आईपीएल सीजन 12: आज अपने पहले मैच में दिल्ली से भिड़ेगी मुंबई, वानखेड़े स्टेडियम में होगा सामना

तीन बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) पिछले सीजन के अपने निराशाजनक प्रदर्शन को पीछे छोड़ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण के अपने पहले मैच में आज यहां वानखेड़े स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) का सामना करेगी...

मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स (Photo Credit- File Photo)

मुंबई:  तीन बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) पिछले सीजन के अपने निराशाजनक प्रदर्शन को पीछे छोड़ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण के अपने पहले मैच में आज यहां वानखेड़े स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) का सामना करेगी. रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस पिछले सीजन में प्लेऑफ में भी नहीं पहुंच पाई थी. हालांकि अपने घरेलू मैदान से लीग की शुरुआत करने जा रही मुंबई जीत के साथ इस सीजन का आगाज करना चाहेगी.

मुंबई इंडियंस के पास कप्तान रोहित के अलावा हार्दिक पांड्या, क्विंटन डीकॉक, कीरोन पोलार्ड, इशान किशन और युवराज सिंह जैसे बल्लेबाज हैं, तो दिल्ली के पास भी श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, पृथ्वी शॉ और शिखर धवन जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं.

यह भी पढ़ें: आईपीएल सीजन 12: आज कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगी भिडंत

लीग के इतिहास में अब तक एक बार भी फाइनल तक नहीं पहुंच पाई दिल्ली की कमान युवा खिलाड़ी अय्यर के हाथों में है. दिल्ली को अपने हरफनमौला खिलाड़ी क्रिस मोरिस से भी काफी उम्मीदें होंगी. मध्य ओवरों में विकेट लेने की क्षमता मोरिस को मूल्यवान खिलाड़ी बनाती है. दूसरी तरफ मुंबई को मध्य क्रम में हार्दिक और युवराज से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी.

गेंदबाजों की बात करें तो मुंबई में जसप्रीत बुमराह, मयंक मारकंडे और जेसन बेहरेनडॉर्फ शामिल हैं. लेग स्पिनर मारकंडे ने पिछले सीजन में 14 मैचों में 15 विकेट चटकाए थे. नए नाम के साथ उतरने जा रही दिल्ली की गेंदबाजी में ट्रेंट बाउल्ट, ईशांत शर्मा और कगिसो रबादा शामिल हैं, जो तेज आक्रमण को मजबूती देंगे, जबकि अनुभवी अमित मिश्रा स्पिन विभाग संभालेंगे.

टीम :

मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, क्रुणाल पांड्या, इशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, मयंक मारकंडे, राहुल चहर, अनुकृति रॉय, सिद्धेश लाड, आदित्य तारे, क्विंटन डीकॉक, एविन लुईस, कीरोन पोलार्ड, बेन कटिंग, मिशेल मैकक्लेनेघन, एडम मिल्ने, जेसन बेहरेनडॉर्फ, अनमोलप्रीत सिंह, बरिंदर शरण, पंकज जायसवाल, रसिख सलाम, युवराज सिंह.

दिल्ली कैपिटल्स : श्रेयस अय्यर (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), पृथ्वी शॉ, अमित मिश्रा, आवेश खान, हर्षल पटेल, राहुल तेवतिया, जयंत यादव, मनजोत कालरा, कॉलिन मुनरो, क्रिस मोरिस, कगिसो रबादा, संदीप लामिछाने, ट्रेंट बाउल्ट, शिखर धवन, हनुमा विहारी, अक्षर पटेल, इशांत शर्मा, अंकुश बैंस, नाथू सिंह, कॉलिन इनग्राम, शेरफेन रदरफोर्ड, कीमो पॉल, जलज सक्सेना, बंडारू अयप्पा.

Share Now

संबंधित खबरें

IPL Playoff Scenario 2026: मुंबई इंडियंस तय करेगी पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की किस्मत, राजस्थान रॉयल्स के लिए करो या मरो की स्थिति बरकरार

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Live Score Update: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Live Toss And Scorecard: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट