KKR vs CSK T20 Stats In TATA IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

यह मैच प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए केकेआर के लिए यह मुकाबला ‘करो या मरो’ जैसा होगा. टीम को आगे के सभी मैच जीतने होंगे ताकि अंतिम चार में जगह पक्की की जा सके. इस सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपने 11 में से पांच मैच जीते हुए हैं और अंक तालिका में फिलहाल छठे स्थान पर है. वहीं, अपने 11 में से महज दो मैच जीत चुकी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम चार अंकों के साथ आखिरी 10वें पायदान पर है.

चेन्नई सुपर किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Kolkata Knight Riders vs Chennai Super Kings, TATA IPL 2025 57th Match Stats: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (Indian Premier League 2025) अपने अंतिम पड़ाव की तरफ बढ़ रहा है. आईपीएल के इस सीजन में 10 टीमें ट्रॉफी पर कब्जा करने में जुटी हुई हैं. हर सीजन की तरह इस बार भी टाटा आईपीएल 2025 (TATA IPL 2025 ) में कुल 74 मुकाबले खेले जाएंगे. इस सीजन का 57वां मुकाबला आज यानी 07 मई को कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलकाता (Kolkata) के ईडन गार्डन्स स्टेडियम (Eden Gardens Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा. इस सीजन में सीएसके की अगुवाई एमएस धोनी (MS Dhoni) कर रहे हैं. जबकि, केकेआर की कमान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: KKR vs CSK Fantasy Captain and Vice Captain: आज IPL 2025 में कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला, जानें अपनी फैंटेसी टीम में किस बनाए कप्तान और उपकप्तान

यह मैच प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए केकेआर के लिए यह मुकाबला ‘करो या मरो’ जैसा होगा. टीम को आगे के सभी मैच जीतने होंगे ताकि अंतिम चार में जगह पक्की की जा सके. इस सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपने 11 में से पांच मैच जीते हुए हैं और अंक तालिका में फिलहाल छठे स्थान पर है. वहीं, अपने 11 में से महज दो मैच जीत चुकी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम चार अंकों के साथ आखिरी 10वें पायदान पर है. इस बीच दोनों टीमों के एक-दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन पर एक नजर डालते हैं.

हेड टू हेड रेकॉर्ड (CSK vs KKR Head To Head Record In IPL)

आईपीएल इतिहास में चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच अबतक कुल 31 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान चेन्नई सुपर किंग्स का पड़ला भारी रहा हैं. चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने 19 मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, कोलकाता नाइट राइडर्स को महज 11 मैच में जीत नसीब हुई हैं. एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकला. इस सीजन दोनों टीम की यह दूसरी भिड़ंत है. पहली भिड़ंत में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 8 विकेट से जीत दर्ज की थी. आईपीएल के पिछले सीजन में दोनों टीमों के बीच एक मुकाबला खेला गया था. इस दौरान चेन्नई सुपर किंग्स ने बाजी मारी थीं. इस मुकाबले को जीतकर कोलकाता नाइट राइडर्स अपने आकंड़ें सुधारना चाहेगी.

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ कोलकाता नाइट राइडर्स के इन खिलाड़ियों ने बरपाया कहर

कोलकाता नाइट राइडर्स की मौजूदा टीम के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 18 मैचों में 21.13 की औसत और 120.53 की स्ट्राइक रेट से 317 रन बनाए हैं. इस दौरान अजिंक्य रहाणे का सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 76 रन रहा है. अजिंक्य रहाणे के अलावा विस्फोटक आलराउंडर आंद्रे रसेल ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 13 पारियों में 35.67 की औसत और 164.62 की स्ट्राइक रेट से 321 रन बनाए हैं. गेंदबाजी में सुनील नारायण ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 6.44 की इकॉनमी से 23 विकेट लिए हैं.

कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स के इन खिलाड़ियों ने मचाया कोहराम

चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज बल्लेबाज एमएस धोनी ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 28 पारियों में 42.77 की औसत और 130.82 की स्ट्राइक रेट से 556 रन बनाए हैं. इस दौरान एमएस धोनी के बल्ले से 2 अर्धशतक निकले हैं. एमएस धोनी का सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 66 रन है. एमएस धोनी के अलावा रुतुराज गायकवाड़ ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 8 मैच में 133.47 की स्ट्राइक रेट से 327 रन बनाए हैं. गेंदबाजी में सीएसके के स्टार आलराउंडर रवींद्र जडेजा ने 7.36 की इकॉनमी से कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 31 मैच में 22 विकेट लिए हैं.

ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा हैं दोनों टीमों का प्रदर्शन

बता दें कि आईपीएल इतिहास में ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने अब तक 94 मुकाबले खेले हैं. इस दौरान कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम को 54 मैच में जीत मिली और 39 मुकाबलों में उसे हार का सामना करना पड़ा है. इस मैदान पर कोलकाता नाइट राइडर्स का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 261 रन का रहा है. दूसरी तरफ, चेन्नई सुपर किंग्स ने इस मैदान पर अब तक 12 मुकाबले खेले हैं. इस बीच चेन्नई सुपर किंग्स को छह मैच में जीत और छह मुकाबलों में हार मिली है. चेन्नई सुपर किंग्स का इस मैदान पर सर्वश्रेष्ठ स्कोर 235 रन रहा है.

नोट: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

Tags

2025 2025 Indian Premier League 2025 IPL 2025 Tata Indian Premier League 2025 Tata IPL 2025 आईपीएल 2025 इंडियन प्रीमियर लीग 2025 टाटा आईपीएल 2025 टाटा इंडियन प्रीमियर लीग Ajinkya Rahane Chennai Chennai Pitch Report Chennai Super Kings Chennai Super Kings vs Kolkata Knight Riders Chennai Super Kings vs Kolkata Knight Riders Head To Head Chennai Super Kings vs Kolkata Knight Riders IPL 2025 Chennai Super Kings vs Kolkata Knight Riders IPL Match Chennai Super Kings vs Kolkata Knight Riders Live Score Chennai Super Kings vs Kolkata Knight Riders Live Score Update Chennai Super Kings vs Kolkata Knight Riders Live Scorecard Chennai Super Kings vs Kolkata Knight Riders Live Streaming Chennai Super Kings vs Kolkata Knight Riders Match Winner prediction Chennai Super Kings vs Kolkata Knight Riders Players Chennai Super Kings vs Kolkata Knight Riders Score Chennai Super Kings vs Kolkata Knight Riders Score Update Chennai Super Kings vs Kolkata Knight Riders Scorecard Chennai Super Kings vs Kolkata Knight Riders Toss Chennai Weather Chennai Weather Report Chennai weather update CSK CSK Captain csk captain 2025 csk news CSK vs KKR CSK vs KKR 2025 CSK vs KKR Dream 11 CSK vs KKR Dream 11 Fantasy Points CSK vs KKR Head To Head CSK vs KKR IPL Match CSK vs KKR IPL Stats CSK vs KKR Live CSK vs KKR Live Score CSK vs KKR Live Score Update CSK vs KKR Live Scorecard CSK vs KKR Live Streaming CSK vs KKR Match Prediction CSK vs KKR Match Winner Prediction CSK vs KKR Pitch Report CSK vs KKR Playing XI CSK vs KKR Score CSK vs KKR Score Update CSK vs KKR Scorecard CSK vs KKR Toss Prediction CSK vs KKR Toss Update CSK vs KKR Toss Winner Prediction CSK vs KKR Weather CSK vs KKR Weather Report Gaikwad indian premier league Indian Premier League 2025 IPL IPL 2025 KKR Kolkata Knight Riders MA Chidambaram Stadium MA Chidambaram Stadium IPL Stats MA Chidambaram Stadium Pitch Report MA Chidambaram Stadium Stats MS Dhoni Ruturaj Ruturaj Gaikawad Ruturaj Gaikwad Ruturaj Gaikwad ruled out Ruturaj Gaikwad Ruled Out Of IPL 2025 Tata 2025 IPL Tata Indian Premier League Tata Indian Premier League 2025 Tata IPL Where To Watch Chennai Super Kings vs Kolkata Knight Riders अजिंक्य रहाणे आईपीएल आईपीएल 2025 इंडियन प्रीमियर लीग इंडियन प्रीमियर लीग 2025 ऋतुराज गायकवाड एमए चिदम्बरम स्टेडियम एमए चिदम्बरम स्टेडियम आईपीएल आँकड़े एमए चिदम्बरम स्टेडियम आंकड़े एमए चिदम्बरम स्टेडियम पिच एमएस धोनी कहां देखें चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स केकेआर कोलकाता नाइट राइडर्स चेन्नई चेन्नई पिच रिपोर्ट चेन्नई मौसम चेन्नई मौसम अपडेट चेन्नई मौसम रिपोर्ट चेन्नई सुपर किंग्स चेन्नई सुपर किंग्स बनाम कोलकाता नाईट राइडर्स चेन्नई सुपरकिंग्स टाटा 2025 आईपीएल टाटा आईपीएल टाटा इंडियन प्रीमियर लीग टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2025 रुतुराज गायकवाड सीएसके सीएसके बनाम केकेआर सीएसके बनाम केकेआर 2025 सीएसके बनाम केकेआर आईपीएल 2024 सीएसके बनाम केकेआर टॉस अपडेट सीएसके बनाम केकेआर टॉस भविष्यवाणी सीएसके बनाम केकेआर टॉस विजेता भविष्यवाणी सीएसके बनाम केकेआर ड्रीम 11 सीएसके बनाम केकेआर पिच रिपोर्ट सीएसके बनाम केकेआर प्लेइंग इलेवन सीएसके बनाम केकेआर मैच भविष्यवाणी सीएसके बनाम केकेआर मैच विजेता भविष्यवाणी सीएसके बनाम केकेआर मौसम सीएसके बनाम केकेआर मौसम रिपोर्ट सीएसके बनाम केकेआर लाइव सीएसके बनाम केकेआर लाइव स्ट्रीमिंग सीएसके बनाम केकेआर स्कोर सीएसके बनाम केकेआर हेड टू हेड

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Prediction: अहम मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया महिला को हराकर सीरीज बराबर करना चाहेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Weather Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Australia Women vs India Women, 2nd ODI 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरा वनडे? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Live Score Update: चेन्नई में भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\