Ishan Kishan IPL Stats Against SRH: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं ईशान किशन का प्रदर्शन, यहां देखें विस्फोटक बल्लेबाज के आकंड़ें

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है, जहां पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से होगा. यह मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच पर सभी की नजरें ईशान किशन पर रहने वाली हैं, जो इस सीजन SRH की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे.

इशान किशन (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Royal Challengers Bengaluru vs Sunrisers Hyderabad, TATA Indian Premier League 2026 Match Stats: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का आगाज कल यानी 28 मार्च से शुरू होगा. आईपीएल के इस सीजन में 10 टीमें ट्रॉफी पर कब्जा करने में जुटी हुई हैं. हर सीजन की तरह इस बार भी टाटा आईपीएल 2025 (TATA IPL 2025 ) में कुल 84 मुकाबले खेले जाएंगे. इस सीजन का पहला मुकाबला 28 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (RCB vs SRH) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बेंगलुरु (Bengaluru) के एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम (M Chinnaswamy Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा. इस सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की अगुवाई रजत पाटीदार (Rajat Patidar) कर रहे हैं. जबकि, सनराइजर्स हैदराबाद की कमान पैट कमिंस (Pat Cummins) की गैरमौजूदगी में ईशान किशन (Ishan Kishan) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: IPL 2026: कौन किस पर खेलेगा डबल गेम? पूरा शेड्यूल सामने आते ही बदल गया समीकरण, जानें किन टीमों के बीच होंगे दो-दो मुकाबले और किससे सिर्फ एक बार टक्कर

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है, जहां पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से होगा. यह मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच पर सभी की नजरें ईशान किशन पर रहने वाली हैं, जो इस सीजन SRH की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे. चोटिल पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में ईशान को टीम की कमान सौंपी गई है. ऐसे में बतौर कप्तान उनका पहला मैच और RCB के खिलाफ उनका रिकॉर्ड काफी अहम रहने वाला है. आइए, उनके आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं.

RCB के खिलाफ शानदार है स्ट्राइक रेट

ईशान किशन को RCB के खिलाफ बल्लेबाजी करना काफी पसंद है. उन्होंने इस टीम के खिलाफ अब तक 14 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 36.76 की औसत से 478 रन बनाए हैं. उनका स्ट्राइक रेट 164.82 का रहा है, जो इस टीम के खिलाफ 450 से ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में सबसे बेहतर है. इस दौरान उन्होंने 3 अर्धशतक भी लगाए हैं. हालांकि, कुछ मौकों पर वह जल्दी आउट भी हुए हैं, जहां वह 3 बार 10 से कम स्कोर पर आउट हुए, जिसमें 2 बार शून्य भी शामिल है.

99 रन पर आउट हुए थे ईशान किशन

आईपीएल 2020 में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए ईशान किशन ने RCB के खिलाफ 58 गेंदों में 99 रन की शानदार पारी खेली थी. यह मुकाबला टाई रहा था, जिसके बाद सुपर ओवर में RCB ने जीत हासिल की थी. ईशान IPL इतिहास में 99 रन पर आउट होने वाले चुनिंदा बल्लेबाजों में शामिल हैं. इस लिस्ट में विराट कोहली, पृथ्वी शॉ, रुतुराज गायकवाड़ और क्रिस गेल जैसे बड़े नाम भी शामिल हैं.

कुछ ऐसा रहा है ईशान किशन का IPL करियर

ईशान किशन IPL के बेहतरीन विकेटकीपर-बल्लेबाजों में गिने जाते हैं. उन्होंने अब तक 119 मैचों (112 पारियां) में 29.10 की औसत और 137.64 के स्ट्राइक रेट से 2,998 रन बनाए हैं. उनके नाम 1 शतक और 17 अर्धशतक दर्ज हैं. IPL 2026 के पहले ही मैच में वह 3,000 रन का आंकड़ा पार कर सकते हैं. विकेटकीपिंग में भी उनका योगदान शानदार रहा है, जहां उन्होंने 59 कैच और 5 स्टंपिंग किए हैं.

Share Now

Tags

Abhishek Sharma bengaluru Weather Update indian premier league Indian Premier League 2026 Ishaan Kishan LIVE CRICKET SCORE M. Chinnaswamy Stadium Pitch Report Rajat Patidar RCB vs SRH Head To Head Record RCB vs SRH IPL Stats RCB vs SRH Live Streaming RCB vs SRH Pitch Report RCB vs SRH T20 Stats In IPL RCB vs SRH Weather Update Royal Challengers Bengaluru vs Sunrisers Hyderabad Tata Indian Premier League TATA Indian Premier League 2026 Tata IPL TATA IPL 2026 Virat Kohli अभिषेक शर्मा आईपीएल में आरसीबी बनाम एसआरएच टी20 आँकड़े आरसीबी बनाम एसआरएच आईपीएल 2024 लाइव टॉस अपडेट आरसीबी बनाम एसआरएच पिच रिपोर्ट आरसीबी बनाम एसआरएच मौसम अपडेट आरसीबी बनाम एसआरएच लाइव स्कोर अपडेट आरसीबी बनाम एसआरएच हेड टू हेड रिकॉर्ड इंडियन प्रीमियर लीग इंडियन प्रीमियर लीग 2026 ईशान किशन एम चिन्नास्वामी स्टेडियम टाटा आईपीएल टाटा आईपीएल 2026 टाटा इंडियन प्रीमियर लीग टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 बेंगलुरु मौसम अपडेट रजत पाटीदार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु लाइव क्रिकेट स्कोर विराट कोहली