KKR vs DC, IPL 2026 70th Match Winner Prediction: टूर्नामेंट के 70वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रखना चाहेगी कोलकाता नाइट राइडर्स, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी
टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 70वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना दिल्ली कैपिटल्स से होगा. ये मुकाबला कोलकाता में खेला जाएगा. मौजूदा सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स ने अब तक 13 मैच खेले हैं. इस दौरान कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम को छह मुकाबलों में जीत और बाकी मैचों में हार मिली है.
Kolkata Knight Riders vs Delhi Capitals, TATA Indian Premier League 2026 70th Match Winner Prediction: टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 70वां मुकाबला आज यानी 24 मई को कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स (KKR vs DC) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलकाता (Kolkata) के ईडन गार्डन्स स्टेडियम (Eden Gardens Stadium) में भारतीय समयानुसार रात 7:30 बजे से खेला जाएगा. कोलकाता नाइट राइडर्स इस सीजन में अब तक 13 मुकाबले खेल चुकी है, जिसमें टीम को 6 मैचों में जीत मिली है. वहीं, दिल्ली कैपिटल्स ने 13 मुकाबलों में 6 जीत दर्ज की है, जबकि बाकी मैचों में हार का सामना किया है. कोलकाता नाइट राइडर्स अभी भी प्लेऑफ की दौड़ में बनी हुई है, जबकि दिल्ली कैपिटल्स के लिए यह मुकाबला करो या मरो जैसा साबित हो सकता है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. इस सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) कर रहे हैं, जबकि दिल्ली कैपिटल्स की कमान अक्षर पटेल (Axar Patel) के हाथों में है. यह भी पढ़ें: KKR vs DC, IPL 2026 70th Match Stats And Preview: प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखने उतरेगी कोलकाता नाइट राइडर्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू
टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 70वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना दिल्ली कैपिटल्स से होगा. ये मुकाबला कोलकाता में खेला जाएगा. मौजूदा सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स ने अब तक 13 मैच खेले हैं. इस दौरान कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम को छह मुकाबलों में जीत और बाकी मैचों में हार मिली है. दूसरी तरफ, दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने इस सीजन में अब तक 13 मुकाबले खेले हैं. इस दौरान दिल्ली कैपिटल्स की टीम को छह मुकाबलों में जीत और बाकी मैचों में हार का सामना करना पड़ा है.
कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स हेड टू हेड (KKR vs DC Head To Head)
टाटा आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक 36 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान कोलकाता नाइट राइडर्स का पलड़ा भारी रहा है. कोलकाता नाइट राइडर्स ने 20 मुकाबलों में जीत हासिल की है. जबकि, दिल्ली कैपिटल्स की टीम को 15 मैचों में जीत मिली है. एक मुकाबले का कोई नतीजा नहीं निकल पाया था. इस सीजन दोनों टीमों के बीच यह दूसरा मुकाबला होगा. पहले मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से हराया था. आईपीएल 2025 और 2024 को मिलाकर दोनों टीमों के बीच खेले गए पिछले तीन मुकाबलों में भी कोलकाता नाइट राइडर्स ने जीत दर्ज की थी.
दिल्ली कैपिटल्स की टीम को अपने पिछले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 5 विकेट से जीत मिली थी. टीम शानदार लय में नजर आ रही है. बल्लेबाजी में केएल राहुल और ट्रिस्टन स्टब्स से बड़ी पारी की उम्मीद होगी. वहीं, डेविड मिलर और अक्षर पटेल मध्यक्रम में अहम भूमिका निभा सकते हैं. गेंदबाजी में मिचेल स्टार्क और मुकेश कुमार टीम के लिए तुरुप का इक्का साबित हो सकते हैं.
दूसरी तरफ, कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम को अपने पिछले मुकाबले में मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत मिली थी. ऐसे में कोलकाता नाइट राइडर्स अपने घरेलू मैदान पर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी. बल्लेबाजी में फिन एलन, मनीष पांडे और कैमरून ग्रीन से बड़ी पारी की उम्मीद होगी. वहीं, गेंदबाजी में सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती टीम के लिए अहम भूमिका निभा सकते हैं.
ये टीम मार सकती है बाजी (KKR vs DC Match Winner Prediction)
मौजूदा फॉर्म और घरेलू परिस्थितियों को देखते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आता है. टीम के बल्लेबाज अच्छी लय में हैं और स्पिन गेंदबाजी भी मजबूत दिखाई दे रही है. हालांकि, दिल्ली कैपिटल्स की टीम भी बड़े खिलाड़ियों से सजी हुई है और किसी भी समय मुकाबले का रुख बदल सकती है. अगर दिल्ली कैपिटल्स की टीम शुरुआती विकेट लेने में सफल रहती है, तो मुकाबला बेहद रोमांचक हो सकता है.
कोलकाता नाइट राइडर्स की जीत की संभावना: 56%
दिल्ली कैपिटल्स की जीत की संभावना: 44%.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (KKR vs DC 70th T20 Match Playing Prediction)
कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, मनीष पांडे, कैमरून ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, कार्तिक त्यागी, वरुण चक्रवर्ती और सौरभ दुबे.
दिल्ली कैपिटल्स: केएल राहुल (विकेटकीपर), अभिषेक पोरेल, साहिल पराख, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), माधव तिवारी, त्रिपुराना विजय, लुंगी एनगिडी, मिचेल स्टार्क और मुकेश कुमार.
नोट: कोलकाता नाइट राइडर्स क्रिकेट टीम बनाम दिल्ली कैपिटल्स क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on May 24, 2026 04:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

