जोए रूट ने कहा: 'इंग्लिश क्रिकेट जगत में एलिस्टर कुक जैसा खिलाड़ी फिर कभी नहीं होगा'

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान जोए रूट का कहना है कि इंग्लिश क्रिकेट जगत में एलिस्टर कुक जैसा खिलाड़ी फिर कभी नहीं होगा कुक ने भारत के खिलाफ शुक्रवार से खेले जाने वाले पांचवें और आखिरी टेस्ट मैच के बाद संन्यास की घोषणा कर दी है.

जो रूट ने कहा कुक जैसा फिर खिलाडी नही होगा (Photo: Getty Images)

लंदन. इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान जोए रूट का कहना है कि इंग्लिश क्रिकेट जगत में एलिस्टर कुक जैसा खिलाड़ी फिर कभी नहीं होगा कुक ने भारत के खिलाफ शुक्रवार से खेले जाने वाले पांचवें और आखिरी टेस्ट मैच के बाद संन्यास की घोषणा कर दी है.वेबसाइट 'ईएसपीएन' की रिपोर्ट के अनुसार, रूट ने कुक के बेहतरीन रिकॉर्ड की प्रशंसा करते हुए उन्हें पूरी टीम के लिए आदर्श खिलाड़ी करार दिया. रूट ने कहा कि कुक ने यह साबित किया है कि किसी अन्य क्रिकेट खिलाड़ी के लिए उनका स्थान ले पाना असंभव है.

रूट ने कहा, "उनका करियर बेहतरीन रहा है. 12 साल वह शीर्ष स्तर पर रहे और उनके रिकॉर्ड एक उपलब्धि हैं. विश्व में कोई ऐसा सलामी बल्लेबाज नहीं, जो उन्हें मैच कर सके."

कप्तान रूट ने कहा कि कुक का टीम के ड्रेसिंग रूम में न होना इंग्लैंड क्रिकेट टीम के लिए बहुत बड़ा नुकसान है. उनके स्थान पर किसी अन्य खिलाड़ी को नहीं देख पाएंगे.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से रौंदा, सीरीज में 2-0 की बनाई बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड