IPL स्टार संजू सैमसन दिसम्बर में करेंगे शादी, जानिए कौन है उनकी मंगेतर 'चारू'

केरल के क्रिकेट खिलाड़ी संजू सैमसन ने रविवार को अपनी शादी की घोषणा की. सैमसन ने कहा कि वह इस साल दिसंबर में अपनी कॉलेज की क्लासमेट से शादी करेंगे.केरल के 23 वर्षीय विकेटकीपर सैमसन ने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर इसकी घोषणा की.

संजू सैमसन (प्रतीकात्मक तस्वीर ट्विटर )

तिरुवनंतपुरम: केरल के क्रिकेट खिलाड़ी संजू सैमसन ने रविवार को अपनी शादी की घोषणा की. सैमसन ने कहा कि वह इस साल दिसंबर में अपनी कॉलेज की क्लासमेट से शादी करेंगे.केरल के 23 वर्षीय विकेटकीपर सैमसन ने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर इसकी घोषणा की.अपनी मंगेतर चारू के साथ एक फोटो पोस्ट करने के साथ ही सैमसन ने अपनी शादी की घोषणा की. उन्होंने कहा, "22 अगस्त, 2013 को रात के 11.11 बजे मैंने उन्हें एक 'हाई' भेजा था. उस दिन से लेकर अब तक पांच साल हो चुके हैं और मैं उनके साथ एक फोटो पोस्ट करने का इंतजार कर रहा था और दुनिया को बताना चाहता था कि मैं इनसे प्यार करता हूं और यह मेरे लिए कितनी खास हैं."

सैमसन ने आगे लिखा, "हम साथ में समय बिताते थे लेकिन सार्वजनिक रूप से कभी साथ नहीं घूम पाए, लेकिन आज से घूम सकते हैं. हमारे परिजनों को शुक्रिया, जो इस रिश्ते के लिए खुशी-खुशी मान गए."चारू के पिता बी.रामेश कुमार एक वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्होंने आईएएनएस को दिए बयान में कहा कि सैमसन और उनकी बेटी की शादी 22 दिसंबर को होगी.

कुमार ने कहा, "दोनों मार इवानियोस कॉलेज में साथ पढ़ते थे। दोनों परिवारों के आशीर्वाद से यह शादी तय हुई है."चारू वर्तमान में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रही हैं. इंडियन प्रीमियर लीग में इस साल सैमसन राजस्थान रॉयल्स के लिए खेले थे.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से रौंदा, सीरीज में 2-0 की बनाई बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड