वेस्टइंडीज खिलाड़ी आंद्रे रसेल ने कहा- भारतीय कप्तान विराट कोहली को एक शब्द में बयां करना मुश्किल

वेस्टइंडीज के हरफनमौला खिलाड़ी आंद्रे रसेल ने कहा है कि भारतीय कप्तान विराट कोहली एक अद्भुत खिलाड़ी हैं और एक खिलाड़ी के रूप में उन्हें पांच से दस शब्दों में बयां करने की जरूरत है. 31 वर्षीय बल्लेबाज ने कहा विराट की तकनीक मुझसे काफी अलग है. यह मुझसे कहीं ज्यादा क्लासिक है.

आंद्रे रसेल (Photo Credits: Getty)

वेस्टइंडीज के हरफनमौला खिलाड़ी आंद्रे रसेल (Andre Russell) ने कहा है कि भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) एक अद्भुत खिलाड़ी हैं और एक खिलाड़ी के रूप में उन्हें पांच से दस शब्दों में बयां करने की जरूरत है. रसेल ने आईएएनएस से कहा, "वह (विराट) एक शानदार खिलाड़ी हैं. एक खिलाड़ी के रूप में उन्हें बयां करने के लिए वास्तव में आपको कभी-कभी एक ही साथ पांच-दस शब्दों की जरूरत पड़ सकती है. वह एक ऐसे ही दृढ़ निश्चयी व्यक्ति हैं."

उन्होंने कहा, "विराट वास्तव में चैंपियन हैं. मुझे उम्मीद है कि वह ऐसे ही प्रशंसकों का मनोरजंन करते रहेंगे. वह टेस्ट, वनडे और टी-20 क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं. वह एक आल राउंड खिलाड़ी हैं." विस्फोटक बल्लेबाज ने कहा कि कोहली की तकनीक उनसे कहीं ज्यादा क्लासिक है.

यह भी पढ़ें: पेटा इंडिया ने ‘पर्सन ऑफ द इयर 2019’ के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को किया नॉमिनेट

31 वर्षीय बल्लेबाज ने कहा, "विराट की तकनीक मुझसे काफी अलग है. यह मुझसे कहीं ज्यादा क्लासिक है. जब मेरी तकनीक सही नहीं होती है तो मैं ज्यादा खराब बल्लेबाज होता हूं. मेरी तकनीक पॉवर को लेकर है. मैं गेंद को ज्यादा से हिट करने की कोशिश करता हूं, जितना कि मैं कर सकता हूं."

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Kohli Applauds Sarfaraz Khan: विराट कोहली ने जीता दिल, सरफराज खान की जुझारू पारी के लिए बीच मैदान बजाई तालियां

RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match Scorecard: पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड