Ireland Beat England: आयरलैंड ने किया बड़ा उलटफेर, डकवर्थ लुईस पद्धति से इंग्लैंड को पांच रन से हराया
आयरलैंड ने बारिश से प्रभावित टी-20 विश्वकप के सुपर 12 के मैच में बुधवार को यहां इंग्लैंड को डकवर्थ लुईस पद्धति के आधार पर पांच रन से पराजित किया।
मेलबर्न, 26 अक्टूबर आयरलैंड ने बारिश से प्रभावित टी-20 विश्वकप के सुपर 12 के मैच में बुधवार को यहां इंग्लैंड को डकवर्थ लुईस पद्धति के आधार पर पांच रन से पराजित किया।
आयरलैंड की टीम पहले बल्लेबाजी का न्यौता पाने पर 19.2 ओवर में 157 रन पर आउट हो गई। इसके जवाब में इंग्लैंड ने जब 14.3 ओवर में पांच् विकेट पर 105 रन बनाए थे तो बारिश आ गई जिसके कारण आगे खेल नहीं हो पाया।
डकवर्थ लुईस पद्धति के अनुसार इंग्लैंड तब पांच रन पीछे था।
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 26, 2022 01:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

