KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Toss Winner Prediction: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी
टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 60वें मुकाबले में दोनों टीमों के लिए जीत बेहद जरूरी है. कोलकाता नाइट राइडर्स अपने घरेलू मैदान पर वापसी करने के इरादे से उतरेगी. दूसरी तरफ गुजरात टाइटंस लगातार 5 मुकाबले जीतकर शानदार लय में नजर आ रही है और टीम इस जीत के सिलसिले को बरकरार रखना चाहेगी.
Kolkata Knight Riders vs Gujarat Titans, TATA Indian Premier League 2026 60th Match Toss Winner Prediction: टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 60वां मुकाबला आज यानी 16 मई को कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस (KKR vs GT) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलकाता (Kolkata) के ईडन गार्डन स्टेडियम (Eden Gardens Stadium) में भारतीय समयानुसार रात 7:30 बजे से खेला जाएगा. गुजरात टाइटंस ने इस सीजन में अब तक 12 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 8 मैच में जीत और 4 में हार का सामना किया है. वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स ने 10 मैच खेले हैं, जिसमें 4 मुकाबलों में जीत और 6 में हार मिली है. दोनों टीमों की नजर इस मुकाबले को जीतकर प्लेऑफ की रेस में अपनी स्थिति मजबूत करने पर होगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. इस सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स की अगुवाई अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) कर रहे हैं, जबकि गुजरात टाइटंस की कमान शुभमन गिल (Shubman Gill) के कंधों पर है. यह भी पढ़ें: KKR vs GT Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े
टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 60वें मुकाबले में दोनों टीमों के लिए जीत बेहद जरूरी है. कोलकाता नाइट राइडर्स अपने घरेलू मैदान पर वापसी करने के इरादे से उतरेगी. दूसरी तरफ गुजरात टाइटंस लगातार 5 मुकाबले जीतकर शानदार लय में नजर आ रही है और टीम इस जीत के सिलसिले को बरकरार रखना चाहेगी.
कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस हेड टू हेड (KKR vs GT Head To Head)
आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 6 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें गुजरात टाइटंस ने 4 मैच जीते हैं, जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स को सिर्फ 1 मुकाबले में जीत मिली है. एक मुकाबला बेनतीजा रहा था. पिछले मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 39 रन से हराया था. वहीं, आईपीएल 2023 में खेले गए मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस को 3 विकेट से शिकस्त दी थी.
कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम इस मुकाबले में संतुलित नजर आ रही है. फिन एलन और कैमरून ग्रीन से अच्छी शुरुआत की उम्मीद होगी. मिडिल ऑर्डर में रिंकू सिंह, रोवमैन पॉवेल और मनीष पांडे टीम को मजबूती देंगे. वहीं गेंदबाजी में सुनील नारायण और वैभव अरोड़ा अहम भूमिका निभा सकते हैं.
दूसरी तरफ गुजरात टाइटंस की टीम में शुभमन गिल, साई सुदर्शन और जोस बटलर जैसे बल्लेबाज मौजूद हैं, जो मैच का रुख बदल सकते हैं. गेंदबाजी में राशिद खान और कागिसो रबाडा टीम के लिए अहम साबित हो सकते हैं.
टॉस का महत्व (Toss And Pitch Report)
टाटा आईपीएल 2026 का 60वां मुकाबला आज यानी 16 मई को कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में खेला जाएगा. यह पिच बल्लेबाजों के लिए काफी मददगार मानी जाती है. शुरुआत में तेज गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिलती है, लेकिन बाद में स्पिन गेंदबाज मैच में प्रभाव डाल सकते हैं. यहां की तेज आउटफील्ड बल्लेबाजों को बड़े शॉट खेलने में मदद करती है. हाउस्टेट के मुताबिक, इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 165 रन है.
कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस में कौन होगा टॉस का बॉस? (KKR vs GT Toss Winner Prediction)
कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेले गए कुल 6 मुकाबलों में गुजरात टाइटंस का पलड़ा भारी रहा है. हालांकि टॉस के रिकॉर्ड में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली है. आज के मुकाबले में गुजरात टाइटंस की टीम टॉस जीत सकती है. हमारी टॉस की भविष्यवाणी पिछले टॉस परिणामों और मौजूदा फॉर्म पर आधारित है. टॉस कौन जीतेगा, यह तय करने के लिए गहन अध्ययन किया गया है.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (KKR vs GT 60th T20 Match Playing Prediction)
कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, सुनील नारायण, अनुकुल रॉय, वैभव अरोड़ा और कार्तिक त्यागी.
गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, निशांत सिंधु, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अरशद खान, कागिसो रबाडा और मोहम्मद सिराज.
नोट: कोलकाता नाइट राइडर्स क्रिकेट टीम बनाम गुजरात टाइटंस क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.