Ireland vs South Africa 1st ODI Match Scorecard: पहले वनडे मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने आयरलैंड को दिया 272 रनों का लक्ष्य, रयान रिकेल्टन और ट्रिस्टन स्टब्स ने खेली शानदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

आयरलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम साउथ अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी 2 अक्टूबर को खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. इससे पहले दोनों टीमों के बीच टी20 सीरीज खेली गई थीं. जिसमें आयरलैंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 1-1 से सीरीज बराबरी की थीं.

रयान रिकेल्टन (Photo Credits: Twitter)

Ireland National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team 1st ODI Match Scorecard: आयरलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम साउथ अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के तीन मैचों की वनडे सीरीज (ODI Series) का पहला मुकाबला आज यानी 2 अक्टूबर को खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अबू धाबी (Abu Dhabi) के शेख जायद स्टेडियम (Sheikh Zayed Stadium) में खेला जा रहा हैं. इससे पहले दोनों टीमों के बीच टी20 सीरीज (Series) खेली गई थीं. जिसमें आयरलैंड (Ireland) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 1-1 से सीरीज बराबरी की थीं. ऐसे में अब वनडे सीरीज के पहले मैच में दोनों टीमों के बीच काटे की टक्कर देखने को मिल सकती हैं. आयरलैंड की कमान पॉल स्टर्लिंग (Paul Stirling) के कंधों पर हैं. जबकि, साउथ अफ्रीका (South Africa) का कमान तेम्बा बावुमा (Temba Bavuma) संभाल रहे हैं. Ireland vs South Africa 1st ODI Live Playing XI Update: पहले वनडे मुकाबले में इन धुरंधर खिलाड़ियों के साथ मैदान उतर रहीं हैं आयरलैंड और साउथ अफ्रीका, दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन पर एक नजर

आयरलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच अब तक कुल 8 वनडे मुकाबले खेले गए है. इस दौरान साउथ अफ्रीका की टीम ने 6 मुकाबलों में बाजी मारी हैं. जबकि 1 मैच आयरलैंड ने अपने नाम किया है. इसके अलावा एक मैच बेनतीजा रहा है. दोनों टीमों के बीच पिछले तीन मुकाबलों पर नजर डालें तो 1 मैच साउथ अफ्रीका ने जीता है. जबकि एक मैच आयरलैंड ने जीता है और एक मैच बेनतीजा रहा है.

इस बीच हले पहले वनडे मुकाबले में साउथ अफ्रीका के कप्तान तेम्बा बावुमा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम लड़खड़ाई और महज 39 रन पर टीम के तीन बल्लेबाज आउट हो गए.

यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड:

इसके बाद रयान रिकेल्टन और ट्रिस्टन स्टब्स ने मिलकर पारी को संभाला और टीम का स्कोर के पार ले गए. साउथ अफ्रीका की टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में नौ विकेट खोकर 271 रन बनाए. साउथ अफ्रीका की तरफ से रयान रिकेल्टन ने सबसे ज्यादा 91 रनों की शानदार पारी खेली. इस पारी के दौरान रयान रिकेल्टन ने 102 गेंदों पर सात चौके और तीन छक्के जड़ें. रयान रिकेल्टन के अलावा ट्रिस्टन स्टब्स ने 79 रन बटोरे.

आयरलैंड की टीम को मार्क अडायर ने पहली सफलता दिलाई. आयरलैंड की ओर से मार्क अडायर ने सबसे ज्यादा विकेट चटकाए. मार्क अडायर के अलावा क्रेग यंग ने तीन विकेट अपने नाम किए. आयरलैंड की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 50 ओवर में 272 रन बनाने हैं. दोनों टीमें इस मुकाबले को जीतकर सीरीज में बढ़त बनाना चाहेंगी.

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies vs South Africa, 47th Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को 9 विकेट से रौंदा, सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें WI बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

West Indies vs South Africa, 47th Match Scorecard: अहमदाबाद में वेस्टइंडीज ने दक्षिण अफ्रीका को दिया 177 रनों का लक्ष्य, जेसन होल्डर और रोमारियो शेफर्ड ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

West Indies vs South Africa, T20 World Cup 2026 47th Match Live Score Update: अहमदाबाद में वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies vs South Africa, 47th Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\