क्रिकेट

IPL 2025 Suspension: दोबारा कितने दिनों के बाद शुरू होगा आईपीएल? भारत में खेला जाएगा या कहीं बाहर; बस एक क्लिक पर जानें पूरी जानकारी

आईपीएल के 18वें सीजन को फिलहाल बीच में ही रोक दिया गया है, लेकिन लोग अभी अनजान हैं कि दोबारा शुरू कब किया जाएगा और क्या आईपीएल 2025 भारत में ही खेला जाएगा या इसके वेन्यू में कोई बदलाव होने वाला है? नीचे इससे जुड़ी पूरी जानकारी मिलेगी.

IPL 2025 Suspension: दोबारा कितने दिनों के बाद शुरू होगा आईपीएल? भारत में खेला जाएगा या कहीं बाहर; बस एक क्लिक पर जानें पूरी जानकारी
आईपीएल ट्रॉफी

TATA IPL 2025 Called Off: भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव के बीच इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (Indian Premier League 2025 ) को एक हफ्ते के लिए स्थगित कर दिया गया है. आज यानी नौ मई को बीसीसीआई के आंतरिक सूत्रों के हवाले से यह पुष्टि हुई कि टूर्नामेंट को स्थगित कर दिया गया है. आज BCCI की बैठक में ये बड़ा फैसला लिया गया हैं, ताकि फैंस समेत किसी भी खिलाड़ी को किसी तरह का नुकसान न हो, विदेशी खिलाड़ियों को धीरे-धीरे स्वदेश लौटने का निर्देश दिया गया है. यह फैसला तब सामने आया जब पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच धर्मशाला में खेले जा रहे मैच को बीच में ही रद्द करना पड़ा. 9 मई को बीसीसीआई द्वारा लिए जाने वाले मीटिंग में अंतिम निर्णय लिया हैं. राष्ट्रीय सुरक्षा सर्वोपरि है और खेल कुछ समय के लिए पीछे छूट सकता है. निलंबन से आईपीएल के 16 मैच बाकी बच गए, जिनमें 12 लीग मैच और चार प्लेऑफ मैच शामिल हैं. PBKS vs DC Match Update: दोबारा खेला जाएगा पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला? जानें इस मैच को लेकर नया अपडेट

आईपीएल के 18वें सीजन को फिलहाल बीच में ही रोक दिया गया है, लेकिन लोग अभी अनजान हैं कि दोबारा शुरू कब किया जाएगा और क्या आईपीएल 2025 भारत में ही खेला जाएगा या इसके वेन्यू में कोई बदलाव होने वाला है? नीचे इससे जुड़ी पूरी जानकारी मिलेगी.

एक हफ्ते के लिए स्थगित किया गया आईपीएल

बता दें कि आईपीएल के 18वें सीजन को लेकर बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने बताया कि फ़िलहाल हालात को देखते हुए आईपीएल के इस सीजन को एक सप्ताह के लिए स्थगित किया गया है. टूर्नामेंट का नया कार्यक्रम सभी संबंधित पक्षों से विचार-विमर्श के बाद ऐलान किया जाएगा. हमें भारतीय सेना पर गर्व है. निसीसीआई हमारी सशस्त्र सेनाओं और सरकार के साथ खड़ा है. आईपीएल 2025 में 16 मुकाबले बचे हैं. इस सीजन का फाइनल 25 मई को कोलकाता में होना था. अभी तक कुल 57 मुकाबले खेले जा चुके हैं, धर्मशाला में हुए दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स मैच को भी सुरक्षा कारणों से रद्द कर दिया गया था.

दोबारा कब शुरू होगा आईपीएल का 18वां सीजन

बीसीसीआई ने अभी बताया है कि टूर्नामेंट को तत्काल प्रभाव से एक हफ्ते के लिए रोका जा रहा है. इसका मतलब यह नहीं कि एक हफ्ते बाद ही बाकी मुकाबलें शुरू हो जाएंगे. कयास लगाए जा रहे हैं कि इंग्लैंड और टीम इंडिया के बीच खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज के बाद आईपीएल 2025 के बाकी मैचों का आयोजन करवाया जा सकता है. हालांकि अभी तक इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है. बांग्लादेश दौरे या फिर एशिया कप के समय भी बाकी मैचों का आयोजन किया जा सकता है.

बचे हुए मुकाबले भारत में ही होंगे?

बता दें कि आईपीएल चेयरमैन अरुण सिंह धूमल ने हाल ही में बताया कि मौजूदा हालातों में मैचों का आयोजन सही नहीं है. धूमल ने कहा कि बीसीसीआई पूरी तरफ से भारत सरकार और भारतीय सेना के साथ है और फिलहाल बोर्ड किसी अन्य विषय पर ध्यान नहीं दे रहा है. साल 2021 में कोरोना महामारी के समय भी आईपीएल के बचे हुए मुकाबले यूएई में करवाए गए थे. संभावनाएं हैं कि आईपीएल 2025 में भी कुछ ऐसा ही निर्णय लिया जा सकता है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 09, 2025 07:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).