आईपीएल स्टार नितीश राणा ने अपनी गर्लफ्रेंड साची मारवाह संग रचाई शादी, ये भारतीय खिलाड़ी बने बाराती

आईपीएल स्टार नितीश राणा (Nitish Rana) बीते सोमवार को अपनी गर्लफ्रेंड साची मारवाह (Sachi Marwah) के साथ शादी के बंधन में बंध गए. इस मौके पर कोलकाता नाइटराइडर्स (Kolkata Knight Riders) के कप्तान दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) सहित कई पूर्व और वर्तमान क्रिकेटर बराती की भूमिका में नजर आए.

नितीश राणा ने गर्लफ्रेंड साची मारवाह संग रचाई शादी (Photo Credits: Twitter)

आईपीएल स्टार नितीश राणा (Nitish Rana) बीते सोमवार को अपनी गर्लफ्रेंड साची मारवाह (Sachi Marwah) के साथ शादी के बंधन में बंध गए. इस मौके पर कोलकाता नाइटराइडर्स (Kolkata Knight Riders) के कप्तान दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) सहित कई पूर्व और वर्तमान क्रिकेटर बराती की भूमिका में नजर आए. इस मौके पर दिनेश कार्तिक के अलावा केकेआर के सीईओ वेंकी मैसूर (Venky Mysore) भी राणा और साची को शुभकामनाएं देते नजर आए. बता दें कि वर्तमान में नितीश राणा कोलकाता नाइटराइडर्स की तरफ से आईपीएल में खेल रहे हैं.

बता दें कि 25 वर्षीय नितीश राणा और साची मारवाह ने पिछले साल सगाई की थी, और इस बात की पुष्टि ध्रुव शौरी (Dhruv Shorey) ने की थी. आईपीएल में नितीश राणा ने अपने प्रदर्शन से हर किसी का ध्यान आकर्षित किया है. वे बाएं हाथ के आक्रामक बल्लेबाज होने के साथ-साथ स्पिन गेंदबाजी भी करते हैं. ज्ञात हो कि आईपीएल में नितीश राणा कोलकाता के अलावा मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) टीम के लिए भी खेल चुके हैं.

यह भी पढ़ें- IPL 2019 Schedule: आईपीएल के शुरूआती 17 मैचों का टाइम टेबल हुआ जारी, आगे के मैचों पर सस्पेंस बरकरार

बता दें कि नितीश राणा ने 39 लिस्ट (ए) मैचों में 38.58 की औसत और 83.05 की स्ट्राइक रेट से 1196 रन बनाए हैं. जिसमें एक शतक और आठ अर्धशतक शामिल हैं. T20 मुकाबलों में नितीश राणा का स्ट्राइक रेट 135.63 का है. उन्होंने 62 T20 मैचों में 27.31 के औसत से 1393 रन बनाए हैं, वहीं राणा के गेंदबाजी की बात करें तो इतने ही मैचों में राणा ने आठ विकेट हासिल किए हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड