KKR vs LSG, IPL 2023 Match 68: देखें कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के हेड-टू-हेड आंकड़ें, प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट, मैच प्रिडिक्शन और लाइव स्ट्रीमिंग, जानें मैच की सारी डिटेल्स

IPL 2023: इस सीजन के 68वें लीग मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच भिड़ंत देखने को मिलेगी. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर खेला जाएगा.

कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स (Photo Credits: Twitter)

मुंबई: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 16वें सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) और लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) के बीच 68वां मुकाबला कोलकाता (Kolkata) के होम ग्राउंड ईडन गार्डन स्टेडियम ( Eden Gardens Stadium) में शाम 7:30 से खेला जाएगा. जहां क्रुणाल पांड्या (Krunal Pandya) का सामना नितीश राणा (Nitish Rana) से होने वाला है. दोनों टीमों को आज का मुकाबला जीतना बेहद जरूरी है. दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर रोमांचक होने वाला है.

प्लेऑफ के नजरिए से यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए काफी अहम है. लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम जहां जीत हासिल करने के साथ अपनी जगह को अंतिम चार में पक्की कर लेगी. वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स जीत हासिल करने के बावजूद अन्य मैचों के रिजल्ट पर भी निर्भर रहेगी. लखनऊ सुपर जायंट्स 15 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में तीसरे जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स 12 अंकों के साथ 7वें नंबर पर है. KKR vs LSG, IPL 2023 Match 68: आज होगा कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें ईडन गार्डन स्टेडियम के रोचक आंकड़े

हेड टू हेड रिकॉर्ड

कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच आईपीएल इतिहास में अब तक 2 बार आमना-सामना देखने को मिला है. इन दोनों ही मैचों में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने कोलकाता नाइट राइडर्स को मात दी थी. हेड टू हेड आंकड़ों के हिसाब से लखनऊ सुपर जायंट्स का पड़ला भारी नजर आ रहा हैं.

पिच रिपोर्ट

कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच यह मुकाबला कोलकाता टीम के होम ग्राउंड ईडन गार्डन्स मैदान पर खेला जाएगा. इस मैदान पर स्पिन गेंदबाजों ने अपना जलवा बिखेरा है. अब तक यहां पर खेले गए 84 आईपीएल मैचों में 50 बार लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने जीत हासिल की है. आईपीएल के 16वें सीजन में अब तक यहां खेले गए 6 मैचों में 3 बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम. जबकि 3 बार लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने जीत हासिल की है.

मैच प्रिडिक्शन

कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के पिछले मैच के परिणाम को देखा जाए तो इस मुकाबले के रोमांचक होने की पूरी संभावना है. कोलकाता ने इस सीजन अपने घर पर खेले 6 मैचों में से महज 2 में ही जीत हासिल की है. ऐसे में वह अपने इस रिकॉर्ड को जरूर सुधारना चाहेगी. इस मुकाबले में टॉस जीतने वाली टीम ओस की भूमिका को देखते हुए पहले गेंदबाजी करने का फैसला ले सकती है.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन

कोलकाता नाइट राइडर्स: रहमनुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), जेसन रॉय, नितीश राणा (कप्तान), आंद्रे रसेल, रिंकू सिंह, शार्दुल ठाकुर, सुनील नरेन, वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा, सुयश शर्मा, वरुण चक्रवर्ती.

लखनऊ सुपर जायंट्स: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), दीपक हुड्डा, प्रेरक मांकड, क्रुणाल पांड्या (कप्तान), निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, नवीन उल हक, रवि बिश्नोई, स्वप्निल सिंह, मोहसिन खान.

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match MA Chidambaram Stadium Pitch Report: एमए चिदंबरम स्टेडियम में आज बल्लेबाज करेंगे रनों की बारिश या गिरेगा विकेटों का तूफान? महा मुकाबले से पहले जानें पिच रिपोर्ट

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Live Streaming: आज चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड