IPL: Punjab Kings ने Anil Kumble को मुख्य कोच के पद से हटाया
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में पंजाब किंग्स (Punjab Kings) ने तीन साल के कार्यकाल के बाद मुख्य कोच अनिल कुंबले (Anil Kumble) को पद से हटाने का फैसला किया है और कथित तौर पर इयोन मॉर्गन (Eoin Morgan) , ट्रेवर बेलिस ( Trevor Bayliss) और भारत (India) के एक पूर्व कोच से इस भूमिका को संभालने के लिए संपर्क किया जा रहा है. ईएसपीएन क्रिकइंफो ने गुरुवार को एक रिपोर्ट में कहा, "कुंबले को 2020 सीजन से पहले मुख्य कोच और अगले तीन सीजन के लिए टीम का प्रभारी नियुक्त किया गया था.
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में पंजाब किंग्स (Punjab Kings) ने तीन साल के कार्यकाल के बाद मुख्य कोच अनिल कुंबले (Anil Kumble) को पद से हटाने का फैसला किया है और कथित तौर पर इयोन मॉर्गन (Eoin Morgan) , ट्रेवर बेलिस ( Trevor Bayliss) और भारत (India) के एक पूर्व कोच से इस भूमिका को संभालने के लिए संपर्क किया जा रहा है. ईएसपीएन क्रिकइंफो ने गुरुवार को एक रिपोर्ट में कहा, "कुंबले को 2020 सीजन से पहले मुख्य कोच और अगले तीन सीजन के लिए टीम का प्रभारी नियुक्त किया गया था. यह भी पढ़ें: Asia Cup 2022: वीवीएस लक्ष्मण को टीम इंडिया का कोच बनाया गया, पाकिस्तान के खिलाफ बनाएंगे रणनिती
लेकिन प्रीति जिंटा (Preeti Zinta) , उद्योगपति मोहित बर्मन, नेस वाडिया और करण पॉल और किंग्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सतीश मेनन सहित मालिकों के एक पूर्ण निर्णय के बाद उन्हें फ्रेंचाइजी से अलग किया गया है."कुंबले के टीम के सभी तीन सत्रों में पंजाब किंग्स आईपीएल अंक तालिका के निचले स्तर पर समाप्त किया। 2020 और 2021 दोनों में पांचवें पायदान पर रही, जब लीग में आठ टीमें शामिल थीं.2022 में दस टीमों की लीग खेली गई तो छठे स्थान पर रही.रिपोर्ट में कहा गया है कि उस समय, कुंबले संजय बांगर (2014-16), वीरेंद्र सहवाग (2017), ब्रैड हॉज (2018) और माइक हेसन (2019) के बाद पांच सत्रों में किंग्स द्वारा नियुक्त किए गए पांचवें कोच थे. 2022 में कुंबले आईपीएल में एकमात्र भारतीय मुख्य कोच थे.
रिपोर्ट में कहा गया है कि फ्रेंचाइजी उनकी जगह किसी और कोच की तलाश कर रही है और जल्द ही एक घोषणा करेगी.सोशल मीडिया पर कुछ रिपोर्टों में दावा किया गया है कि पंजाब किंग्स ने इंग्लैंड के पूर्व कप्तान इयोन मोर्गन और पूर्व श्रीलंका और इंग्लैंड के मुख्य कोच ट्रेवर बेलिस के अलावा भारत के एक पूर्व कोच से संपर्क किया गया है.हाल ही में, मोर्गन ने इंग्लैंड के सफेद गेंद के कप्तान के रूप में संन्यास लिया हैं. बेलिस को अंतर्राष्ट्रीय और इंडियन प्रीमियर लीग दोनों में अच्छा अनुभव है और उन्होंने 2012 और 2014 में दो बार आईपीएल खिताब के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स का मार्गदर्शन किया था.
-
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 26, 2022 12:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

