Jofra Archer Ruled out: इंग्लैंड को लगा बड़ा झटका, जोफ्रा आर्चर चोट की वजह से हुए बाहर

बता दें कि जोफ्रा आर्चर चोट के चलते आईपीएल में नहीं खेल पाए, इसके अलावा वह 2020 की शुरुआत में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी नहीं खेल पाए थे. आईपीएल से बाहर होने के बाद खुद को टेस्ट सीरीज में मैच फिट रखने के उद्देश्य से आर्चर घरेलू क्रिकेट खेल रहे थे. जहां उनकी कोहनी की पुरानी चोट फिर उभर आई.

जोफ्रा आर्चर (Photo Credits: Instagram/jofraarcher)

लंदन: इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर (Jofra Archer) अपनी कोहनी की चोट से जूझ रहे न्यूजीलैंड के खिलाप घरेलू टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए. बोर्ड ने आर्चर को पूरी तरह फिट होने तक टीम से बाहर रखा है. इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने इस खबर की पुष्टि की है. काउंटी चैंपियनशिप में अपनी फिटनेस साबित करने उतरे आर्चर ससेक्स की ओर से दूसरी पारी में गेंदबाजी करते समय परेशानी में दिखे थे. छब्बीस साल का यह तेज गेंदबाज पहले भी कोहनी की चोट से परेशान रहा है, जिसके कारण वह भारत के खिलाफ दो टेस्ट नहीं खेल पाए थे. Jofra Archer के हाथ की 29 मार्च को होगी सर्जरी, IPL के शुरूआती मैच कर सकते हैं मिस

बता दें कि जोफ्रा आर्चर चोट के चलते आईपीएल में नहीं खेल पाए, इसके अलावा वह 2020 की शुरुआत में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी नहीं खेल पाए थे. आईपीएल से बाहर होने के बाद खुद को टेस्ट सीरीज में मैच फिट रखने के उद्देश्य से आर्चर घरेलू क्रिकेट खेल रहे थे. जहां उनकी कोहनी की पुरानी चोट फिर उभर आई. ससेक्स की ओर से अपना पहला मुकाबला खेल रहे आर्चर ने पहली पारी में 29 रन देकर दो विकेट चटकाए.

ससेक्स के हेड कोच इयान सालिस्बरी ने शनिवार को कहा कि अगर आप आज के दिन को देखें तो वह कल गेंदबाजी नहीं कर पाएगा। आपको ईसीबी से पूछना होगा। उन्होंने कहा कि जब भी जोफ्रा गेंदबाजी नहीं कर पाता है तो एक नेतृत्वकर्ता और टीम के रूप में आप हताश होते हो. अगले महीने इंग्लैंड को दो टेस्ट की सीरीज में न्यूजीलैंड की मेजबानी करनी है. इस सीरीज के लिए मंगलवार को टीम की घोषणा होने की उम्मीद है. न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के बाद इंग्लैंड को भारत के खिलाफ स्वदेश में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है, जिसकी शुरुआत चार अगस्त से होगी.

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट