IPL 2025 Tickets New Update: 17 मई से दोबारा शुरू होगा आईपीएल का 18वां सीजन, बस एक क्लिक पर जानें कहां होगी टिकटों की बिक्री

आईपीएल का 18वां सीजन स्थगित होने से पहले धर्मशाला में खेला जा रहा पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स मुकाबला रोक दिया गया था. इस मुकाबले में पंजाब किंग्स पहले बल्लेबाजी कर रही थी और जब मैच रोका गया तो उनका स्कोर 10.1 ओवरों में 122 रन था. अगर पंजाब किंग्स इस मुकाबले को जीत जाती हैं, तो वह प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करने वाली पहली टीम बन जाती.

केकेआर बनाम आरसीबी (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Indian Premier League 2025 New Schedule: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टाटा आईपीएल 2025 के बचे हुए मुकाबलों को दोबारा शुरू होने की आधिकारिक घोषणा कर दी है. नए शेड्यूल के तहत बाकी के मैच 17 मई से खेले जाएंगे. बता दें कि भारत-पाकिस्तान (India-Pakistan War) के बीच तनाव के कारण ब्लैकआउट की वजह से 8 मई को धर्मशाला (Dharmsala) में पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स (PBKS vs SC) का मैच बीच में ही रोक देना पड़ा था. बाकी के मैच भी स्थगित कर दिए गए थे, जिसके बाद नए शेड्यूल का इंतजार किया जा रहा था. आईपीएल को एक हफ्ते के लिए स्थगित कर दिया गया था. बीसीसीआई ने ने श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स टीम को बड़ा झटका दिया है. 9 मई को बीसीसीआई द्वारा लिए जाने वाले मीटिंग में अंतिम निर्णय लिया. राष्ट्रीय सुरक्षा सर्वोपरि है और खेल कुछ समय के लिए पीछे छूट सकता है. निलंबन से आईपीएल के 16 मैच बाकी बच गए, जिनमें 12 लीग मैच और चार प्लेऑफ मैच शामिल हैं. यह भी पढ़ें: Most Double Hundred In Test Cricket: टेस्ट क्रिकेट में इन भारतीय बल्लेबाजों ने मचाई तबाही, जड़ें हैं सबसे ज्यादा दोहरा शतक; यहां देखें पूरी लिस्ट

आईपीएल का 18वां सीजन स्थगित होने से पहले धर्मशाला में खेला जा रहा पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स मुकाबला रोक दिया गया था. इस मुकाबले में पंजाब किंग्स पहले बल्लेबाजी कर रही थी और जब मैच रोका गया तो उनका स्कोर 10.1 ओवरों में 122 रन था. अगर पंजाब किंग्स इस मुकाबले को जीत जाती हैं, तो वह प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करने वाली पहली टीम बन जाती. अब बीसीसीआई ने जब नए शेड्यूल का ऐलान किया है. इस बीच दो डबल हेडर भी हैं. बीसीसीआई ने मुकाबलों के लिए 6 वेन्यू चुने हैं.

कहां से खरीदें ऑफलाइन टिकट?

बता दें कि आईपीएल के 18वें सीजन के मुकाबलों के टिकट ऑनलाइन के अलावा फैंस ऑफलाइन भी खरीद सकते हैं. फैंस स्टेडियम में बने बॉक्स ऑफिस से टिकट खरीद सकते हैं. इसके अलावा रिटेल आउटलेट्स पर आईपीएल टिकट उपलब्ध हैं.

क्या है टिकट के दाम?

आईपीएल मैचों की टिकट की कीमत कई चीजों पर निर्भर करती हैं. जैसे स्टेडियम, टीम और सीट कैटगरी के हिसाब से दाम तय किए जाते है. हालांकि आईपीएल 2025 के बचे हुए 16 मैचों के टिकट की कीमत की अधिकारिक पुष्टि नहीं है.

कब शुरू होगी टिकटों की बिक्री?

बता दें कि आईपीएल 2025 टिकटों की बिक्री को लेकर अभी कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. लेकिन ऐसी उम्मीद है कि 17 मई को होने वाले मुकाबले की जल्द ही बिक्री शुरू हो जाएगी.

3 जून को खेला जाएगा फाइनल

आईपीएल के 18वें के बचे हुए मुकाबलों की शुरुआत 17 मई से हो रही है, पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा. लीग स्टेज के 13 मैचों का आयोजन 6 वेन्यू पर होगा जबकि इसमें 2 डबल हेडर हैं. प्लेऑफ मैचों के वेन्यू की तारीख बता दी गई है लेकिन अभी इसके वेन्यू पर कोई फैसला नहीं लिया गया है.

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Live Score Update: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Key Players To Watch Out: आज चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें