क्रिकेट

Kenya vs Nigeria 4th T20I Live Streaming: आज केन्या और नाइजीरिया के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें कब- कहां और कैसे देखें लाइव प्रसारण

केन्या राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और नाइजीरिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच आज चौथा टी20 मुकाबला खेला जाएगा. पांच मैचों की टी20 सीरीज में मेजबान टीम केन्या 2-1 से आगे है. पहले दो मैच हारने के बाद नाइजीरिया ने तीसरे टी20 मुकाबले में जबरदस्त वापसी की.

Kenya vs Nigeria 4th T20I Live Streaming: आज केन्या और नाइजीरिया के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें कब- कहां और कैसे देखें लाइव प्रसारण
Kenya vs Nigeria (Photo: @cricket_nigeria)

Kenya vs Nigeria 4th T20I Live Streaming: केन्या राष्ट्रीय क्रिकेट टीम (Kenya National Cricket Team) और नाइजीरिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम (Nigeria National Cricket Team) के बीच आज चौथा टी20 मुकाबला खेला जाएगा. पांच मैचों की टी20 सीरीज में मेजबान टीम केन्या 2-1 से आगे है. पहले दो मैच हारने के बाद नाइजीरिया ने तीसरे टी20 मुकाबले में जबरदस्त वापसी की. तीसरे टी20 मैच में केन्या ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकशान पर 149 रन बनाए. जवाब में नाइजीरिया की टीम ने 3 विकेट खोकर 19.2 ओवर में लक्ष्य को हासिल कर लिया. बता दें की नाइजीरिया के लिए तीसरा टी20 मुकाबला करो या मारो का मैच था. ऐसे में चौथे टी20 मुकाबले पर सबकी निगाहें हैं. इस मैच में केन्या की टीम सीरीज पर कब्जा करने के इरादे से उतरेगी तो वहीं मेहमान टीम सीरीज बराबरी करना चाहेगी. यह भी पढ़ें: CPL 2024 Draft: कैरिबियन प्रीमियर लीग में कई युवा खिलाड़ी लहराने उतरेंगे परचम, फ्रेंचाइजी ने ड्राफ्ट में टीमों को दिया अंतिम रूप, यहां देखें फुल स्क्वॉड

केन्या बनाम नाइजीरिया, चौथा टी20 मैच कब देखें?

केन्या बनाम नाइजीरिया, चौथा टी20 मैच सोमवार, 16 जुलाई को नैरोबी के सिख यूनियन क्लब ग्राउंड में दोपहर 12:00 बजे भारतीय समय अनुसार पर खेला जाएगा.

केन्या बनाम नाइजीरिया, चौथा टी20 मैच कहाँ देखें?

बता दें की भारत में किसी भी टीवी चैनल पर केन्या बनाम नाइजीरिया टी20 मैच का सीधा प्रसारण नहीं होगा। हालांकि केन्या बनाम नाइजीरिया टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग फैनकोड ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी. जहाँ से आप मैच का लुफ्त उठा सकतें हैं.

टीम:

केन्या: सुखदीप सिंह (विकेट कीपर), हरेंद्र केराई (विकेट कीपर), नील मुगाबे, रुषभवर्धन पटेल, नेल्सन ओढिआम्बो, तंजील शेख, सचिन भूडिया, शेम नगोचे, राकेप पटेल (कप्तान), लुकास नंददासन, जसराज कुंदी, व्रज पटेल, फ्रांसिस मुइया मुतुआ, विशिल पटेल, पीटर लंगट, इमैनुएल बूंदी, जेरार्ड मुथुई, पुष्कर शर्मा.

नाइजीरिया: सुलेमान रनसेवे (विकेट कीपर), डैनियल अजेकुन, पीटर अहो, सेलिम सलाउ, सिल्वेस्टर ओकेपे (कप्तान), विंसेंट एडवोये, मोहम्मद ताइवो, प्रॉस्पर उसेनी, ओलायिन्का एलिजा ओलालेये, इफियानी उबोह, जोशुआ एशिया, सेसन एडेडेजी, इसाक ओकेपे, मिरेकल अखिगबे, जसिया अख्तर

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 16, 2024 12:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).