Jasprit Bumrah New Milestone: मेलबर्न टेस्ट में जसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में ऐसा अनोखा कारनामा करने वाले पहले तेज गेंदबाज बने

चौथे टेस्ट मैच के पहले दिन ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 122.4 ओवरों में 474 रन बनाकर सिमट गई. जवाब में पहली पारी में बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया 119.3 ओवरों में 369 रन बनाकर सिमट गई.

Team India (Photo: BCCI)

Australia National Cricket Team vs India National Cricket Team, 4th Test Match Day 5: ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट बनाम भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच 5 मैचों के टेस्ट सीरीज (Test Series) का चौथा टेस्ट मैच 26 दिसंबर से खेला गया. दोनों टीमों के बीच चौथा मुकाबला मेलबर्न (Melbourne) के मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (Melbourne Cricket Ground) में खेला गया. चौथे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 184 रनों से हरा दिया. इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया की टीम ने सीरीज में 2-1 की बढ़त भी ली हैं. इस सीरीज में टीम इंडिया की कमान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के हाथों में हैं. जबकि, ऑस्ट्रेलिया की अगुवाई पैट कमिंस (Pat Cummins) कर रहे हैं. Rohit Sharma Test Stats In 2024: इस साल टेस्ट क्रिकेट में कुछ ऐसा रहा हैं कप्तान रोहित शर्मा का प्रदर्शन, 'हिटमैन' के आंकड़ों पर एक नजर

चौथे टेस्ट मैच के पहले दिन ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 122.4 ओवरों में 474 रन बनाकर सिमट गई. जवाब में पहली पारी में बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया 119.3 ओवरों में 369 रन बनाकर सिमट गई.

इसके बाद दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 83.4 ओवरों में 234 रन बनाकर सिमट गई. टीम इंडिया को जीत के लिए 340 रनों का लक्ष्य मिला. लक्ष्य का पीछा करने उतरी दूसरी पारी में टीम इंडिया 79.1 ओवरों में महज 155 रन बनाकर सिमट गई. इस हार के बाद टीम इंडिया अब डब्लूटीसी की फाइनल के रेस से लगभग बाहर हो गई हैं.

जसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास

मेलबर्न में खेले गए चौथे टेस्ट मैच की पहली पारी में जसप्रीत बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार विकेट और दूसरी पारी में 5 विकेट चटकाए. इस तरह से मैच में जसप्रीत बुमराह ने कुल 9 विकेट अपने नाम किए. जसप्रीत बुमराह दूसरी पारी में पांच विकेट हॉल लेते ही वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में अपने 10वां पांच विकेट हॉल पूरा कर लिया.

इसी के साथ जसप्रीत बुमराह ने ऐतिहासिक कारनामा कर दिया है, क्योंकि जसप्रीत बुमराह आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में 10 पांच विकेट हॉल लेने वाले पहले तेज गेंदबाज बन गए हैं. इस मामले में जसप्रीत बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस को पीछे कर दिया है. पैट कमिंस के नाम डब्लूटीसी में 9 पांच विकेट हॉल दर्ज हैं.

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा पांच विकेट हॉल लेने वाले तेज गेंदबाज:

जसप्रीत बुमराह (टीम इंडिया)- 10 बार

पैट कमिंस (ऑस्ट्रेलिया) - 9 बार

कगिसो रबाडा (दक्षिण अफ्रीका) - 7 बार

टिम साउथी (न्यूजीलैंड) - 6 बार

जोश हेजलवुड (ऑस्ट्रेलिया) - 6 बार

टेस्ट क्रिकेट में हासिल किए 200 से ज्यादा टेस्ट विकेट

टीम इंडिया के दिग्गज तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने टीम इंडिया के लिए साल 2018 में टेस्ट में डेब्यू किया था. इसके बाद से ही जसप्रीत बुमराह भारतीय तेज गेंदबाजी आक्रमण की अहम कड़ी बने हुए हैं. जसप्रीत बुमराह के साथ खास बात ये है कि वह तीनों ही फॉरमेट में अच्छा खेल दिखाते हैं. जसप्रीत बुमराह ने अभी तक टीम इंडिया के लिए 44 टेस्ट मैचों में 203 विकेट हासिल किए हैं.

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में प्ले किया अहम रोल

टीम इंडिया के लिए जसप्रीत बुमराह ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भी धमाकेदार गेंदबाजी का नमूना पेश किया था और 15 विकेट हासिल किए थे. इसी वजह से उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवॉर्ड मिला था. टीम इंडिया के लिए जसप्रीत बुमराह वनडे क्रिकेट में 149 विकेट और टी20 इंटरनेशनल में 89 विकेट झटक चुके हैं. जसप्रीत बुमराह के दमदार प्रदर्शन को देखते हुए ही आईसीसी ने जसप्रीत बुमराह क्रिकेटर ऑफ ईयर और टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर के लिए नोमिनेट किया है.

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Winner Prediction: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में आज पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Dharamsala Stadium Pitch Report: धर्मशाला स्टेडियम में आज बरसेंगे रन या गिरेगा विकेटों का तूफान? महा मुकाबले से पहले जानें पिच रिपोर्ट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Preview: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में आज पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स