भारत से हारने के बाद पूर्व विकेटकीपर कामरान अकमल ने इमरान से की ये मांग, सरफराज पर बरसे
भारत और पाकिस्तान के बीच हुए मैच में पाक को मिली करारी हार के बाद सभी गुस्से में हैं, वहीं पूर्व विकेटकीपर कामरान अकमल ने पीएम इमरान खान से सरफराज और अन्य खिलाड़ियों पर कार्रवाई करने का आग्रह किया
लाहौर : भारत (India) और पाकिस्तान (Pakistan) के खिलाफ आईसीसी विश्व कप (ICC Wolrd Cup) में हुए मैच में पाकिस्तान की हार के बाद उसके प्रशंसक जितने नाराज हैं उतने ही पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी भी. पूर्व विकेटकीपर कामरान अकमल (Kamran Akmal) ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान से अपील की है कि वह सरफराज अहमद के नेतृत्व वाली पाकिस्तानी टीम के खिलाफ सख्त कदम उठाएं.
कामरान ने पाकिस्तान के अंग्रेजी अखबार 'द नेशन' से कहा, "पाािकस्तान ने विश्व कप में ऐसा कोई मैच नहीं जीता जिसमें उसने रनों का पीछा किया हो. पाकिस्तान की एकमात्र जीत तब आई जब उसने मेजबान टीम इंग्लैंड के खिलाफ पहले बल्लेबाजी कर 300 से ज्यादा का स्कोर किया और उसका सफलतापूर्वक बचाव किया. वेस्टइंडीज के खिलाफ हम पूरी तरह से बिखर गए और 105 रन ही बना सके. हमारी बल्लेबाजी की कलई खुल गई थी और गलतियां सामने आई थीं."
यह भी पढ़ें : END vs SRI, ICC World Cup 2019: आज इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच होगी भिडंत, हेडिंग्ले मैदान पर होगा मुकाबला
पूर्व विकेटकीपर ने कहा, "मैं प्रधानमंत्री इमरान खान, जो पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के पैटर्न भी हैं, से अपील करता हूं कि जिन्होंने पाकिस्तानी क्रिकेट का नुकसान किया है उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करें. हमारे पास कई अच्छे खिलाड़ी हैं जिन्हें अगर मेरिट के आधार पर मौका मिलता है तो वह पाकिस्तानी बल्लेबाजी और गेंदबाजी को मजबूत कर सकते हैं और पाकिस्तान को एक अच्छे स्तर पर ले जा सकते हैं." पीसीबी ने बुधवार को ही कहा था कि वह विश्व कप के बाद अपन टीम की 'सख्त समीक्षा' करेगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 21, 2019 09:57 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

