Jos Buttler New Milestone: जोस बटलर ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड, आईपीएल इतिहास में ऐसा करने वाले इंग्लैंड के पहले बल्लेबाज बने

पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट खोकर 224 रन बनाए. गुजरात टाइटंस की तरफ से कप्तान शुभमन गिल ने सबसे ज्यादा 76 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान शुभमन गिल ने 38 गेंदों पर 10 चौके और दो छक्के लगाए. शुभमन गिल के अलावा ने जोस बटलर 64 रन बनाए.

जोस बटलर (Photo Credit: X Formerly Twitter/IPL)

Gujarat Titans vs Sunrisers Hyderabad, TATA IPL 2025 51th Match Scorecard: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (Indian Premier League 2025) अब अपने अंतिम पड़ाव की तरफ बढ़ रहा है. आईपीएल के 18वें सीजन का 51वां मुकाबला आज यानी 2 मई को गुजरात टाइटंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (GT vs SRH) के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद (Ahmedabad) के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में खेला जा रहा हैं. इस सीजन में गुजरात टाइटंस की अगुवाई शुभमन गिल (Shubman Gill) कर रहे हैं. जबकि, सनराइजर्स हैदराबाद की कमान पैट कमिंस (Pat Cummins) के कंधों पर हैं. इस सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है. दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. यह भी पढ़ें: GT vs SRH, TATA IPL 2025 51th Match 1st Inning Scorecard: गुजरात टाइटंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को दिया 225 रनों का विशाल लक्ष्य, शुभमन गिल और जोस बटलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

इस रोमांचक मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस की टीम का आगाज धमाकेदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ 87 रन बोर्ड पर जड़ दिए.

पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट खोकर 224 रन बनाए. गुजरात टाइटंस की तरफ से कप्तान शुभमन गिल ने सबसे ज्यादा 76 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान शुभमन गिल ने 38 गेंदों पर 10 चौके और दो छक्के लगाए. शुभमन गिल के अलावा ने जोस बटलर 64 रन बनाए.

इस मैच में गुजरात टाइटंस के बल्लेबाज जोस बटलर ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया और ऐसा करने वाले इंग्लैंड के पहले बल्लेबाज बन गए. जोस बटलर को आईपीएल में 4000 रन पूरा करने के लिए महज 12 रन की जरुरत थी. सनराइजर्स के खिलाफ 12वां रन बनाते ही जोस बटलर आईपीएल में 4000 रन बनाने वाले इंग्लैंड के पहले बल्लेबाज बन गए.

जोस बटलर ने ठोका तूफानी अर्धशतक

तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे जोस बटलर ने महज 37 गेंद पर चार छक्के और तीन चौके की मदद से 64 रन की पारी खेली. जोस बटलर के आईपीएल करियर का ये 24वां अर्धशतक था. वहीं सात शतक लगा चुके जोस बटलर के लीग में अब 4052 रन हो चुके हैं. जोस बटलर की 64 रन की पारी के दम पर ही गुजरात पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद को 225 रन का विशाल टारगेट दे सकी.

इंग्लैंड के पहले बल्लेबाज

जोस बटलर सिर्फ 4000 रन ही नहीं, आईपीएल में 2000 और 3000 रन पूरे करने वाले भी इंग्लैंड के पहले बल्लेबाज हैं. जोस बटलर के बाद इंग्लैंड की तरफ इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर सबसे ज्यादा रन बल्लेबाज जॉनी बेयरेस्टो हैं. जॉनी बेयरेस्टो इस सीजन लीग का हिस्सा नहीं हैं. लेकिन 2019 से 2024 के बीच 50 मैचों में जॉनी बेयरेस्टो ने 1589 रन बनाए हैं.

इस मामले में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे

बता दें कि बहुत ही कम समय में आईपीएल के सफलतम बल्लेबाजों में जोस बटलर शामिल हो चुके हैं. सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हुए मैच से पहले जोस बटलर ने 116 मैचों में 3988 रन बनाए थे. इस दौरान जोस बटलर के बल्ले से सात शतक और 23 अर्धशतक लगाए हैं. शतक लगाने के मामले में जोस बटलर ने क्रिस गेल को पीछे छोड़ दिया हैं.

Share Now

Tags

2025 Indian Premier League 2025 IPL 2025 Tata Indian Premier League 2025 Tata IPL 2025 आईपीएल 2025 इंडियन प्रीमियर लीग 2025 टाटा आईपीएल 2025 टाटा इंडियन प्रीमियर लीग Abhishek Sharma Ahmedabad Ahmedabad pitch report Ahmedabad Weather Ahmedabad Weather Report Ahmedabad Weather Update Aniket Verma Gerald Coetzee GT vs SRH gt vs srh 2025 GT vs SRH Live Match Scorecard GT vs SRH LIVE Streaming GT vs SRH Live Toss Update GT vs SRH Match Update GT vs SRH Match Winner GT vs SRH Pitch Report GT vs SRH Score Update GT vs SRH Scorecard GT vs SRH Weather Gujarat Titans vs Sunrisers Hyderabad Gujarat Titans vs Sunrisers Hyderabad Live Match Score Gujarat Titans vs Sunrisers Hyderabad Live Match Scorecard Gujarat Titans vs Sunrisers Hyderabad Live Scorecard Gujarat Titans vs Sunrisers Hyderabad Live Streaming Gujarat Titans vs Sunrisers Hyderabad Match Scorecard Gujarat Titans vs SunRisers Hyderabad Pitch Report Gujarat Titans vs Sunrisers Hyderabad Stats Harshal Patel Heinrich Klaasen indian premier league Indian Premier League 2025 IPL IPL 2025 Ishan Kishan Jaydev Unadkat Jos Buttler Kamindu Mendis Mohammed Shami Mohammed Siraj Narendra Modi Stadium Narendra Modi Stadium Pitch Report Nitish Kumar Reddy Pat Cummins Prasidh Krishna Rahul Tewatia Rashid Khan Ravisrinivasan Sai Kishore Sai Sudharsan shahrukh khan Shubman Gill Tata 2025 IPL Tata Indian Premier League Tata Indian Premier League 2025 Tata IPL today ipl match Washington Sundar Where To Watch GT vs SRH Match Where To Watch Gujarat Titans vs Sunrisers Hyderabad yesterday ipl match Zeeshan Ansari अनिकेत वर्मा अभिषेक शर्मा अहमदाबाद अहमदाबाद पिच रिपोर्ट अहमदाबाद मौसम अहमदाबाद मौसम अपडेट अहमदाबाद मौसम रिपोर्ट आईपीएल आईपीएल 2025 आज आईपीएल मैच इंडियन प्रीमियर लीग इंडियन प्रीमियर लीग 2025 इशान किशन कल आईपीएल मैच कामिंदु मेंडिस गुजरात टाइटंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद ड्रीम 11 प्रेडिक्शन 2023 गेराल्ड कोएत्जी जयदेव उनादकट जीटी बनाम एसआरएच जीटी बनाम एसआरएच 2025 जीटी बनाम एसआरएच पिच रिपोर्ट जीटी बनाम एसआरएच मैच अपडेट जीटी बनाम एसआरएच मैच कहां देखें जीटी बनाम एसआरएच मैच विजेता जीटी बनाम एसआरएच मौसम जीटी बनाम एसआरएच लाइव टॉस अपडेट जीटी बनाम एसआरएच लाइव मैच स्कोरकार्ड जीटी बनाम एसआरएच लाइव स्ट्रीमिंग जीटी बनाम एसआरएच स्कोर अपडेट जीटी बनाम एसआरएच स्कोरकार्ड जीशान अंसारी जोस बटलर टाटा 2025 आईपीएल टाटा आईपीएल टाटा इंडियन प्रीमियर लीग टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2025 नरेंद्र मोदी स्टेडियम नरेंद्र मोदी स्टेडियम पिच रिपोर्ट नितीश कुमार रेड्डी पैट कमिंस प्रिसिध कृष्णा मोहम्मद शमी मोहम्मद सिराज रविश्रीनिवासन साई किशोर राशिद खान राहुल तेवतिया वाशिंगटन सुंदर शाहरुख खान शुभमन गिल साई सुदर्शन हर्षल पटेल हेनरिक क्लासेन

\