Kane Williamson Milestone: साउथ अफ्रीका के खिलाफ शतक जड़कर केन विलियमसन ने रचा इतिहास, टेस्ट शतकों की लिस्ट में विराट कोहली और डॉन ब्रैडमैन को छोड़ा पीछे

न्यूजीलैंड के अनुभवी बल्लेबाज केन विलियमसन ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में एक खास उपलब्धि हासिल की और उन्होंने सर्वाधिक टेस्ट शतकों की सूची में क्रिकेट के दिग्गज डॉन ब्रैडमैन और विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया.

Kane Williamson (Photo Credit: X)

माउंट माउंगानुई (न्यूजीलैंड): न्यूजीलैंड के अनुभवी बल्लेबाज केन विलियमसन ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में एक खास उपलब्धि हासिल की और उन्होंने सर्वाधिक टेस्ट शतकों की सूची में क्रिकेट के दिग्गज डॉन ब्रैडमैन और विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया. IND vs ENG 2nd Test: तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन का बड़ा बयान, कहा- भारत को नहीं पता था कि हमारे लिए कितना बड़ा स्कोर काफी होगा

केन विलियमसन ने अपना 30वां टेस्ट शतक बनाकर एक खास उपलब्धि हासिल की. उन्होंने 241 गेंदों पर 15 चौकों की मदद से शतक बनाया. आईसीसी की रिपोर्ट के अनुसार 33 वर्षीय बल्लेबाज को तब जीवनदान मिला जब एडवर्ड मूर ने कैच छोड़ा.

इस दूसरे मौके का फायदा उठाते हुए, विलियमसन ने जो रूट के कुल शतक की बराबरी की और क्रिकेट के दिग्गज डॉन ब्रैडमैन और विराट कोहली के शतको को पीछे छोड़ दिया. दोनों के नाम पर 29 शतक हैं.

एक शानदार साझेदारी में विलियमसन ने रचिन रवींद्र के साथ तीसरे विकेट के लिए नाबाद 219 रन की साझेदारी की, जिन्होंने अपना पहला टेस्ट शतक बनाया और न्यूजीलैंड को स्टंप्स तक 258/2 पर मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया.

अनुभवहीन दक्षिण अफ्रीकी आक्रमण द्वारा सलामी बल्लेबाजों के जल्दी आउट होने के बावजूद, इस जोड़ी ने पूरे दिन शानदार बल्लेबाजी कौशल का प्रदर्शन किया. दिन का खेल समाप्त होने तक विलियमसन 112 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि रवींद्र भी 118 रन बनाकर नाबाद हैं. उनकी पारी में 13 चौके और एक छक्का शामिल है.

Share Now

संबंधित खबरें

Team India T20I Stats At Rajeev Gandhi International Stadium: हैदराबाद में कैसा है टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड, यहां किसने बनाए सबसे ज्यादा रन और किसके नाम हैं सर्वाधिक विकेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट