Kane Williamson Milestone: केन विलियमसन ने 6 साल बाद जमाया वनडे शतक, इस मामले में विराट कोहली को पीछे छोड़ रचा इतिहास

न्यूजीलैंड के दिग्गज बल्लेबाज केन विलियमसन ने लगभग छह साल बाद वनडे क्रिकेट में शतक ठोककर इतिहास रच दिया. इस मुकाबले में उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 133 रनों की नाबाद पारी खेली और अपनी टीम को 305 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए 6 विकेट से शानदार जीत दिलाई.

केन विलियमसन(Photo credits: X/@BLACKCAPS)

South Africa National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team: पाकिस्तान वनडे ट्राई सीरीज(Pakistan ODI Tri-Series) 2025 का दूसरा मुकाबला दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम 09 फ़रवरी(सोमवार) को लाहौर(Lahore) के गद्दाफी स्टेडियम(Gaddafi Stadium) में खेला गया. न्यूजीलैंड के दिग्गज बल्लेबाज केन विलियमसन ने लगभग छह साल बाद वनडे क्रिकेट में शतक ठोककर इतिहास रच दिया. इस मुकाबले में उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 133 रनों की नाबाद पारी खेली और अपनी टीम को 305 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए 6 विकेट से शानदार जीत दिलाई. उनकी इस पारी ने न्यूजीलैंड को पाकिस्तान के खिलाफ खेली जा रही त्रिकोणीय सीरीज के फाइनल में पहुंचा दिया. यह भी पढ़ें: न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को 6 विकेट से हराया, केन विलियमसन ने खेली शानदार शतकीय पारी, यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

तेजी से पूरे किए 7,000 वनडे रन, कोहली को पछाड़ा

केन विलियमसन ने इस मैच में एक बड़ा कीर्तिमान भी अपने नाम कर लिया. उन्होंने चौका लगाकर न्यूजीलैंड को जीत दिलाने के साथ-साथ वनडे क्रिकेट में 7,000 रन पूरे किए. 34 वर्षीय विलियमसन यह उपलब्धि हासिल करने वाले न्यूजीलैंड के केवल पांचवें बल्लेबाज बने हैं. उनसे पहले रॉस टेलर, स्टीफन फ्लेमिंग, मार्टिन गुप्टिल और नाथन एस्टल इस लिस्ट में शामिल हो चुके हैं.

सबसे खास बात यह रही कि उन्होंने महज 159 पारियों में यह मुकाम हासिल किया, जिससे वे वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 7,000 रन पूरे करने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए. इस मामले में उन्होंने भारतीय दिग्गज विराट कोहली (161 पारियां) को पीछे छोड़ दिया और अब सिर्फ दक्षिण अफ्रीका के हाशिम अमला (151 पारियां) उनसे आगे हैं.

छह साल बाद वनडे में जड़ा शतक

केन विलियमसन ने अपनी इस पारी में 113 गेंदों में 13 चौके और 2 छक्के लगाए. यह उनके वनडे करियर का दूसरा सबसे तेज शतक था, जिसे उन्होंने सिर्फ 72 गेंदों में पूरा किया. खास बात यह है कि विलियमसन ने करीब छह साल बाद वनडे में शतक जड़ा. इससे पहले उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान वेस्टइंडीज के खिलाफ मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर शतक बनाया था.

 

Share Now

Tags

Gaddafi Stadium LAHORE m breetzke matthew breetzke Mihlali Mpongwana New Zealand new zealand national cricket team New Zealand vs South Africa New Zealand vs South Africa details New Zealand vs South Africa head to head records New Zealand vs South Africa mini battle New Zealand vs South Africa streaming Pakistan ODI Tri-Series 2025 pakistan vs new Zealand SA vs NZ 2025 Fantasy11 Prediction SA vs NZ Head to Head SA vs NZ Head to Head Records SA vs NZ Key Players SA vs NZ Key Players To Watch Out SA vs NZ Mini Battle South Africa south africa national cricket team South Africa National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team south africa national cricket team vs new zealand national cricket team match scorecard Wiaan Mulder एम ब्रीट्ज़के गद्दाफी स्टेडियम दक्षिण अफ्रीका दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका न्यूज़ीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला टी20 विश्व कप फाइनल न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड पाकिस्तान वनडे ट्राई सीरीज मिहलाली मपोंगवाना मैथ्यू ब्रीट्ज़के लाहौर वनडे ट्राई सीरीज़ वियान मूल्डर

\