Rohit Sharma ODI Retirement: क्या रोहित शर्मा का वनडे करियर अब भी ज़िंदा? BCCI के अंदरूनी सूत्रों ने खोला ऐसा राज, हिल जाएंगे फैंस

BCCI को उम्मीद थी कि रोहित शर्मा चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 के बाद वनडे क्रिकेट से भी संन्यास ले लेंगे. बीसीसीआई के एक करीबी सूत्र ने बताया, "साफ-साफ कहूं तो हममें से कई लोगों को लग रहा था कि चैम्पियंस ट्रॉफी जीतने के बाद रोहित वनडे फॉर्मेट से हटना चाहेंगे

रोहित शर्मा (Photo Credit: X Formerly Twitter/BCCI)

Rohit Sharma ODI Retirement: भारत की टेस्ट क्रिकेट में एक नई शुरुआत 20 जून से होने जा रही है, जब कप्तान शुभमन गिल की अगुआई में टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी. रोहित शर्मा के टेस्ट से संन्यास लेने के बाद यह भारत की पहली बड़ी टेस्ट सीरीज होगी. रोहित ने 7 मई को अचानक टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट लेकर सभी को चौंका दिया था. अब 38 वर्षीय रोहित शर्मा केवल वनडे क्रिकेट में सक्रिय हैं और उन्होंने जून 2024 में टी20 फॉर्मेट से भी अलविदा ले लिया था. उनका अगला बड़ा लक्ष्य 2027 का ODI वर्ल्ड कप है, लेकिन उस वक्त तक वह 40 वर्ष के हो जाएंगे. ऐसे में यह सवाल उठ रहा है कि क्या रोहित उस वर्ल्ड कप तक अपनी फिटनेस और फॉर्म बनाए रख पाएंगे? मुंबई की सड़कों पर दिखी रोहित शर्मा की पुरानी Lamborghini Urus, 'हिटमैन' ने Dream11 विजेता को तोहफे में दी थी कार, देखें वीडियो

BCCI को था रोहित के वनडे संन्यास की उम्मीद

हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, BCCI को उम्मीद थी कि रोहित शर्मा चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 के बाद वनडे क्रिकेट से भी संन्यास ले लेंगे. बीसीसीआई के एक करीबी सूत्र ने बताया,

"साफ-साफ कहूं तो हममें से कई लोगों को लग रहा था कि चैम्पियंस ट्रॉफी जीतने के बाद रोहित वनडे फॉर्मेट से हटना चाहेंगे. लेकिन अभी तक उनकी चयनकर्ताओं से इस बारे में कोई बातचीत नहीं हुई है." इस बयान से यह संकेत मिलते हैं कि रोहित का वनडे करियर अभी अनिश्चित है.

2023 वर्ल्ड कप से बदली थी रोहित की छवि

रोहित शर्मा ने 2023 वर्ल्ड कप में अपना खेल का अंदाज़ पूरी तरह बदला था. आक्रामक ओपनिंग, पॉजिटिव माइंडसेट और जोखिम भरे शॉट्स के साथ उन्होंने कई मौकों पर भारत को तेज शुरुआत दिलाई. हालांकि, भारत फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हार गया, लेकिन रोहित ने उस टूर्नामेंट में अपने नेतृत्व और बल्लेबाज़ी से दिल जीत लिया. शायद यही कारण है कि रोहित ने अपने करियर को कुछ और आगे खींचने का फैसला लिया, ताकि 2027 वर्ल्ड कप तक वह टीम में बने रहें.

2027 वर्ल्ड कप तक भारत का वनडे शेड्यूल

अब से 2027 वर्ल्ड कप तक भारत को कुल 27 वनडे मैच खेलने हैं. यह अभी स्पष्ट नहीं है कि इनमें से कितने मैचों में रोहित खेलेंगे. फिलहाल रोहित अगली बार बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में मैदान पर उतर सकते हैं. चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 में रोहित ने 5 पारियों में 180 रन बनाए थे, जो औसतन 36 के आसपास रहा. ऐसे में अगर वह अपनी फॉर्म को बरकरार रखते हैं, तो उनके लिए वर्ल्ड कप 2027 तक पहुंचना असंभव नहीं है.

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): गुजरात टाइटंस से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची KKR, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस को 29 रनों से रौंदा, सुनील नारायण ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 248 रनों का टारगेट, फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड