IPL: Punjab Kings ने Anil Kumble को मुख्य कोच के पद से हटाया

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में पंजाब किंग्स (Punjab Kings) ने तीन साल के कार्यकाल के बाद मुख्य कोच अनिल कुंबले (Anil Kumble) को पद से हटाने का फैसला किया है और कथित तौर पर इयोन मॉर्गन (Eoin Morgan) , ट्रेवर बेलिस ( Trevor Bayliss) और भारत (India) के एक पूर्व कोच से इस भूमिका को संभालने के लिए संपर्क किया जा रहा है. ईएसपीएन क्रिकइंफो ने गुरुवार को एक रिपोर्ट में कहा, "कुंबले को 2020 सीजन से पहले मुख्य कोच और अगले तीन सीजन के लिए टीम का प्रभारी नियुक्त किया गया था.

IPL Anil Kumble (PHOTO CREDIT:IANS)

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में पंजाब किंग्स (Punjab Kings) ने तीन साल के कार्यकाल के बाद मुख्य कोच अनिल कुंबले (Anil Kumble) को पद से हटाने का फैसला किया है और कथित तौर पर इयोन मॉर्गन (Eoin Morgan) , ट्रेवर बेलिस ( Trevor Bayliss) और भारत (India)  के एक पूर्व कोच से इस भूमिका को संभालने के लिए संपर्क किया जा रहा है. ईएसपीएन क्रिकइंफो ने गुरुवार को एक रिपोर्ट में कहा, "कुंबले को 2020 सीजन से पहले मुख्य कोच और अगले तीन सीजन के लिए टीम का प्रभारी नियुक्त किया गया था. यह भी पढ़ें: Asia Cup 2022: वीवीएस लक्ष्मण को टीम इंडिया का कोच बनाया गया, पाकिस्तान के खिलाफ बनाएंगे रणनिती

लेकिन प्रीति जिंटा (Preeti Zinta) , उद्योगपति मोहित बर्मन, नेस वाडिया और करण पॉल और किंग्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सतीश मेनन सहित मालिकों के एक पूर्ण निर्णय के बाद उन्हें फ्रेंचाइजी से अलग किया गया है."कुंबले के टीम के सभी तीन सत्रों में पंजाब किंग्स आईपीएल अंक तालिका के निचले स्तर पर समाप्त किया। 2020 और 2021 दोनों में पांचवें पायदान पर रही, जब लीग में आठ टीमें शामिल थीं.2022 में दस टीमों की लीग खेली गई तो छठे स्थान पर रही.रिपोर्ट में कहा गया है कि उस समय, कुंबले संजय बांगर (2014-16), वीरेंद्र सहवाग (2017), ब्रैड हॉज (2018) और माइक हेसन (2019) के बाद पांच सत्रों में किंग्स द्वारा नियुक्त किए गए पांचवें कोच थे. 2022 में कुंबले आईपीएल में एकमात्र भारतीय मुख्य कोच थे.

रिपोर्ट में कहा गया है कि फ्रेंचाइजी उनकी जगह किसी और कोच की तलाश कर रही है और जल्द ही एक घोषणा करेगी.सोशल मीडिया पर कुछ रिपोर्टों में दावा किया गया है कि पंजाब किंग्स ने इंग्लैंड के पूर्व कप्तान इयोन मोर्गन और पूर्व श्रीलंका और इंग्लैंड के मुख्य कोच ट्रेवर बेलिस के अलावा भारत के एक पूर्व कोच से संपर्क किया गया है.हाल ही में, मोर्गन ने इंग्लैंड के सफेद गेंद के कप्तान के रूप में संन्यास लिया हैं. बेलिस को अंतर्राष्ट्रीय और इंडियन प्रीमियर लीग दोनों में अच्छा अनुभव है और उन्होंने 2012 और 2014 में दो बार आईपीएल खिताब के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स का मार्गदर्शन किया था.

-

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, क्विंटन डी कॉक ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड