Jio Cinema Brand Ambassador: IPL 2023 के लिए जियो सिनेमा के ब्रांड एंबेसडर बने रोहित शर्मा

जियो सिनेमा के पास डिजिटल राइट्स हैं, और स्टार स्पोर्ट्स के पास टीवी राइट्स हैं. दोनों ही आईपीएल को लेकर हाई-ऑक्टेन मार्केटिंग कैपेंन चला रहे हैं. वे दर्शकों और विज्ञापनदाताओं दोनों का अधिकतम ध्यान आकर्षित करने के लिए जमकर मेहनत कर रहे हैं.

जियों सिनेमा,आईपीएल, रोहित शर्मा ( Photo Credit: Twitter/ Facebook)

जियो सिनेमा ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 के मौजूदा सीजन के लिए मुंबई इंडियंस के कैप्टन रोहित शर्मा को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है. जियो सिनेमा के एक अधिकारी ने कहा, स्टार क्रिकेटर और भारतीय पुरुषों की टीम के कैप्टन रोहित शर्मा जियो सिनेमा के ब्रांड एंबेसडर के रूप में शामिल हुए हैं. हम अपनी पेशकशों को बढ़ाते रहेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि डिजिटल स्ट्रीमिंग हमारे लाखों दर्शकों को एक अभिनव और अनूठा अनुभव प्रदान करे. यह भी पढ़ें: तेंदुलकर, कोहली और सिंधू सहित कई दिग्गज खिलाड़ियों के ट्विटर से गायब हुए ‘ब्लू टिक’

जियो सिनेमा जल्द ही रोहित शर्मा के साथ प्रोमो और ऐड कैपेंन लेकर आएगा. जियो सिनेमा और मुंबई इंडियंस दोनों का स्वामित्व रिलांयस ग्रुप के पास है.

जियो सिनेमा के पास डिजिटल राइट्स हैं, और स्टार स्पोर्ट्स के पास टीवी राइट्स हैं. दोनों ही आईपीएल को लेकर हाई-ऑक्टेन मार्केटिंग कैपेंन चला रहे हैं. वे दर्शकों और विज्ञापनदाताओं दोनों का अधिकतम ध्यान आकर्षित करने के लिए जमकर मेहनत कर रहे हैं.

जियो सिनेमा ने सचिन तेंदुलकर, सूर्यकुमार यादव, एमएस धोनी और स्मृति मंधाना जैसे नामों को अपना एंबेसडर बनाया है.

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Toss Winner Prediction: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Stats And Preview: लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Key Players To Watch Out: आज लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें