Jasprit Bumrah New Milestone: जसप्रीत बुमराह ने IPL में अपने नाम की बड़ी उपलब्धि, भुवनेश्वर कुमार को पछाड़कर इस एलिट लिस्ट में हुए शामिल
मुंबई इंडियंस के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पिछले कुछ सालों में अपनी टीम के सबसे प्रभावशाली खिलाड़ियों में से एक रहे हैं. 2013 में डेब्कयू रने वाले बुमराह एक युवा खिलाड़ी के रूप में उभरे और पांच बार की चैंपियन टीम के लिए विश्व विजेता बन गए.
Jasprit Bumrah New Milestone: मुंबई इंडियंस के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पिछले कुछ सालों में अपनी टीम के सबसे प्रभावशाली खिलाड़ियों में से एक रहे हैं. 2013 में डेब्कयू रने वाले बुमराह एक युवा खिलाड़ी के रूप में उभरे और पांच बार की चैंपियन टीम के लिए विश्व विजेता बन गए. स्टार पेसर ने टीम के लिए ढेरों रिकॉर्ड तोड़े हैं और उन्होंने ऐसा ही किया जब मुंबई इंडियंस ने आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) 2025 के 56वें मैच में गुजरात टाइटन्स की मेजबानी की. दोनों टीमें वानखेड़े स्टेडियम में आमने-सामने थी और इस मुकाबले में मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में कुल 155 रन बनाए। इसके बाद मुंबई इंडियंस जब लक्ष्य का बचाव करने उतरी तो बुमराह ने मेजबान टीम के लिए बेहतरीन प्रदर्शन किया. इस स्टार तेज गेंदबाज ने शुभमन गिल और शाहरुख खान को आउट करके मुंबई इंडियंस के पक्ष में मैच को का रुख मोड़ दिया. जसप्रीत बुमराह ने इस मैच में 4 ओवर में 19 रन देकर 2 विकेट चटकाए. जबकि उन्होंने इस दौरान 15 डॉट बॉल फेके. इस बीच बुमराह ने अपने शानदार प्रदर्शन से एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया.
दरअसल, बुमराह अब भुवनेश्वर कुमार से आगे निकल गए और आईपीएल में चौथे सबसे ज्यादा बोल्ड आउट होने वाले गेंदबाज बन गए हैं. बुमराह ने आईपीएल में 43 विकेट बोल्ड आउट करके लिए हैं. जबकि भुवनेश्वर कुमार के 41 बोल्ड विकेट है. वहीं इस लिस्ट में लसिथ मलिंगा नंबर एक पर है. लसिथ मलिंगा ने 63 विकेट ल्ड आउट करके लिए हैं. नीचे आप लिस्ट देख सकतें हैं.
आईपीएल में किसी गेंदबाज द्वारा सबसे ज्यादा बार आउट होने वाले गेंदबाज
63 - लसिथ मलिंगा
53-सुनील नरेन
50-पीयूष चावला
43-जसप्रीत बुमरा*
41-भुवनेश्वर कुमार
मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच मैच की बात करें तो बारिश की वजह से पहली पारी में मुंबई इंडियंस के लिए काफी मुश्किलें आईं. गुजरात ने शानदार शुरुआत की और सलामी बल्लेबाज रयान रिकेल्टन और रोहित शर्मा जल्दी आउट हो गए. अधिकांश बल्लेबाज खेल पर प्रभाव डालने में विफल रहे, विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव और कॉर्बिन बॉश की पारियों की बदौलत मुंबई ने खेल की पहली पारी में कुल 155 रन बनाए.
इसके अलावा, गुजरात टाइटंस बल्लेबाजी करने उतरी और दूसरे ओवर में साई सुदर्शन के आउट होने से उनकी शुरुआत खराब रही. शुभमन गिल, जोस बटलर और शेरफेन रदरफोर्ड ने गुजरात के लिए पारी को स्थिर किया. लेकिन बारिश ने खेल में खलल डाल दिया. अंत में गुजरात को 6 ओवर में 15 रन मिले बनाने के लिए. जिसे उन्होंने बनाकर हासिल कर लिया.
(The above story first appeared on LatestLY on May 07, 2025 09:32 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

