IRE vs SA: आयरलैंड का बड़ा धमाका, South Africa को दूसरे वनडे में हराकर रचा इतिहास

पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम ने 5 विकेट पर 290 रन बनाए थे जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 247 रन पर ही ढेर हो गई. टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी आयरलैंड ने कप्‍तान एंडी बालबर्नी की शतकीय पारी खेली. एंडी के अलावा हैरी टेक्‍टर ने 79 रन की पारी खेली. साउथ अफ्रीका के एंडिले फेकुलवायो ने 2 विकेट लिए.

दक्षिण अफ्रीका और आयरलैंड (Photo Credits: Twitter)

मुंबई: दक्षिण अफ्रीका (South Africa) और आयरलैंड (Ireland) के बीच तीन मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज (ODI Series) खेली जा रही है. सीरीज का पहला मैच बारिश में धुल गया था. दूसरे मैच में आयरलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 43 रनों से हराकर इतिहास रच दिया. वनडे क्रिकेट के इतिहास में आयरलैंड ने पहली बार दक्षिण अफ्रीका को हराया है. मंगलवार को खेले गए दूसरे वनडे में आयरलैंड ने 43 रन से जीत हासिल कर 1-0 की बढ़त हासिल की. South Africa क्रिकेट में हड़कंप, पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ पर लोंवाबो सोत्सोबे ने लगाया ये सनसनीखेज आरोप

पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम ने 5 विकेट पर 290 रन बनाए थे जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 247 रन पर ही ढेर हो गई. टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी आयरलैंड ने कप्‍तान एंडी बालबर्नी की शतकीय पारी खेली. एंडी के अलावा हैरी टेक्‍टर ने 79 रन की पारी खेली. दक्षिण अफ्रीका के एंडिले फेकुलवायो ने 2 विकेट लिए. वहीं साउथ अफ्रीका के लिए जानेमन मलान ने सबसे ज्‍यादा 84 रन बनाए.

दक्षिण अफ्रीका की टीम को आयरिश गेंदबाजों ने कस कर रखा और एक के बाद एक विकेट चटकाते हुए ऑलआउट कर इतिहास रच दिया. एडेन मारक्रम महज 5 रन पर आउट हुए और इसके बाद लगातार विकेट गिरते रहे. आयरलैंड की ओर से मार्क एडेर, जोशुआ लिटल और एंडी मैकब्रिन ने दो-दो विकेट लिए. क्रेग यंग, सिमी सिंह और डॉकरेल ने एक-एक विकेट लिया.

आयरलैंड की यह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहली जीत थी. बवुमा ने आयरलैंड टीम की फील्डिंग की भी जमकर तारीफ की. अब दक्षिण अफ्रीका के लिए सीरीज का आखिरी मैच करो या मरो वाला होगा. इसके बाद दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज भी खेली जानी है.

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs Namibia, 2nd ODI Match Scorecard: विंडहोक में दक्षिण अफ्रीका ने नामीबिया को 157 रनों से दी शिकस्त, डुआन जानसेन ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia, 2nd ODI Match Scorecard: विंडहोक में दक्षिण अफ्रीका ने नामीबिया के सामने रखा 336 रनों का टारगेट, कॉनर एस्टरहुइज़न ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia, 2nd ODI Match Live Score Update: विंडहोक में साउथ अफ्रीका और नामीबिया के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? विंडहोक में दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया के दूसरे वनडे को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट