Kane Williamson Fitness Update: NZ के मुख्य कोच गैरी स्टीड ने केन विलियमसन की फिटनेस पर दिया बड़ा अपडेट, कहा- चिकित्सा सलाह के बाद भारत जाने पर करेंगे फैसला

न्यूजीलैंड के मुख्य कोच गैरी स्टीड ने केन विलियमसन की फिटनेस और रिकवरी को लेकर पर बड़ा अपडेट दिया है और कहा है कि वह चिकित्सा सलाह के बाद ही केन विलियम्सन के विश्व कप के लिए भारत जाने पर फैसला करेंगे.

Kane Williamson Practice Video (Photo Credit: Instargram/Kane Willamson)

क्राइस्टचर्च, 9 अगस्त: न्यूजीलैंड के मुख्य कोच गैरी स्टीड ने केन विलियमसन की फिटनेस और रिकवरी को लेकर पर बड़ा अपडेट दिया है और कहा है कि वह चिकित्सा सलाह के बाद ही केन विलियम्सन के विश्व कप के लिए भारत जाने पर फैसला करेंगे. आईपीएल के 16वें सीजन में 31 मार्च को अहमदाबाद में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ गुजरात टाइटन्स के लिए खेलते समय विलियमसन चोटिल हो गए थे. तब से लेकर अब तक न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने कोई क्रिकेट नहीं खेला है. अप्रैल में उनकी सर्जरी हुई थी और हाल ही में उन्होंने नेट्स पर ट्रेनिंग और बल्लेबाजी शुरू की है. यह भी पढ़ं: Jasprit Bumrah In Asia Cup: एशिया कप में जसप्रीत बुमराह ने मचाया हैं कोहराम, दिग्गज गेंदबाज के आंकड़ों पर एक नजर

विलियमसन को इंग्लैंड में 8 सितंबर से शुरू होने वाली चार मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला के लिए न्यूजीलैंड की 15-खिलाड़ियों की टीम में नामित नहीं किया गया है. लेकिन वह इंग्लैंड की यात्रा करेंगे और अपने रिहैब को जारी रखते हुए टीम के साथ प्रशिक्षण लेंगे.

विश्व कप के लिए अभी समय है, फिलहाल वो अपनी फिटनेस को लेकर कड़ी मेहनत कर रहे हैं. स्टीड ने कहा, "हम यह सुनिश्चित करने के लिए हर संभव उपाय करेंगे कि हमें आवश्यक चिकित्सा सलाह मिले, इसके बाद ही हम यह तय करेंगे कि वह विश्व कप के लिए भारत जाएगा या नहीं। क्योंकि अभी कोई भी फैसला लेना जल्दबाजी होगी."

कोच ने आगे कहा, केन अपनी फिटनेस प्रक्रिया पर बहुत काम कर रहा है और हम उसके साथ वास्तव में स्पष्ट और सावधान रहे हैं कि हम बहुत आगे के बारे में न सोचें, क्योंकि एसीएल इंजरी से जल्दी रिकवर करना आसान नहीं होता. विलियमसन वर्तमान में 5 अक्टूबर से शुरू होने वाले विश्व कप के लिए समय पर ठीक होने की दौड़ में हैं.

यह पूछे जाने पर कि क्या विलियमसन को नॉकआउट के लिए समय पर ठीक होने पर विश्व कप के बाद के चरणों के लिए चुना जाएगा, स्टीड ने कहा कि इस पर विचार चल रहा है लेकिन इसकी संभावना कम है.

विलियमसन 2019 पुरुष एकदिवसीय विश्व कप में 82.57 की औसत से 578 रन के साथ अपनी टीम के लिए सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी थे, जिसमें दो शतक और इतने ही अर्द्धशतक शामिल थे. उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी चुना गया. हालांकि एक रोमांचक फाइनल मैच के सुपरओवर में कीवी टीम को हार झेलनी पड़ी थी.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड