Ishan Kishan New Milestone: ईशान किशन ने अपने नाम किया अनोखा रिकॉर्ड, इस मामले में पहले भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज बने

मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 18वें मुकाबले में टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज ईशान किशन ने नामीबिया क्रिकेट टीम के खिलाफ 61 रन की विस्फोटक पारी खेली. यह ईशान किशन के टी20 इंटरनेशनल करियर का 8वां अर्धशतक था. ईशान किशन की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के चलते टीम इंडिया ने पावरप्ले के बाद 86/1 का स्कोर बनाया.

इशान किशन (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Indian National Cricket Team vs Namibia National Cricket Team, ICC T20 World Cup 2026 18th Match: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 18वां मुकाबला आज यानी 12 फरवरी को भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम नामीबिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दिल्ली (Delhi) के अरुण जेटली स्टेडियम (Arun Jaitley Stadium) में खेला जा रहा हैं. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम नामीबिया को हराकर अपनी जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी. हालांकि, टीम इंडिया नामीबिया को बिल्कुल भी हल्के में नहीं लेना चाहेगी. टीम इंडिया टूर्नामेंट की शुरूआत से ही खिलाड़ियों की फिटनेस से जूझ रही है. कोई बीमारी का शिकार हुआ तो कई चोटिल हो गया. इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया की अगुवाई सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) कर रहें हैं. जबकि, नामीबिया की कमान गेरहार्ड इरास्मस (Gerhard Erasmus) के कंधों पर हैं. इस रोमांचक मुकाबले में नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया हैं. यह भी पढ़ें: India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Scorecard: दिल्ली में टीम इंडिया ने नामीबिया के सामने रखा 210 रनों का टारगेट, ईशान किशन और हार्दिक पांड्या ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 18वें मुकाबले में टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज ईशान किशन ने नामीबिया क्रिकेट टीम के खिलाफ 61 रन की विस्फोटक पारी खेली. यह ईशान किशन के टी20 इंटरनेशनल करियर का 8वां अर्धशतक था. ईशान किशन की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के चलते टीम इंडिया ने पावरप्ले के बाद 86/1 का स्कोर बनाया. इसके साथ ही ईशान किशन टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में अर्धशतक लगाने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर बन गए. चलिए ईशान किशन की पारी और आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं.

धमाकेदार रही ईशान किशन की पारी

टीम इंडिया की तरफ से पारी की शुरुआत करने आए ईशान किशन अच्छी लय में नजर आए. ईशान किशन ने पारी का छठा ओवर करने आए जेजे स्मिट की जमकर खबर ली और उस ओवर में लगातार चार छक्के और एक चौका लगाया. इस बीच ईशान किशन ने 20 गेंदों में ही अपना अर्धशतक पूरा किया. ईशान किशन 24 गेंदों में 61 रन बनाकर आउट हुए. अपनी पारी में ईशान किशन ने 6 चौके और 5 छक्के भी लगाए.

टी20 वर्ल्ड कप में अर्धशतक लगाने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर बने

साल 2007 में पहली बार आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप खेला गया था. दिलचस्प रूप से इस टूर्नामेंट के इतिहास में ईशान किशन से पहले किसी भी भारतीय विकेटकीपर ने अर्धशतक नहीं लगाया था. टी20 वर्ल्ड कप 2007 में एमएस धोनी ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 45 रन की पारी खेली थी. साल 2024 में खेले गए पिछले सीजन में ऋषभ पंत ने पाकिस्तान के खिलाफ 42 रन बनाए थे.

ईशान किशन ने बनाए ये अन्य रिकॉर्ड्स

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में ईशान किशन टीम इंडिया के लिए चौथे सबसे तेज अर्धशतक (20 गेंद) लगाने वाले बल्लेबाज बन गए. ईशान किशन से तेज अर्धशतक युवराज सिंह, केएल राहुल और रोहित शर्मा जड़ चुके हैं. ईशान किशन अब टी20 वर्ल्ड कप में पावरप्ले के दौरान ही अर्धशतक जड़ने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए. बता दें कि रोहित शर्मा (51* बनाम ऑस्ट्रेलिया, 2024) और केएल राहुल (50 बनाम स्कॉटलैंड, 2021) ऐसा कर चुके थे.

कुछ ऐसा रहा हैं ईशान किशन का टी20 इंटरनेशनल करियर

बता दें कि टीम इंडिया के घातक सलामी बल्लेबाज ईशान किशन ने अब तक 38 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं. इसकी 38 ही पारियों में ईशान किशन ने 29.51 की औसत से 1,092 रन बनाए हैं. इस बीच ईशान किशन की स्ट्राइक रेट 141.26 की रही है. ईशान किशन के बल्ले से एक शतक के अलावा आठ अर्धशतक भी निकले हैं. ईशान किशन एक पारी में बिना खाता खोले भी आउट हुए हैं. ईशान किशन ने साल 2021 में अपने टी20 इंटरनेशनल करियर का आगाज किया था.

नोट: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम नामीबिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\