क्रिकेट

BAN W vs IRE W 1st T20I 2024 Scorecard: आयरलैंड महिला टीम ने पहले टी20 में बांग्लादेश को 12 रनों से कर सीरीज में 1-0 से बनाई बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

पहले टी20 मुकाबले में आयरलैंड महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बांग्लादेश महिला टीम को 12 रन से हराया. इस जीत के साथ आयरलैंड ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. आयरलैंड की इस जीत में बल्लेबाज लिआ पॉल और गेंदबाज आर्लीन केली का अहम योगदान रहा.

BAN W vs IRE W 1st T20I 2024 Scorecard: आयरलैंड महिला टीम ने पहले टी20 में बांग्लादेश को 12 रनों से कर सीरीज में 1-0 से बनाई बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड
बांग्लादेश महिला बनाम आयरलैंड महिला (Photo Credits: Twitter)

Bangladesh Women's National Cricket Team vs Ireland Women's National Cricket Team Match Scorecard: बांग्लादेश महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम आयरलैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला सिलहट(Sylhet) के सिलहट अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम(Sylhet International Cricket Stadium) में खेला गया. पहले टी20 मुकाबले में आयरलैंड महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बांग्लादेश महिला टीम को 12 रन से हराया. इस जीत के साथ आयरलैंड ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. आयरलैंड की इस जीत में बल्लेबाज लिआ पॉल और गेंदबाज आर्लीन केली का अहम योगदान रहा. यह भी पढ़ें: एडीलेड में खेला जाएगा भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का दूसरा टेस्ट मुकाबला, यहां जानें हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

आयरलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और निर्धारित 20 ओवर में 169 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया. टीम की शुरुआत शानदार रही, जहां गाबी लुइस और लिआ पॉल ने पहले विकेट के लिए 99 रनों की साझेदारी की. गाबी लुइस ने 42 गेंदों पर 60 रनों की पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 2 छक्के शामिल थे. वहीं, लिआ पॉल ने 45 गेंदों पर नाबाद 79 रन बनाए, जिसमें 13 चौके शामिल थे. बांग्लादेश के लिए नाहिदा अख्तर, फरिहा त्रिसना और जहानारा आलम ने एक-एक विकेट हासिल किया.

170 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश महिला टीम की शुरुआत धीमी रही. हालांकि, सोभना मोस्तारी और दिलारा अख्तर ने अच्छी पारियां खेलकर टीम को मुकाबले में बनाए रखा. सोभना ने 35 गेंदों पर 46 रन बनाए, जबकि दिलारा ने 41 गेंदों पर 49 रन बनाए. अंतिम ओवरों में शारमिन अख्तर ने 13 गेंदों पर नाबाद 23 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहीं. बांग्लादेश की पूरी टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 157 रन ही बना सकी. आयरलैंड के गेंदबाजों ने भी शानदार प्रदर्शन किया. आर्लीन केली ने 4 ओवर में 22 रन देकर 3 विकेट झटके, जबकि ऑरला प्रेंडरगैस्ट ने 24 रन देकर 3 विकेट लिए. इस बेहतरीन प्रदर्शन के लिए लिआ पॉल को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 05, 2024 05:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).