IPL: आईपीएल इतिहास में इन भारतीय गेंदबाजों ने की हैं शानदार गेंदबाजी, बल्लेबाजों को किया है सबसे ज्यादा परेशान

बीसीसीआई ने इंडियन प्रीमियर लीग15वें सीजन के शेड्यूल की घोषणा की है. 26 मार्च को वानखेड़े स्टेडियम में आईपीएल 2022 के शुरुआती मैच में गत चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स का मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स से होगा. मुंबई और पुणे में 65 दिनों में कुल 70 लीग मैच और चार प्लेऑफ मैच खेले जाएंगे.

रविचंद्रन अश्विन (Photo Credits: PTI)

मुंबई: टी20 क्रिकेट (T20 Cricket) भले ही बल्लेबाजों का खेल माना जाता है, लेकिन इसमें गेंदबाजों की भूमिका भी काफी अहम है. आईपीएल (IPL) के इतिहास में कई ऐसे धुरंधर गेंदबाज रहे हैं, जिन्होंने बल्लेबाजों को काफी परेशान किया हैं और रन देने में काफी कंजूसी बरती है. आईपीएल 2022 (IPL 2022) शुरू होने में अभी कुछ ही समय बचा हुआ है. आईपीएल में कई बार गेंदबाजों ने अपना जलवा बिखेरा हैं. आईपीएल में कई गेंदबाज ऐसे भी हैं जिन्होंने 1000 से भी ज्यादा डॉट गेंदे डाली है. IPL 2022: आईपीएल शुरू होने से पहले लगा मुंबई इंडियंस को लगा तगड़ा झटका, पहले मुकाबले से बाहर हुआ सबसे बड़ा मैच विनर

इन गेंदबाजों ने बल्लेबाजों को किया है सबसे ज्यादा परेशान

हरभजन सिंह

टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज गेंदबाज हरभजन सिंह ने आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा डॉट गेंद फेकने का कारनामा किया हैं. आईपीएल में हरभजन ने 163 मैच खेले हैं. इस दौरान भज्जी ने सबसे ज्यादा 1268 डॉट गेंद फेंकी है जो आईपीएल में बाकी गेंदबाजों के मुकाबले सबसे ज्यादा है. आईपीएल में हरभजन सिंह के नाम 150 विकेट भी दर्ज हैं.

भुवनेश्वर कुमार

इस लिस्ट में टीम इंडिया के दिग्गज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार भी शामिल हैं. आईपीएल में भुवनेश्वर कुमार ही हरभजन सिंह का रिकॉर्ड सबसे पहले तोड़ सकते हैं. आईपीएल में अब तक भुवनेश्वर कुमार ने 132 मैच खेले हैं. इस दौरान भुवी ने 1,267 डॉट गेंद फेंकी हैं और हरभजन से 1 डॉट गेंद ही पीछे हैं. भुवनेश्वर कुमार के पास इस आईपीएल में इस खास रिकॉर्ड को अपने नाम करने का अच्छा मौका होगा. आईपीएल में भुवनेश्वर कुमार के नाम 142 विकेट है.

आर अश्विन

आईपीएल इतिहास में आर अश्विन सबसे ज्यादा डॉट गेंद फेकने के मामले में तीसरे नंबर पर हैं. अश्विन ने आईपीएल में 163 मैच खेले है और अब तक 1,265 डॉट गेंद अश्विन भी फेंक चुके हैं. इस बार टीम इंडिया के दिग्गज गेंदबाज अश्विन राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए नजर आएंगे. अश्विन के नाम आईपीएल में 145 विकेट भी दर्ज हैं.

बीसीसीआई ने इंडियन प्रीमियर लीग15वें सीजन के शेड्यूल की घोषणा की है. 26 मार्च को वानखेड़े स्टेडियम में आईपीएल 2022 के शुरुआती मैच में गत चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स का मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स से होगा. मुंबई और पुणे में 65 दिनों में कुल 70 लीग मैच और चार प्लेऑफ मैच खेले जाएंगे. लीग ने एक बयान में कहा कि कुल मिलाकर 20-20 मैच वानखेड़े स्टेडियम और डीवाई पाटिल स्टेडियम में, 15-15 मैच ब्रेबोर्न और एमसीए इंटरनेशनल स्टेडियम, पुणे में होंगे.

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी