Is IPL 2026 free on JioHotstar? क्या जियोहॉटस्टार पर फ्री में देख सकते हैं आईपीएल? जानें कहां और कैसे देखें लाइव मैच

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है और फैंस एक बार फिर दो महीने तक क्रिकेट के रोमांच का आनंद लेने के लिए तैयार हैं. इस बार भी 10 टीमें खिताब के लिए भिड़ेंगी, लेकिन सबसे बड़ा सवाल यही है कि आईपीएल 2026 को फ्री में कहां देखा जा सकता है. अगर आप भी यही जानना चाहते हैं, तो यहां आपको पूरी जानकारी मिलेगी.

आईपीएल 2026 (Photo Credit: X Formerly Twitter)

IPL 2026 Streaming Update: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League 2026) का आगाज 28 मार्च से होने वाला है. गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB) के मैच से सीजन की शुरुआत होगी. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अभी तक सिर्फ 20 मैचों का ही शेड्यूल जारी किया है, जिनमें एक से बढ़कर एक ब्लॉकबस्टर मैच शामिल है. पिछले साल हुए मिनी ऑक्शन के बाद कई टीमों ने अपने-अपने स्क्वाड में बड़े बदलाव किए हैं. एक का तो कप्तान भी बदल गया है. मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आगामी इंडियन प्रीमियर लीग सीजन के पहले मैच में 28 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद की मेजबानी करेगा. देश में आगामी विधानसभा चुनाव की वजह से 2026 इंडियन प्रीमियर लीग के केवल पहले 20 मैचों की घोषणा की गई है. आईपीएल के दूसरे चरण के मैचों की घोषणा बाद में की जाएगी. यह भी पढ़ें: 5 Batting Records Virat Kohli Can Break In IPL 2026: आईपीएल 2026 में विराट कोहली के निशाने पर 5 बड़े रिकॉर्ड, 10,000 रन से लेकर 300 छक्कों तक बना सकते हैं इतिहास

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है और फैंस एक बार फिर दो महीने तक क्रिकेट के रोमांच का आनंद लेने के लिए तैयार हैं. इस बार भी 10 टीमें खिताब के लिए भिड़ेंगी, लेकिन सबसे बड़ा सवाल यही है कि आईपीएल 2026 को फ्री में कहां देखा जा सकता है. अगर आप भी यही जानना चाहते हैं, तो यहां आपको पूरी जानकारी मिलेगी.

क्या जियोहॉटस्टार पर आईपीएल 2026 फ्री है?

इस बार आईपीएल 2026 की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार प्लेटफॉर्म पर होगी, जो जियोसिनेमा और डिज्नी प्लस हॉटस्टार के मर्ज होने के बाद बना है. हालांकि, पिछले सालों की तरह पूरी तरह फ्री स्ट्रीमिंग इस बार उपलब्ध नहीं होगी. यूजर्स को मैच के कुछ मिनट फ्री देखने को मिलेंगे, लेकिन उसके बाद पूरा मैच देखने के लिए सब्सक्रिप्शन लेना जरूरी होगा. इसकी शुरुआती कीमत 149 प्रति महीने रखी गई है.

टीवी पर कहां देखें आईपीएल 2026?

आईपीएल 2026 का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर किया जाएगा. अगर आप फ्री में देखना चाहते हैं, तो Star Utsav Movies चैनल पर कुछ मैच फ्री में उपलब्ध हो सकते हैं (Dish पर).

मैच टाइमिंग क्या होगी?

सामान्य दिनों में मैच: शाम 7:30 बजे (IST)

डबल हेडर: पहला मैच 3:30 बजे, दूसरा मैच 7:30 बजे.

किन-किन स्टेडियम में होंगे मैच?

इस बार आईपीएल 2026 कुल 13 वेन्यू पर खेला जाएगा, जिनमें प्रमुख हैं:

मुंबई – वानखेड़े स्टेडियम

चेन्नई – एमए चिदंबरम स्टेडियम

बेंगलुरु – एम चिन्नास्वामी स्टेडियम

कोलकाता – ईडन गार्डन्स

अहमदाबाद – नरेंद्र मोदी स्टेडियम

दिल्ली, हैदराबाद, लखनऊ, जयपुर समेत अन्य शहर

अगर आप बिना रुकावट पूरा मैच देखना चाहते हैं, तो पहले से जियोहॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन ले लें, ताकि मैच के दौरान कोई परेशानी न हो.

Share Now

\