आज से होगा आईपीएल सीजन 12 का आगाज, पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर का सामना चेन्नई सुपर किंग्स से

विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (Royal Challengers Bangalore) आज से शुरू हो रही इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण के पहले मैच में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली मौजूदा चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के सामने यहां एमए चिदंबरम स्टेडियम में अपनी चुनौती पेश करेगी.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स (Photo Credit- File Photo)

बेंगलुरू:  विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (Royal Challengers Bangalore) आज से शुरू हो रही इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण के पहले मैच में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली मौजूदा चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के सामने यहां एमए चिदंबरम स्टेडियम में अपनी चुनौती पेश करेगी. धोनी भले ही भारतीय टीम के पूर्व कप्तान हों, लेकिन वह अपने प्रशंसकों के लिए किसी भगवान से कम नहीं हैं. घरेलू मैदान होने के चलते लीग का पहला मैच पूरी तरह से 'येल्लो नाइट' होने की उम्मीद है.

जहां तक रिकॉर्ड की बात है तो बेंगलोर ने एमए चिदंबरम स्टेडियम में अब तक सात मैच खेले हैं जिसमें से छह में उसे हार मिली है. चेन्नई और बेंगलोर ने अब तक एक-दूसरे से कुल 22 मैच खेले हैं, जिसमें सात में ही बेंगलोर को जीत हासिल हुई है. पिछले सीजन में दोनों टीमों ने अपना आखिरी मैच पुणे में खेला था, जहां चेन्नई ने बाजी मारी थी.

यह भी पढ़ें: आईपीएल 2019 के लीग मैचों का पूरा शेड्यूल जारी, नॉकआउट का अब भी इंतजार; जानिए कब और कहां होंगे मैच

बेंगलोर के लिए अच्छी खबर यह है कि उसके विस्फोटक बल्लेबाज अब्राहम डिविलियर्स फिट हैं. इसके अलावा उसके पास शिमरोन हेटमेयर भी है. चेन्नई के पास दीपक चहर जैसे गेंदबाज हैं, जिन्होंने पिछले सीजन में आईपीएल में शानदार प्रदर्शन कर भारतीय टीम में जगह बनाया था. इसके अलावा उसके पास सुरेश रैना और केदार जाधव जैसे पार्ट टाइम स्पिनर भी है.

बल्लेबाजी में अगर बेंगलोर के पास उसका रन मशीन कोहली है तो चेन्नई के पास अनुभवी धोनी है. धोनी ने बेंगलोर के खिलाफ अब तक 710 रन बनाए हैं, जो बेंगलोर के खिलाफ चेन्नई के किसी भी बल्लेबाज का सबसे ज्यादा रन है.

पुलवामा आंतकी हमले के कारण इस बार आईपीएल का उद्घाटन समारोह नहीं होगा और इस पर खर्च होने वाले पैसे हमले के शहीदों के परिजनों को दिया जाएगा.

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Scorecard: चेपॉक में चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया, दर्ज किया सीजन की पहली जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Scorecard: चेपॉक में चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, संजू सैमसन ने जड़ा इस सीजन का पहला शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Live Score Update: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Live Toss And Scorecard: एमए चिदंबरम स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला. यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड