IPL 2025: आगामी आईपीएल सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ जुड़ हैं हैं जहीर खान, मेंटॉर की भूमिका में आएंगे नजर
लखनऊ सुपर जायंट्स के मौजूदा कोचिंग सेटअप में एडम वोग्स, लांस क्लूजनर, जॉन्टी रोड्स, श्रीधरन श्रीराम और प्रवीण तांबे के साथ हेड कोच जस्टिन लैंगर भी हैं. रिपोर्ट में बताया गया है कि संजीव गोयनका के स्वामित्व वाली फ्रेंचाइजी में एक और प्रमुख कोच के शामिल होने की भी चर्चा है, लेकिन इसका विवरण अभी पूरी तरह से स्पष्ट नहीं है.
नई दिल्ली: आईपीएल 2025 में पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान नई भूमिका में नजर आ सकते हैं. क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, जहीर खान की मेंटॉर की भूमिका के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ बातचीत चल रही है. IPL 2025 Mega Auction: आईपीएल मेगा ऑक्शन में इन दिग्गज खिलाड़ियों पर लग सकती हैं बड़ी बोली, सभी टीमों की होंगी निगाहें
भारत की 2011 वनडे विश्व कप विजेता टीम के सदस्य जहीर खान को गौतम गंभीर की गैर-मौजूदगी से बनी जगह पर रखने की बात चल रही है. अगर जहीर यह पद संभालते हैं, तो लखनऊ सुपर जायंट्स के गेंदबाजों को काफी मदद मिलेगी क्योंकि जहीर एक दिग्गज गेंदबाज रहे हैं.
बता दें, गौतम गंभीर के 2023 में कोलकाता नाइट राइडर्स चले जाने के बाद से लखनऊ में कोई मेंटॉर नहीं है. जानकारी के अनुसार, "भारतीय टीम के साथ जहीर खान की संभावित भूमिका के लिए बात नहीं बन सकी, क्योंकि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने गंभीर की सिफारिश पर मोर्ने मोर्कल को प्राथमिकता दी."
लखनऊ सुपर जायंट्स के मौजूदा कोचिंग सेटअप में एडम वोग्स, लांस क्लूजनर, जॉन्टी रोड्स, श्रीधरन श्रीराम और प्रवीण तांबे के साथ हेड कोच जस्टिन लैंगर भी हैं. रिपोर्ट में बताया गया है कि संजीव गोयनका के स्वामित्व वाली फ्रेंचाइजी में एक और प्रमुख कोच के शामिल होने की भी चर्चा है, लेकिन इसका विवरण अभी पूरी तरह से स्पष्ट नहीं है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 19, 2024 11:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).