊ सुपर जायंट्स ने 4 रन से अपने नाम किया था. वहीं, आईपीएल 2024 में खेले गए दोनों मुकाबलों में कोलकाता नाइट राइडर्स ने जीत हासिल की थी.

ईडन गार्डन्स की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है. यहां काली मिट्टी की पिच होती है, जिससे गेंद बल्ले पर अच्छी तरह आती है. शुरुआत में तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है, लेकिन बाद में स्पिनर्स हावी हो सकते हैं. इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर करीब 165 रन है.

कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए अंगकृष रघुवंशी ने पिछले 10 मैचों में 39.57 की औसत और 146.56 की स्ट्राइक रेट से 277 रन बनाए हैं. वहीं, अजिंक्य रहाणे ने 143.08 की स्ट्राइक रेट से 269 रन बनाए हैं. लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए मिचेल मार्श ने पिछले 10 मैचों में 41.1 की औसत से 411 रन बनाए हैं. गेंदबाजी में वरुण चक्रवर्ती ने 9 विकेट चटकाए हैं, जबकि आवेश खान के नाम 11 विकेट दर्ज हैं.

नोट: कोलकाता नाइट राइडर्स क्रिकेट टीम बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Live Score Update: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Key Players To Watch Out: आज चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें