Islamabad United Beat Karachi Kings, PSL 2025 10th Match Scorecard: इस्लामाबाद यूनाइटेड ने कराची किंग्स को 6 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें KK बनाम IU मैच का स्कोरकार्ड

इस्लामाबाद यूनाइटेड की टीम को स्टार तेज गेंदबाज नसीम शाह ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. इस्लामाबाद यूनाइटेड की ओर से नसीम शाह, जेसन होल्डर और शादाब खान ने सबसे ज्यादा दो-दो विकेट अपने नाम किए. नसीम शाह, जेसन होल्डर और शादाब खान के अलावा इमाद वसीम ने एक विकेट चटकाए. इस्लामाबाद यूनाइटेड की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 129 रन बनाने थे.

इस्लामाबाद यूनाइटेड बनाम लाहौर कलंदर्स (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Karachi Kings vs Islamabad United, 10th Match Scorecard Update: पाकिस्तान सुपर लीग 2025 (Pakistan Super League 2025) का 10वां मैच आज कराची किंग्स बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कराची (Karachi) के नेशनल स्टेडियम (National Stadium) में खेला गया. इस मुकाबले में इस्लामाबाद यूनाइटेड की टीम ने कराची किंग्स को छह विकेट से हरा दिया हैं. इसके साथ ही इस टूर्नामेंट में इस्लामाबाद यूनाइटेड की टीम ने अपनी चौथी जीत हासिल कर ली हैं. इस मुकाबले से पहले कराची किंग्स की टीम अब तक तीन मैच खेली थीं. जिसमें दो में जीत दर्ज की है और एक में हार का सामना किया. दूसरी ओर, इस्लामाबाद यूनाइटेड ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है. इस्लामाबाद यूनाइटेड की टीम ने तीन मैच खेले हैं. जिसमें तीनों में जीत दर्ज की है. यह भी पढ़ें: Karachi Kings vs Islamabad United, PSL 2025 10th Match 1st Inning Scorecard: इस्लामाबाद यूनाइटेड ने कराची किंग्स को 128 रनों पर रोका, गेंदबाजों ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

कराची किंग्स बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के मैच का स्कोरकार्ड

इस रोमांचक मुकाबले में इस्लामाबाद यूनाइटेड के कप्तान शादाब खान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी कराची किंग्स की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और 22 रन के स्कोर पर टीम के दो बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. इसके बाद टिम सेफर्ट और साद बेग ने मिलकर पारी को संभाला और टीम का स्कोर 60 रन के पार लेकर गए.

पहले बल्लेबाजी करते हुए कराची किंग्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट खोकर महज 128 रन बनाए. कराची किंग्स की तरफ से सलामी बल्लेबाज टिम सीफर्ट ने सबसे ज्यादा 30 रनों की पारी खेली. इस पारी के दौरान टिम सीफर्ट ने 37 गेंदों पर एक चौका लगाया. टिम सीफर्ट के अलावा अब्बास अफरीदी ने नाबाद 24 रन बनाए.

दूसरी तरफ, इस्लामाबाद यूनाइटेड की टीम को स्टार तेज गेंदबाज नसीम शाह ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. इस्लामाबाद यूनाइटेड की ओर से नसीम शाह, जेसन होल्डर और शादाब खान ने सबसे ज्यादा दो-दो विकेट अपने नाम किए. नसीम शाह, जेसन होल्डर और शादाब खान के अलावा इमाद वसीम ने एक विकेट चटकाए. इस्लामाबाद यूनाइटेड की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 129 रन बनाने थे.

बता दें कि लक्ष्य का पीछा करने उतरी इस्लामाबाद यूनाइटेड की टीम का आगाज शानदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ 34 रन बोर्ड पर लगा दिए. इस्लामाबाद यूनाइटेड की टीम ने महज 17.1 ओवर में चार विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. इस्लामाबाद यूनाइटेड की तरफ से कप्तान शादाब खान ने सबसे ज्यादा 47 रनों की धुआंधार पारी खेली. इस धमाकेदार पारी के दौरान शादाब खान ने 40 गेंदों पर पांच चौके और दो छक्के लगाए. शादाब खान के अलावा आजम खान ने 31 रन बटोरे.

वहीं, कराची किंग्स की टीम को स्टार तेज गेंदबाज हसन अली ने पहली बड़ी सफलता दिलाई. कराची किंग्स की ओर से हसन अली ने सबसे ज्यादा दो विकेट अपने नाम किए. हसन अली के अलावा मोहम्मद नबी और अब्बास अफरीदी ने एक-एक विकेट चटकाए.

पहली पारी का स्कोरकार्ड:

कराची किंग्स की बल्लेबाजी: 128/7, 20 ओवर (टिम सीफर्ट 30 रन, डेविड वार्नर 3 रन, जेम्स विंस 4 रन, साद बेग 20 रन, खुशदिल शाह 17 रन, इरफान खान 5 रन, मोहम्मद नबी नाबाद 7 रन, आमेर जमाल 7 रन और अब्बास अफरीदी नाबाद 24 रन.)

इस्लामाबाद यूनाइटेड की गेंदबाजी: (नसीम शाह 2 विकेट, जेसन होल्डर 2 विकेट, शादाब खान 2 विकेट, इमाद वसीम 1 विकेट).

दूसरी पारी का स्कोरकार्ड:

इस्लामाबाद यूनाइटेड की बल्लेबाजी: 129/4, 17.1 ओवर (साहिबजादा फरहान 30 रन, आजम खान 31 रन, कॉलिन मुनरो 4 रन, शादाब खान 47 रन, मोहम्मद नवाज नाबाद 8 रन और मुहम्मद शहजाद नाबाद 0 रन.)

कराची किंग्स की गेंदबाजी: (हसन अली 2 विकेट, अब्बास अफरीदी 1 विकेट और मोहम्मद नबी 1 विकेट).

Share Now

Tags

Aamer Jamal Abbas Afridi Azam Khan Ben Dwarshuis Colin Munro David Warner Haider Ali Hasan Ali Imad Wasim Irfan Khan Islamabad United James Vince Jason Holder karachi KARACHI KINGS Karachi Kings vs Islamabad United Karachi Kings vs Islamabad United Head To Head Karachi Kings vs Islamabad United Live Karachi Kings vs Islamabad United Live Score Karachi Kings vs Islamabad United Live Score Update Karachi Kings vs Islamabad United Match Highlights Karachi Kings vs Islamabad United Match Scorecard Karachi Kings vs Islamabad United Score Update Karachi Kings vs Islamabad United Scorecard Karachi Kings vs Islamabad United Stats Karachi Pitch Report Karachi vs Islamabad Match Highlights Karachi Weather Karachi Weather Report Karachi Weather Update Khushdil Shah KK vs IU KK vs IU Head To Head KK vs IU Live Match KK vs IU Live Match Score KK vs IU Live Match Scorecard KK vs IU Live Score KK vs IU Live Scorecard KK vs IU Live Toss KK vs IU match highlights KK vs IU Match Score KK vs IU Score KK vs IU Toss Mir Hamza Mohammad Nabi Mohammad Nawaz Muhammad Shahzad Naseem Shah National Stadium National Stadium Pitch Report Pakistan Super League 2025 PSL PSL 2025 saad baig Sahibzada Farhan Shadab Khan Tim Seifert Where To Watch Karachi Kings vs Islamabad United अब्बास अफरीदी आजम खान आमेर जमाल इमाद वसीम इरफ़ान खान इस्लामाबाद यूनाइटेड कराची कराची किंग्स कराची किंग्स बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड कराची पिच रिपोर्ट कराची मौसम कराची मौसम अपडेट कराची मौसम रिपोर्ट केके बनाम आईयू केके बनाम आईयू टॉस केके बनाम आईयू मैच स्कोर केके बनाम आईयू लाइव टॉस केके बनाम आईयू लाइव मैच केके बनाम आईयू लाइव मैच स्कोर केके बनाम आईयू लाइव स्कोर केके बनाम आईयू स्कोर केके बनाम आईयू हेड टू हेड कॉलिन मुनरो खुशदिल शाह जेम्स विंस जेसन होल्डर टिम सीफर्ट डेविड वार्नर नसीम शाह नेशनल स्टेडियम नेशनल स्टेडियम पिच रिपोर्ट पाकिस्तान सुपर लीग 2025 बेन द्वारशुइस मीर हमजा मुहम्मद शहजाद मोहम्मद नबी मोहम्मद नवाज शादाब खान साद बेग साहिबजादा फरहान हसन अली हैदर अली

संबंधित खबरें

\