Kevin Pietersen का बेबाक बयान, कहा- इयोन मोर्गन और रोहित शर्मा को फाइन लगा तो मुझे अच्छा लगा

इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज केविन पीटरसन ने इंडियन प्रीमियर लीग में धीमी ओवर गति के लिए मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा और कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान इयोन मोर्गन पर जुर्माना लगाए जाने पर संतोष व्यक्त किया.

केविन पीटरसन (Photo Credits: Facebook)

नई दिल्ली, 24 अप्रैल: इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज केविन पीटरसन ने इंडियन प्रीमियर लीग में धीमी ओवर गति के लिए मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा और कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान इयोन मोर्गन पर जुर्माना लगाए जाने पर संतोष व्यक्त किया. पीटरसन ने कहा कि टी20 क्रिकेट में देरी के लिए कोई जगह नहीं है क्योंकि यह एक मनोरंजन पैकेज है और इसमें छेड़छाड़ मंजूर नहीं.

बेटवे डॉट कॉम पर अपने ब्लॉग पर पीटरसन ने लिखा, यह खिलाड़ियों के लिए एक महान संदेश है कि रोहित शर्मा और इयोन मोर्गन पर इस सप्ताह धीमी गति से अधिक दरों के लिए जुर्माना लगाया गया. टी20 क्रिकेट एक मनोरंजन पैकेज है. इसमें चौके, छक्के, विकेट और मिसफिल्ड सभी के लिए जगह है लेकिन नाहक देरी के लिए नहीं. दर्शकों को ये सभी तीन घंटे के भीतर चाहिए लहोता है.

यह भी पढ़ें- IPL 2021 से बाहर होने के बाद इस दिग्गज खिलाड़ी ने भारतीय पिचों को कहा 'कचरा'

पीटरसन ने आगे लिखा, मुझे याद है कि जब मैंने पहली बार 2004 में टी20 मैच खेले थे तो स्कोरबोर्ड पर टाइमर लगा था और आपको समय से अपने ओवर पूरे करने थे. इसमें कोई समझौता नहीं हो सकता था.

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के धमाकेदार जीत से चेन्नई सुपरकिंग्स की मुश्किलें बढ़ीं, मिचेल मार्श ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Stats And Preview: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 188 रनों का टारगेट, कार्तिक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड