IPL 2026 Orange Cap Contenders: ऑरेंज कैप जीतने के 5 सबसे बड़े दावेदार, ये धुरंधर किसी भी बॉलिंग अटैक को कर सकते हैं ध्वस्त; इस सीजन रनों की रेस में दिखेगी जबरदस्त टक्कर
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है और हर बार की तरह इस बार भी बल्लेबाजों का दबदबा देखने को मिल सकता है. हाल के वर्षों में टी20 क्रिकेट में बड़े स्कोर आम हो गए हैं और IPL 2025 में भी कई बार 200 से ज्यादा रन बने थे. ऐसे में इस सीजन ऑरेंज कैप की रेस और भी रोमांचक होने वाली है.
TATA Indian Premier League 2026: आईपीएल 2026 शेड्यूल अपडेट: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League 2026) का आगाज 28 मार्च से होने वाला है. गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB) के मैच से सीजन की शुरुआत होगी. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अभी तक सिर्फ 20 मैचों का ही शेड्यूल जारी किया है, जिनमें एक से बढ़कर एक ब्लॉकबस्टर मैच शामिल है. पिछले साल हुए मिनी ऑक्शन के बाद कई टीमों ने अपने-अपने स्क्वाड में बड़े बदलाव किए हैं. एक का तो कप्तान भी बदल गया है. मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आगामी इंडियन प्रीमियर लीग सीजन के पहले मैच में 28 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद की मेजबानी करेगा. देश में आगामी विधानसभा चुनाव की वजह से 2026 इंडियन प्रीमियर लीग के केवल पहले 20 मैचों की घोषणा की गई है. आईपीएल के दूसरे चरण के मैचों की घोषणा बाद में की जाएगी. यह भी पढ़ें: IPL 2026 Injury List: आगामी सीजन से पहले इन खिलाड़ियों के चोटिल होने से टीमों को झटका, CSK-KKR समेत कई फ्रेंचाइजी को बड़ा नुकसान
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है और हर बार की तरह इस बार भी बल्लेबाजों का दबदबा देखने को मिल सकता है. हाल के वर्षों में टी20 क्रिकेट में बड़े स्कोर आम हो गए हैं और IPL 2025 में भी कई बार 200 से ज्यादा रन बने थे. ऐसे में इस सीजन ऑरेंज कैप की रेस और भी रोमांचक होने वाली है.
आईपीएल इतिहास में एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम है, जिन्होंने 2016 में 973 रन बनाए थे. वहीं पिछले सीजन 759 रन बनाकर साई सुदर्शन ने ऑरेंज कैप जीती थी. अब नजरें उन खिलाड़ियों पर हैं जो IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बना सकते हैं.
ईशान किशन इस समय जबरदस्त फॉर्म में
सनराइज़र्स हैदराबाद के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज ईशान किशन पिछले कुछ महीनों से शानदार लय में नजर आ रहे हैं. सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उन्होंने 517 रन बनाए थे और न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 में शतक भी जड़ा. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भी 317 रन बनाकर आए हैं. अगर यही फॉर्म जारी रही तो वह ऑरेंज कैप के बड़े दावेदार होंगे.
संजू सैमसन की वापसी ने बढ़ाई उम्मीदें
संजू सैमसन ने हाल ही में शानदार वापसी की है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 की आखिरी तीन पारियों में लगातार अर्धशतक जड़कर उन्होंने फॉर्म हासिल कर ली है. आईपीएल के आगामी सीजन में वह चेन्नई सुपर किंग्स के लिए ओपनिंग करते नजर आ सकते हैं, जिससे उनके पास ज्यादा रन बनाने का मौका होगा.
विराट कोहली को नजरअंदाज करना मुश्किल
टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली को ऑरेंज कैप की रेस से बाहर नहीं रखा जा सकता. आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा रन उनके नाम हैं और पिछले सीजन भी उन्होंने 675 रन बनाए थे. अगर विराट कोहली इस बार ऑरेंज कैप जीतते हैं, तो ऑस्ट्रेलिया के पूर्व घातक सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर के रिकॉर्ड की बराबरी कर सकते हैं.
एडन मार्करम की फॉर्म शानदार
दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडन मार्करम भी शानदार फॉर्म के साथ इस सीजन में उतरेंगे. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में उन्होंने 165 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से 286 रन बनाए. पिछले आईपीएल सीजन में भी उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए 445 रन बनाए थे.
फिन एलन बन सकते हैं सरप्राइज पैकेज
न्यूजीलैंड के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज फिन एलन इस बार कोलकाता नाइट राइडर के लिए खेलते नजर आएंगे और वह बेहद खतरनाक बल्लेबाज माने जाते हैं. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में उन्होंने 298 रन बनाए और 33 गेंदों में शतक भी जड़ा. बिग बैश लीग 2025-26 में 466 रन बनाकर उन्होंने अपनी फॉर्म का सबूत दिया है.
आईपीएल के आगामी सीजन में ऑरेंज कैप की यह रेस बेहद दिलचस्प होने वाली है और ये सभी बल्लेबाज इस खिताब के मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं.