Sri Lanka's Tour of India 2020: विराट की टीम में होंगे बड़े बदलाव, बुमराह और धवन की होगी वापसी, रोहित को मिलेगा आराम

श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टी20 श्रृंखला और आस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के लिए सोमवार को भारतीय टीम में वापसी की।शीर्ष बल्लेबाज रोहित शर्मा को टी20 श्रृंखला से आराम दिया गया है

रोहित शर्मा (फाइल फोटो )

नई दिल्ली: फिट हो चुके तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने अगले महीने घरेलू सरजमीं पर श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टी20 श्रृंखला और आस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के लिए सोमवार को भारतीय टीम में वापसी की. शीर्ष बल्लेबाज रोहित शर्मा को टी20 श्रृंखला से आराम दिया गया है. सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने भी दोनों टीमों में वापसी की है.  धवन सैयद मुश्ताक अली ट्राफी के मैच के दौरान चोटिल हो गए थे जिसके कारण उनके घुटने पर 25 टांके लगाने पड़े थे,

चयन समिति के अध्यक्ष एमएसके प्रसाद ने यहां पांच सदस्यीय समिति की बैठक के बाद टीम की घोषणा की. बुमराह पीठ में ‘स्ट्रेस फ्रेक्चर’ के कारण टीम से बाहर थे और हाल में उन्होंने विशाखापत्तनम में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच से पहले भारत के नेट सत्र के दौरान गेंदबाजी की थी. यह भी पढ़े: शिखर धवन ने बनाया नया कीर्तिमान, विराट कोहली, रोहित शर्मा के विशेष क्लब में हुए शामिल

भारत पांच जनवरी से श्रीलंका के खिलाफ तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला खेलेगा जबकि आस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला 14 जनवरी से होगी. रोहित के अलावा तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को भी श्रीलंका के खिलाफ टी20 श्रृंखला से आराम दिया गया है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर 8वीं बार किया एशिया कप पर कब्जा, श्री चरणी ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 184 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अफगानिस्तान ने टीम इंडिया के सामने रखा 157 रनों का टारगेट, अजमतुल्लाह उमरजई ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड